Thursday 20, August 2026
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
भगवान क्या है भगवान मित्रों प्रतिध्वनि है प्रतिछाया है प्रतिछाया है भगवान क्या है भगवान कुछ नहीं है भगवान प्रतिध्वनि हैं और प्रतिछाया है जैसे हमारे विचार होते हैं जैसे हमारे भावना होती है उसी की उसी की प्रतिक्रिया और प्रतिध्वनि गूंज करके हमारे पास आ जाती है भगवान के जब आप ठीक वही होते हैं जो हमारे जवाब होते हैं भगवान से जब हम यह कहते हैं हमें अमुक चाहिए अमुक चाहिए निकालिए हमारे बेटा दीजिए लाइए हमको पैसा दीजिए लाइए हमको यह दीजिए लाइए हमको यह दीजिए लाइए हमारी नौकरी में तरक्की कराइए लाइए हमारी बीमारी अच्छी कीजिए सारे के सारे जो हम कहते हैं उसी की ठीक प्रतिध्वनि इस अनंत अंतरिक्ष में हो करके हमारे पास चली आती है और हमको यह यह पूछती है लाइए आपके पास पैसा कहां है पैसा दीजिए आपके पास शरीर कहां है हमको दीजिए और आपके पास नौकरी में तरक्की कहां है हमारी नौकरी में तरक्की कराइये भगवान जी कहते हैं हम यहां गिरे हुए पड़े हैं हमारी नौकरी में तरक्की कराने के लिए मदद कीजिए और हम को पैसे की जरूरत है हमको पैसा दीजिए हमको संतान की जरूरत है भगवान की संतान जैसे होने चाहिए लाइए हमको संतान दीजिए हमको कौन कहता है भगवान किससे कहता है मांगने वाले से मांगने वाले में जद्दोजहद बराबर बनी रहती है ऐसे बनी रहती है जैसे कि आपने मुराद और उसके भाई के बारे में सुनी होगी मुराद और उसका भाई दोनों ही यह कहते थे हमको हुकूमत चाहिए राज चाहिए दोनों भाइयों में जद्दोजहद होने लगी और लड़ाई होने लगी लड़ाई हो करके क्या हुआ बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर कटवा दिया और कटवा करके तलवार पर रख करके थाली में रख करके मंगवा लिया हम और हमारा भगवान मुराद क्या नाम था उसके भाई का चार भाई थे उसमें से वह किसने कटवाया था सिर उसका औरंगजेब ने करवाया था औरंगजेब ने औरंगजेब ने करवाया था बस हम और भगवान कौन हैं हम दारा और भगवान औरंगजेब औरंगजेब और भगवान दारा दोनों बैठे हुए हैं राज हमको चाहिए दौलत हमको चाहिए हम कहते हैं दौलत हमको चाहिए भगवान कहता है तेरी दौलत हमको चाहिए तेरे पास क्या है निकाल और हम कहते हैं तेरे पास दौलत कहां निकाल हमको भगवान कहता है निकाल तेरे पास कहां है हम मैं हम दोनों अपने अपने चाकू लिए हुए और तलवार लिए हुए बैठे हैं कभी इसका काट डाले सिर और कब किसका यह कर डालें लेकिन मित्रों जब यह प्रतिध्वनी और प्रतिक्रिया बदल जाती है यह प्रतिध्वनी और प्रतिक्रिया बदल जाती है उस क्षण जब जब हम यह कहते हैं भगवान से कि हमारी चीजें तुम्हारी हैं हमारी चीजें तुम्हारी हैं हमारा शरीर तुम्हारा है हमारी अक्ल तुम्हारी है हमारी भावना तुम्हारी है और हमारा धन तुम्हारा है और हमारा सब कुछ तुम्हारा है हमारे पास जो कुछ भी है तुम्हारा है सिर्फ तुम्हारा है और तुम्हारे लिए है यह विचार जिस क्षण हमारे मन में आ जाता है तो हमारी लड़ाई का का मोर्चा बदल जाता है और हमारी लड़ाई लड़ाई के लड़ने वाले सूरवीरों की अक्ल बदल जाती है हमारी लड़ाई के लड़ने वाले शूरवीर राम और भरत जैसे हो जाते हैं
अखण्ड-ज्योति से
| Newer Post | Home | Older Post |
