Wednesday 10, June 2026
अमृतवाणी:- संकल्प जगायें ऊँचे उठें | Sankalp Jagaye Unnche Uthe | Pt Shriram Sharma Acharya
इस समय को बर्बाद मत कीजिए। Is Samay Ko Barbaad Mat Kijiye. अमृत सन्देश:- पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 10 June 2026!! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
प्रातःकाल की वायु में अमृत होता है। अमृत सन्देश:- परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
अखण्ड-ज्योति से
पंचनद के एक छोटे से राज्य का राजा देवदर्शन सिकन्दर से युद्ध के लिये तैयार न हुआ। उसने आक्रमण से पूर्व ही उपहार सहित सन्धि-प्रस्ताव सिकन्दर के पास भेज दिया।
प्रस्ताव-वाहक सेनाधिपति की भेंट एक चार साधुओं की साधु-मण्डली से हो गई। साधुओं ने पूछा-’आप कहाँ जा रहें हैं, पंचनद के यह बहुमूल्य घोड़े-हाथी और खजाना किसकी भेंट के लिये जा रहा हैं?’*
पामन्त के कातर स्वर से कहा- ‘भगवन्। महाराज देवदर्शन की आज्ञा से हम सिकन्दर के लिए सन्धि-प्रस्ताव लेकर जा रहे हैं। सैनिकों की इच्छा के विरुद्ध महाराज का असामयिक निर्णय जँचा नहीं पर हम विवश हैं क्या करें।’
साधुजन तड़प उठे, बोल- ‘यह तुम आर्यावर्त के एक सेनाधिपति बोल रहे हों। विवशता कायरों का शब्द हैं, उसे मुख पर लाने से पूर्व तुमने राज्यद्रोह कर दिया होता तो तुम यशस्वी होते सैनिक। संख्या नहीं समर्थता विजय पाती हैं। तुम यह न भूलो कि हमारे देश का प्रत्येक नागरिक संयमित और सदाचारी जीवन-यापन करता हैं, इसलिये उसकी शक्ति का लोहा लेना सिकन्दर के लिये भी कठिन हैं। पराधीन जीवन जीने से पूर्व तुम शहीद हो गये होते तो देश के मस्तक पर कलंक का टीका लगने का अवसर तो न आता जाओ-जब तक इस देश का ब्राह्मण जीवित हैं, तब तक राज्य पराजय स्वीकार नहीं कर सकता। तुम यह उपहार लेकर लौट जाओ। सिकन्दर से सन्धि नहीं, युद्ध होगा। और यह निमन्त्रण हम लेकर जायेंगे।’
सेनाधिपति लौट गये। एक साधु सिकन्दर को युद्ध का निमंत्रण देने चला शेष तीन ने प्रजा-शक्ति की जागृत करना प्रारम्भ किया। देखते देखते प्रजा हथियार बाँधकर खड़ी हो गई। देवदर्शन को भी तब युद्ध के अतिरिक्त कोई चारा न रहा। सारे राज्य में युद्ध की दुन्दुभि बजने लगी।
अन्य साधु सिकन्दर को सन्धि के स्थान पर युद्ध का निमंत्रण दें इससे पूर्व ही गुप्तचर ने सारी बात सिकन्दर तक पहुँचा दी। सिकन्दर क्रोधित हो उठा। उसने साधु को वहाँ पहुँचने से पूर्व हो बन्दी बनाकर कारागृह में डलवा दिया। उसके बाद अन्य तीन साधुओं को भी सिकन्दर ने छलपूर्वक पकड़वा मँगाया।
अगले दिन सिकन्दर का दरबार सजाया गया। सेवा पति, सामन्तों के अतिरिक्त सम्पूर्ण यूनानी सेना अदालत देखने के लिए एकत्रित की गई। सर्वप्रथम बन्दी बनाये गये साधु की प्रशंसा करते हुए, सिकन्दर ने कूटनीतिक दाँव फस कर कहा-’ आचार्या। आप इन सबमें और और विद्वान हैं- आप हमारे निर्णायक नियुक्त हुए। शेष तीन साधुजनों से हम तीन प्रश्न करेंगे, इनके उतर आप सुनें।’
एक साधु की ओर संकेत करते हुये सिकन्दर ने प्रश्न किया-’तुमने देवदर्शन की प्रजा को विद्रोह के लिये क्यों भड़काया? ‘ इसलिये कि हमारा धर्म, हमारी संस्कृति की सुरक्षा, हमारे स्वाभिमान से अनुबद्ध हैं, इस देश के नामरिक स्वाभिमान का परित्याग करने की अपेक्षा मर जला अच्छा समझते हैं। देश की रक्षा करना हमारा धर्म हैं।
सिकन्दर ने दूसरा प्रश्न किया- ‘जीवन और मृत्यु में अधिक शक्तिशाली कौन हैं? ‘ दोनों’- साधुओं ने उतर दिया, जब तक कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी न व्याप्त हो, जीवन श्रेष्ठ। किन्तु दुष्कर्म करने से पहले मृत्यु हो जाये तो वह जीवन से अच्छी।
‘संसार में जीवित मनुष्य अधिक हैं या मृतक। ‘ सिकन्दर ने तीसरा प्रश्न किया। ‘जीवित’ तीसरे साधु ने उतर दिया। मृत्यु तो क्षणिक दुर्घटना मात्र हैं, जिसके बाद या तो जीवन रहता ही नहीं या रहता हैं तो भी जीवित आत्माओं की संख्या में ही आता हैं।
इससे पूर्व कि सिकन्दर कोई अपना निर्णय हैं। साधुजनों की यह अपराजेय निर्भीकता देखकर सिकन्दर के सैनिकों ने युद्ध करने से ही इनकार कर दिया।
अखण्ड ज्योति दिसम्बर 1969
| Newer Post | Home | Older Post |
