
वर्ष 2026 में होने वाले शताब्दी समारोह की व्यवस्था पर चर्चा
धनबाद, झारखंड गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में सोमवार को धनबाद जिला गायत्री परिवार का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में 2026 में होने वाले परम वंदनीया माताजी एवं अखंड दीप के शताब्दी समारोह की व्यवस्था पर चर्चा की गई। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि आदरणीय श्री योगेंद्र गिरी, शक्तिपीठ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी, जोन समन्वयक राम नरेश प्रसाद, उपजोन समन्वयक लखन लाल प्रजापति, बोकारो उपजोन समन्वयक डीएस पंडित, रांची जिला समन्वयक विभूति शरण सिंह, ट्रस्टी विनोद पटेल, सुरेंद्र प्रसाद आदि द्वारा संगठनात्मक विचार विमर्श, प्रगति रिपोर्ट, भावी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार रखा।
वर्ष 2026 में होने वाले शताब्दी समारोह की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए श्री गिरी जी ने कहा कि परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति एवं परम वंदनिया माता भगवती देवी शर्मा जी का शताब्दी समारोह पूरे झारखंड, बिहार में मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।