उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में संपन्न हुआ युवा चेतना शिविर का आयोजन
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में आयोजित युवा चेतना शिविर कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों से 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, युवा वर्ग की समस्याएं व समाधान जैसे विषयों पर शांतिकुंज के टोली में आए आदरणीय श्री अशोक मिश्रा जी, श्री देशदीपक जोशी जी, श्री कन्क्लेश सिंह जी, श्री सुरेश पाण्डेय जी द्वारा मिला मार्गदर्शन। कार्यक्रम में छात्रों के साथ से छात्राओं की संख्या बढ़चढ़ कर देखने को मिली। गायत्री परिवार परिजनों के बेहतर संयोजन और सहयोग से कार्यक्रम अभूतपूर्व संख्या में संपन्न हुआ। युगऋषि के विचार नई पीढ़ियों तक पहुंचाने और व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में युवाओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। युवा चेतना शिविर कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ जिसके मध्य में जलपान व सत्र समाप्ति के बाद भोजनादि की व्यवस्था बनाई गई थी। कार्यक्रम आयोजन में जहां एक ओर युवा शक्तियों की मुख्य भूमिका रही तो वहीं उनके अभिभावक, मार्गदर्शक, बैकबोन बनकर खड़े रहे वरिष्ठ परिजनों का सहयोग सम्मिलित रहा। कार्यक्रम में जनपद कौशाम्बी के लगभग सभी ब्लॉक से युवाओं का आगमन हुआ। प्रतिभागियों का पंजीयन कार्यक्रम से 10 दिन पूर्व से ही ऑनलाइन माध्यम से कराया जा रहा था। कार्यक्रम समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
