आत्म सुधार क़े संकल्प से श्रेष्ठ समाज क़े निर्माण क़े आह्वान
आत्म सुधार क़े संकल्प से श्रेष्ठ समाज क़े निर्माण क़े आह्वान क़े साथ आज विरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में प्रांतीय युवा समन्वय समिति झारखण्ड एवं प्रज्ञा महिला मण्डल टाटानागर द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार क़े मार्गदर्शन मे विगत तीन दिनों से चल रहे नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण ऐतिहासिक शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में झारखंड के 24 जिलों के 1100 से अधिक सक्रिय,साधक युवा भाई बहनों ने भागीदारी की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार की प्रमुख आदरणीया शैफाली पंड्या जीजी थी ।श्रीमती श्यामा राठौर के नेतृत्व मे चार बहनों की टोली तथा श्री ओमप्रकाश राठौर ने शिविर का संचालन किया। मुख्य अतिथि शेफाली जीजी ने नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण के विषय पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए कहा नारी विद्या की प्रतीक है, निर्माण की प्रतीक है तो वही संघर्ष और साहस का प्रतीक बनकर भी चुनौतियों का सामना करती है। लक्ष्मी के रूप में दुख अभाव से मुक्त करती है, तो वहीं दुर्गा बनकर शक्ति और साहस का संचार करती हैं। वर्तमान समय में नारीशक्ति फैशन परस्ती, श्रृंगारिकता ,अश्लीलता के चक्रव्यूह में अपने स्वास्थ्य और चरित्र को कमजोर बना रही है, वहीं युवा वर्ग व्यसन और कामुकता के चक्रव्यूह में फंसकर अनमोल जीवन को बर्बाद कर रहा है। क्रांतिकारियों की इसी पावन धरा से सिद्धू कानू ,चांद भैरव, बिरसा मुंडा भगवान आज भी प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं,उनकी फिर से आज जरूरत है।
झारखंड के विभिन्न जिलों द्वारा पिछले वर्ष किये गये रचनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुए बताया गया कि टाटानगर ने 58 ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से 10000 यूनिट रक्त संग्रह किया। गिरिडीह जिला मे सात गांव के देवी मंडप को पशु बलि से मुक्त किया गया। रांची द्वारा इंटरनेशनल स्टेडियम सहित लातेहार हजारीबाग तेनुघाट कोडरमा के जेल में प्रेरणाप्रद सदवाक्य के लेखन किया। डिवाइन वर्कशॉप के अंतर्गत कोडरमा टाटानगर के लगभग 5000 विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं जीवन प्रबंधन के स्वर्णिम सूत्र दिये गये।
देवघर ने साधना आंदोलन के अंतर्गत 24 घंटे के अंदर 24 लाख गायत्री मंत्र के सामूहिक अनुष्ठान को पूर्ण किया। झारखंड गायत्री परिवार के दो अनमोल रतन श्री धनेश्वर महतो एवं पंचदेव प्रसाद यादव खोना पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर पंचदेव भाई के परिवार को15 लाख राशि भविष्य निधि के रूप में उनकी पत्नी के बैंक के अकाउंट में डोनेट किया गया। युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत हजारीबाग एजुकेशन हब में प्रत्येक रविवार् को निशुल्क मेडिटेशन एंड मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया जाता है जिसमें अभी तक 5000 विद्यार्थी भाग ले चुके हैं।
पूरे झारखंड से युवा जोड़ो अभियान से संबंधित 500 संगोष्ठियां आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, व्यसन मुक्ति रैली 108,, विश्व गंगा अभियान के अंतर्गत 100000 वृक्ष लगाने का संकल्प। भागीरथी जलाभिषेक अभियान से संबंधित 125 सरोवर एवं नदियों की सफाई एवं हरा भरा करने का लक्ष्य, आदर्श ग्राम तीर्थ के अंतर्गत 48 गांव को व्यसनमुक्त और स्वालंबी बनाने का संकल्प, आओ ग्रह संस्कारवान पीढ़ी एवं नारी जागरण से संबंधित नव दंपति शिविर 120, मां की संस्कारशाला 150, साधना आंदोलन के अंतर्गत मंत्र लेखन अभियान एक लाख, चंद्रयान साधना 120, सवा लाख का अनुष्ठान 25, झोला पुस्तकालय 500, स्वास्थ्य संवर्धन के अंतर्गत योग शिविर 250 गमले में स्वास्थ्य प्राकृतिक चिकित्सा जड़ी बूटी का प्रचार गांव-गांव तक करने का संकल्प, स्वावलंबन से संबंधित कार्य स्वालंबन शिविर पांच, गृहे गृहे गायत्री यज्ञ से संबंधित कार्य 5000 नए घरों में हवन एवं देव स्थापना।
पीड़ा निवारण के अंतर्गत समाज के गरीब लोगों को 5000 कंबल वितरण एवं प्रखंडवार मेडिकल कैंप लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रांतीय युवा मोटीवेटर श्री सुरेश कुमार जी ने प्रस्तुत किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन भारतीय संस्कृति के प्रांतीय संयोजक श्री ताराचंद्र अग्रवाल जी ने किया । कार्यक्रम की सफलता पर प्रांतीय युवा संयोजक श्री संतोष कुमार राय जी साहित्य प्रांतीय युवा समन्वय समिति के सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रांतीय युवा सम्न्वय् समिति द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन कर वितरित किया गया।प्रज्ञा महिला मण्डल की अध्यक्षा बहन जसवीर कौर एवं महिला जिला समन्वयिका बहन मंजू मोदी ने पुरे आयोजन की सफलता पर पुरे मनोयोग क़े साथ लगे कार्यकर्त्ता भाई बहनों का आभार ब्यक्त किये।
