आदर्श कार्यकर्ता बनने, आदर्श प्रज्ञासंस्थान बनाने, सोद्देश्य कार्यक्रम करने और सशक्त संगठन खड़ा करने का लें संकल्प : आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला के अंतिम दिवस अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने अपने ओजस्वी एवं प्रखर उद्बोधन से बिहार, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
डॉ पंड्या ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यहाँ से तीन संकल्प लेकर जाना है—आदर्श कार्यकर्ता, आदर्श प्रज्ञा संस्थान केंद्र तथा आदर्श कार्यक्रम-संगठन का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी अनुयाज कार्यक्रमों को योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण करना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और संस्कार की भावना के साथ सक्रिय होकर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ट्रस्ट मंडल की जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
प्रस्तुत है कार्यशाला के अंतिम दिवस के उद्बोधन एवं कार्यक्रम की कुछ छायाचित्र झलकियाँ।
