Thursday 28, May 2026
नारी का दिव्य वैभव। Naari ka Divya Vaibhav पुस्तक :- नारी की सनातन गरिमा (भाग-2) लेखिका:- माता भगवती देवी शर्मा
अमृतवाणी:- गुरु से जुड़ाव क्यों जरूरी है? Connection With Guru
ADMISSIONS OPEN 2026। Dev Sanskriti Vishwavidyalaya
अमृतवाणी:- साधना से सिद्धि | Sadhna Se Siddhi | Pt Shriram Sharma Acharya, Rishi Chintan
अपने भीतर के दुर्गुणों से लड़ो। Apne Bheetar Ke Durgunon Se Lado अमृत सन्देश:- पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य
गायत्री मंत्र सबके लिए हितकारी है | Gayatri Mantra Sabke Liye Hitkari Hai | आद डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी
गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन
आज का सद्चिंतन (बोर्ड)
आज का सद्वाक्य
नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन
!! शांतिकुंज दर्शन 28 May 2026!! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!
!! अखण्ड दीपक Akhand_Deepak (1926 से प्रज्ज्वलित) चरण पादुका गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 28 May 2026!
!! परम पूज्य गुरुदेव का कक्ष गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 28 May 2026!
अमृत सन्देश:- क्या पूरा समाज परिवार बन सकता हैं? परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश
सारा समाज अगर बने तो कौटुंबिकता के सिद्धांत पर बने यहां के जो सिद्धांत बने कानून बने कायदे बने नियम बने मर्यादा बने चाहे वह सामाजिक हो अथवा वो राजनैतिक हो चलिए राजनीति से कायदे बनने हो तो इसी तरीके से इसी आधार पर बने ग्राउंड उसका यह होना चाहिए और आध्यात्मिक कायदे बने तब सामाजिक कायदे बने तब नैतिक कायदे बने तब तब उनका भी बेस यह होना चाहिए प्राचीन काल का यही बेस था इसीलिए परिवार शब्द के लिए मुझे प्राणों से प्यारा परिवार शब्द जिसके लिए मैंने आपको बुलाया फिर मैं एक और बात कहता हूं आपसे आपको आपको व्यक्तिगत स्वार्थ की ख्वाहिश है ना आप व्यक्तिगत स्वार्थ चाहते हैं चलिए फिर मैं एक और बात करता हूं आपसे आप व्यक्तिगत स्वार्थ में अपने शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना चाहते हैं अच्छा तो आप अपने मानसिक शांति मन में प्रसन्नता चाहते हैं दो अच्छा अपने सहयोगी के साथ में आपको चौबीस घंटे रहना मरना जीना है उनको अपना सहायक और अपना अच्छा सहयोगी बनाना चाहते हैं ना इससे कम में तो काम नहीं चलेगा आप जो पैसा कमाते हैं उसकी बहुत सारी किफायत सारी चाहते हैं ना उसका ठीक उपयोग फिर मैं करना चाहते हैं तो एक बात कहता हूं आपसे आप अपने कुटुंब की ओर ध्यान देना शुरू कीजिए आपको कुटुंब के मेंबर जो भी आपके कुटुंब के मेंबर हैं उनको आप नए सिरे से देखिए आप नए तरीके से गौर करना शुरू कीजिए
अखण्ड-ज्योति से
उस दिन लहर बड़ी निराश और दुखित बैठी थी। समुद्र उसे आगे और बिखरने के लिए कह रहा था। किन्तु वह डर रही थी। अपने आश्रयदाता के अञ्चल में छिपकर बैठे रहना ही उसे प्रिय था। वह इतने में ही सन्तुष्ट रहना चाहती थी।
समुद्र ने उसे समझाया भद्रे, आगे बढ़ो। मिलन का आनन्द जड़ता में नहीं गति के साथ जुड़ा हैं। विद्रोह के बिना प्रणय की सरसता की अनुभूति कैसी होगी। शीत के अभाव में आतप का स्वाद कैसे चखा जा सकेगा?
लहर चाहती नहीं कि उसे आगे बढ़ने के झंझट में पड़ना पड़े। भविष्य न जाने कैसा होगा? इस अनिश्चितता की कल्पना उसे भयभीत कर रही थी। उसने संतृष्ण नेत्रों से अपने प्रियतम को देखा और चाहा कि उसे जहाँ का तहाँ रहने दिया।
समुद्र गम्भीर हो गया उसने कहा—देखती नहीं मेरे अन्दर कितना दर्द है जो मुझे क्षण भर चैन से नहीं बैठने देता। उस दर्द में हिस्सा बटाये बिना तुम कैसे मेरी प्रियतमा बन सकोगी? अन्तर को छूना चाहोगी तो दर्द भी तुम्हारे हिस्से में आवेगा। ज्वार−भाटों के रूप में उछलती मेरी पीड़ा में से क्या तुम लहराती हलचल जितना हिस्सा भी नहीं बटा सकोगी? प्रेम के साथ क्या मेरा दर्द भी अंगीकार न करोगी?
लहर युवक रही थी। अतीत की सरसता और आगत की अनिश्चितता के बीच वह असमंजस में खड़ी थी—उस स्तब्धता को तोड़ती हुई आगे वाली लहरें हंस पड़ी और बोलीं—सहेली हमें देखो न, उद्गम से बिछुड़ कर ही तो हम भी अनन्त की ओर जा रही है, अपने प्रियतम की महानता के अंतर्गत ही तो क्रीड़ा कल्लोल कर रही हैं—हम उससे बिछुड़ी कहाँ हैं। सीमित से असीम बनकर हमने प्रणय की सरसता को खोया कहाँ बढ़ाया ही तो है। फिर तु क्यों डरती हो। चर्चा बड़ी मधुर थी। सो उसे सुनकर सूर्य की किरणें भी ठिठक गई। प्रौढ़ाओं के समर्थन में सिर हिलाते हुए उनने भी कहा—हमें अपने प्रियतम की विशालता में विचरण करते हुए, तब की अपेक्षा अब अधिक उल्लास है जब हम निकटता की निष्क्रियता को जकड़े बैठी थीं।
प्रसंग पूरा नहीं हो पाया था कि महकती गन्ध सी वहीं आ पहुँची और बोली पुष्प की गरिमा के सुविस्तृत क्षेत्र को बढ़ाती हुई हम बिछुड़न का नहीं पुलकन का अनुभव करती हैं फिर छोटी सहेली—तुम्हीं क्यों कर रुक बैठने के लिए मचल रही हो।
समुद्र इस दोष चर्चा को मनोयोग पूर्वक शान्त चित से सुन रहा था। इतने में इन्द्र ने द्वार खटखटाया और कहा—चलने में विलंब न करो। प्यारी दुनिया तुम्हारी प्रतीक्षा में कब से बैठी है।
सागर सकपका कर उठ खड़ा हुआ। गेध का वाहन तैयार था। भाव बनकर वरुण ने उस पर आसन जमाया और इन्द्र के इशारे पर सुदूर यात्रा पर चल पड़ा।
नवोढ़ने संतृष्ण नेत्रों से देखा और पूछा—मेरे आश्रय दाता, क्या तुम्हें भी वियोग सहना पड़ता है—क्या बिछुड़न तुम्हारा भी पीछा नहीं छोड़ती।
सागर की आंखें छलक पड़ी। उसने कहा—भद्रे, यह बिछुड़न नहीं—नवीनीकरण है। जीवन इसी का नाम है। मैं मेघ बनकर आकाश में गमन करता हूँ और सरिताओं की जल राशि बनकर फिर वापिस लौट आता हूँ। इस गतिशीलता से किसी जीवित को छुटकारा नहीं। गमन का परित्याग करने पर तो मरण ही हाथ रह जायगा। सड़ना मुझे कब सुहाता है— कल्याणी।
लहर की आंखें खुल गई उसने चलना आरम्भ कर दिया।
परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
अखण्ड ज्योति मई 1974
| Newer Post | Home | Older Post |
