Tuesday 05, May 2026
दाम्पत्य जीवन समानता और सहयोग का रिश्ता। Dampatya Jeevan Samanata Aur Sahyog Ka Rishta. अमृत सन्देश:- पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
अमृतवाणी:- समर्पण के बिना भक्ति अधूरी है | उपासना का क्रियात्मक स्वरूप : भाग 4 |
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 05 May 2026!! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
कमजोर हृदय वालों को नहीं मिलता भगवान | Bhagwan Kamzor Hriday Walon Ko Prapt Nahi Hote अमृतवाणी: परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
भगवान का सवालक्ष गायत्री मंत्र जप करने के बाद में भगवान के साक्षात्कार हो जाएंगे मैं नहीं जानता आपको हो जाएंगे कि नहीं हो जाएंगे कब तक हो जाएंगे बता दीजिए ज्योतिषी में नहीं हूं पंडा के पास जाइए जो आपका हाथ देख कर के बता देगा कब तक हो जाएंगे आप क्या कहते हैं मैं तो सिर्फ एक बात कहता हूं आपके भीतर वह साहस आपके भीतर वह चरित्र आपके भीतर वह हिम्मत जिस दिन से उदय हो जाएगी उसी दिन आपको भगवान के साक्षात्कार होंगे उसी दिन भगवान आएगा आपको दर्शन देने के लिए आपको जाना नहीं पड़ेगा लेकिन कमजोर तबीयत के लोगों स्वार्थ और कायरता से भरे हुए लोगों जब तक अपनी मन की मलिनताओं को दूर न कर सकोगे मत देखो भगवान के ख्वाब केवल ख्वाब देखो हमको यह चीजें मिल जाएंगी वह चीजें मिल जाएंगी मांगने के लिए खड़े हो गए हो गए तो दुनिया में देने वाले भी हैं देने वाले लूट लेंगे देने वाले भी जिंदा हैं मांगने वाले जिंदा हैं तो दुनिया में देने वाले भी हैं बीमार दुनिया में है तो दवा खाने भी हैं अस्पताल भी हैं बेशक तुम इसी बात पर कमर करके खड़े हो गए हो कि हम दुनिया से मांग मांग कर लाएंगे आशीर्वाद मांगेंगे आशीर्वाद देने वालों की वंश सिमेट्री है वह भी अभी हैं लेकिन आपको जानना चाहिए उन लोगों ने जो कमाया है सिर्फ उन्हीं आधार पर कमाया है जिसका मैं हवाला देता हुआ चला जा रहा हूं और कोई तरीका नहीं उन्होंने कमाया है सिर्फ उसी रास्ते से और वह तुमको दे भी सकते हैं लेकिन उसी अपनी उदारता से प्रेरित होकर के जो अध्यात्म वादी के भीतर होनी चाहिए उदारता से उदारता से विहीन मनुष्यों तुम्हारी ही तरीके से वह लोग भी रहे होंगे कौन जिनके यहां तुम मांगने जा रहे हो जा रहे थे तो तुम्हारे लिए सब द्वार बंद हो गए थे द्वार खुले हुए सब तुम्हारे इसीलिए हैं आध्यात्मिकता दुनिया में जिंदा है और आध्यात्मिकता के सिद्धांतों को मानने वाले उनका अनुसरण करने वाले दुनिया में लोग जिंदा है जो जानते हैं अपना चरित्र और अपना व्यक्तित्व ऊंचा उठाया जाना चाहिए उसके द्वारा भगवान की संपदाओं का प्राप्त करने का अधिकारी बनाया जाना चाहिए
अखण्ड-ज्योति से
नियमित उपासना हमारे जीवन का एक अनिवार्य अंग रहे। कभी किया कभी नहीं, यह ढील-पोल अब बन्द करनी चाहिए। अन्य उपासनाएं जो भी करनी हो करते रहें पर एक माला, 108 मन्त्र-गायत्री के हर किसी को नित्य जपने चाहिए। जिन्हें शारीरिक निर्बलता या अन्य असुविधा हो वे प्रातः उठते ही हाथ-मुँह धोकर पालथी मार कर बैठें और 6 मिनट में वह गायत्री मन्त्र मौन मानसिक जप करके उपरोक्त संख्या पूरी करलें। इतना तो हर कोई कर सकता है। बाल, वृद्ध, रोगी आसक्त, व्यस्त, नर-नारी किसी के लिए भी यह कठिन नहीं है। इसके बाद एक पाठ युग-निर्माण सत्संकल्प का अवश्य होना चाहिए। हम को एक बार इस आधार पर अपने मिशन की रूप-रेखा मस्तिष्क में घुमा लेना आवश्यक है। इसलिए जप के साथ यह पाठ भी आवश्यक रूप से जुड़ा रहना चाहिए। यह न्यूनतम एवं अनिवार्य है। अधिक जितना जिससे बन पड़े स्नान, पूजन आदि के साथ पूरे विधिविधान के साथ प्रसन्नतापूर्वक करते रहना चाहिए। अपने घर में एक पूजा स्थली स्थापित करनी चाहिए, जहाँ महिलायें साँयकाल दीपक, आरती और दोनों के समय चौके में बने हुए भोजन का भोग लगाने की प्रक्रिया जारी रख सकें।
छोटे बच्चों को भी इतना तो सिखा ही देना चाहिए कि वे माता-पिता, बड़ों की तरह इस पूजा वेदी के समीप जाकर प्रणाम किया करें। युग-निर्माण संकल्प का सामूहिक पाठ हमारे घरों का एक आवश्यक धर्म कृत्य बन जाना चाहिए। अपने यहाँ यह क्रम चल रहा हो तो अपने प्रभाव परिचय के अन्य लोगों के यहाँ इस आस्तिकता एवं उपासना की प्रक्रिया को फैलाया जाय।
जिनकी उपासना देर से चल रही है। उन्हें अब ध्यान साधना की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। ‘उपासना में भावना का समावेश’ पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। परमेश्वर को अपना जीवन सहचर साथी, सभी मान कर उससे अनन्त प्रेम करना उसकी सत्ता में अपनी सत्ता-उसकी इच्छा में अपनी इच्छा समर्पित करना, प्रेम का सच्चा स्वरूप है। परमात्मा से केवल प्रकाश और साहस माँगा जाय, उसे अपनी प्रेम की सच्चाई प्रकट करने का प्रमाण सेवा और पवित्रता की प्रवृत्ति बढ़ा कर दिया जाय। साँसारिक पदार्थ न माँगे जाय न उसके लिए रोया गिड़गिड़ाया जाय। सच्ची भक्ति का यही स्वरूप है। वह केवल आत्म-कल्याण और ईश्वरीय प्रेम प्राप्ति के लिए की जाती है। लौकिक कामनाओं को जब तक भक्ति के साथ जोड़ रखा जायेगा तब तक उसमें वास्तविकता नहीं आ सकती, इसलिए जिनका उपासना क्रम देर से चल रहा है। अब उन्हें स्तर की उत्कृष्टता बढ़ानी चाहिए और उपासना में प्रेम भावना का समन्वय कर अपने सारे जीवन-क्रम को प्रेम, सेवा, मधुरता, पवित्रता, त्याग और परमार्थ की भावना से ओत-प्रोत करना चाहिए ताकि उन्हें इसी जीवन में स्वर्ग और मुक्ति का प्रत्यक्ष रसास्वादन उपलब्ध होना तत्काल आरम्भ हो जाय।
परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
अखण्ड ज्योति 1968 फरवरी
| Newer Post | Home | Older Post |
