श्योपुर मध्यप्रदेश में नवनिर्मित शक्तिपीठ में गायत्री माता की प्राण प्रतिष्ठा
श्योपुर मध्यप्रदेश में दिनांक 9 से 12 मार्च 2024 तक 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवम गायत्री माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोजन रखा गया। इस अवसर पर दिनांक 9 मार्च 2024 को श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।इस शोभा यात्रा में जहां माता एवं बहिनें अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं वहीं भाइयों ने अपने सिर पर पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित साहित्य मस्तक पर लेकर इस कलश शोभा यात्रा के हिस्सा बनें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कलश पूजन में भागीदारी की। शांतिकुंज के टोलीनायक श्री सुरेन्द्र नाथ वर्मा जी एवम देवेश शर्मा जी ने पूजन संपन्न करवाया। दिनांक 10 मार्च को पूर्ण विधि विधान से गायत्री माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। 24 कुंडीय यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ किया। हजारों दीपक जलाकर नवयुग की आरती उतारी गई। यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार भी सम्पन्न हुए।
