×
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट
March 31, 2026, 11:10 a.m.
नई दिल्ली में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट की।
माननीय मंत्री जी का गायत्री परिवार के साथ तीन दशक से अधिक का घनिष्ठ संबंध रहा है। इस अवसर पर डॉ पंड्या जी ने उन्हें जुलाई 2026 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित ज्ञान दीक्षा समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। भेंट के दौरान शिक्षा में भारतीयता, नैतिक मूल्यों एवं जीवनोपयोगी ज्ञान के समावेश पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर डॉ पंड्या जी ने उन्हें परमपूज्य गुरुदेव का युग साहित्य भेंट किया।
