Friday 10, July 2026
मानसिक विकास का अटल नियम
5 मिनट में बदल सकती थी किस्मत | 5 Minute Mein Badal Sakti Thi Kismat प्रेरणादायक कहानी |
मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है | श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी Manushya Apne Bhagya Ka Nirmata Swayam Hai. पुस्तक - जीवन पथ के प्रदीप
पत्नी का सम्मान ही परिवार का स्वर्ग है। Patni ka Sammaan Hi Parivaar Ka Swarg Hai अमृत सन्देश:- पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
भगवान् स्वयं भक्त से मिलने आते है | Bhagwan Swayam Bhakt Se Milte Hai | Dr Chinmay Pandya
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 10 July 2026!! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
हम अपने-पराए में फर्क क्यों करते हैं? Hum Apne-Paraaye Mein Fark Kyon Karte Hain? परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
आप हर चीज को अपनी मानना शुरू कीजिए बस फिर देखिए कि वह आपको प्यारी लगेगी कि नहीं लगेगी अपना बच्चा काला होता है कुरूप होता है नाक में से नाक भी टपकती है पेट भी बड़ा होता है बहुत सी बुरी आदतें भी है पर आप गोदी में लिए लिए फिरते हैं क्योंकि यह हमारा है और पड़ोसी का बच्चा पड़ोसी का बच्चा घूमता रहे गोदी में आने की कोशिश करें ऐसे धमका के भगा देते हैं क्यों बच्चे-बच्चे सब एक से नहीं वह हमारा है हमारा होने से जो कोई भी चीज है जो कोई भी चीज होगी आपके पास बड़ी अच्छी मालूम पड़ेगी खुशनुमा मालूम पड़ेगी प्यारी मालूम पड़ेगी और उसकी उपस्थिति में आपको आनंद भी मिलेगा प्यारे को साथ मिलने में कितना आनंद होता है जिनको आप अपना मित्र मानते हैं वह अगर आपके घर आ जाते हैं तब तो कितनी खुशी होती है आइए साहब चाय पिलायेंगे आपको बैठिये अरे खूब आ गए आप तो आपका बहुत दिन से इंतजार था क्यों इसीलिए इंतजार था कि आप उसको यह मानते हैं कि यह हमारा था और अगर यह न माने तब भिखारी आ जाए तब कोई ऐसा मेहमान आ जाए जो आपका समय खराब करने के लिए चला है जिससे आपको कोई फायदा नहीं है जिससे आपकी कोई जान पहचान नहीं है तो आप क्या पसंद करेंगे चाय पिलाएंगे बिठाएंगे स्वागत करेंगे घंटों बातचीत करेंगे नहीं ऐसा नहीं हो सकता आपसे कोई कामकाज की बात होगी तो एक 2 मिनट में बात करने के बाद में उसको भगा देंगे कहेंगे चलो भाई समय मत खराब कीजिए आप जाइए क्यों एक आपका मित्र जो आपके नजदीक आया था उसको आप इतने स्वागत कर रहे थे और इस तरीके से घंटों खुल खुल कर बात कर रहे थे अपना काम भी हर्ज कर रहे थे दूसरा भी तो आदमी का उससे क्यों नहीं की वह हमारा था वह पराया था अपने और पराए की का जो फर्क है बहुत बड़ा फर्क है बहुत बड़ा फर्क है अपना घनिष्ठ आपने देखा है टॉर्च कभी जलाते हैं तो जितनी चीज के ऊपर टॉर्च का प्रकाश पड़ता है अंधियारे में उतनी चीज चमकती है और जहां टॉर्च का प्रकाश नहीं पड़ता वहां अंधकार छाया रहता है आप प्यार की टॉर्च आत्मीयता की टॉर्च जहां कहीं भी डालेंगे जिस किसी पर भी डालेंगे वही चीज खुशनुमा मालूम पड़ेगी सुंदर मालूम पड़ेगी अच्छी मालूम पड़ेगी बढ़िया मालूम पड़ेगी हर तरीके से अच्छी अच्छी बात मालूम पड़ेगी और जिसको आप पराया मान लें वो वह कैसा ही सुंदर क्यों न हो कैसा भी गुणवान क्यों न हो आपका आपका उससे कोई खास लगाव नहीं हो सक
अखण्ड-ज्योति से
जो अपनी आत्मा के आगे सच्चा है, जो अपनी अन्तरात्मा की आवाज के अनुसार आचरण करता है, जो बनावट, धोखेबाजी, चालाकी को तिलाँजलि देकर ईमानदारी को अपनी जीवन नीति अपनाये हुए है वह इस दुनिया का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति है। क्योंकि सत्य को अपनाने से मनुष्य शक्ति का पुँज बन जाता है। महात्मा कन्फ्यूशियस कहा करते थे कि सत्य में हजार हाथियों के बराबर बल है। परन्तु वस्तुतः सत्य में अपार बल है। उसकी समता भौतिक सृष्टि के किसी भी बल से नहीं हो सकती।
स्मरण रखिए, झूठ आखिर झूठ ही है। वह आज नहीं तो कल जरूर खुल जायगा। असत्य का जब भण्डाफोड़ होता है तो उससे मनुष्य की सारी प्रतिष्ठा नष्ट हो जाती है। उसे अविश्वासी, टुच्चा और ओछा आदमी समझा जाने लगता है। झूठ बोलने में तात्कालिक थोड़ा लाभ दिखाई पड़े तो भी आप उसकी ओर ललचाइए मत, क्योंकि उस थोड़े लाभ के बदले में अन्ततः अनेक गुनी हानि होने की संभावना है।
आप अपने वचन और कार्यों द्वारा सचाई का परिचय दीजिए। सत्य उस बीज के समान है जो आज छोटा दीखता है पर अन्त में फल फूल कर विशाल वृक्ष बन जाता है। जो ऊंचा, प्रतिष्ठायुक्त और सुख−शांति का जीवन बिताने के इच्छुक हों उनका दृढ़ निश्चय होना चाहिए कि हमारे वचन और कार्य सचाई से भरे हुए होंगे।
अखण्ड ज्योति जुलाई 1947
| Newer Post | Home | Older Post |
