अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 को युग तीर्थ शांतिकुंज में श्रद्धेया शैल जीजी एवं श्रद्धेय डॉ साहब के मार्गदर्शन में शांतिकुंज महिलामंडल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 को युग तीर्थ शांतिकुंज में श्रद्धेया शैल जीजी एवं श्रद्धेय डॉ साहब के मार्गदर्शन में शांतिकुंज महिलामंडल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया शेफाली पंड्या जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम बहनों द्वारा नारी की महानता नारी की गरिमा, उसके गौरवमई इतिहास एवं विश्व पटल पर नारी की भूमिका को समर्पित युग संगीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् विभिन्न (इंडोर) खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें बहनों ने खूब उत्साह के साथ भाग लिया।
आदरणीया शेफाली जी ने परम वंदनीया माता जी के दिव्य जीवन की विभिन्न स्वरूपों को विस्तार से बताया शांतिकुंज की कार्यकर्ता बहनों के द्वारा किए जा रहे मिशन के सभी कार्यों में भागीदारी की प्रशंसा करते हुए अपने उत्साह- उमंग व समर्पण को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यकर्ता बहनों ने गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी के जीवन चरित्र, उनके गौरवमयी, ममतामयी स्वरूप, उनसे प्राप्त अनुदानों, वरदानों एवं उनके साथ बिताए गए अनुपम क्षणों की यादों को परस्पर साझा किया। लगभग 2 घंटे का यह कार्यक्रम बड़ा ही प्रेरणादाई रहा।
