×
देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को Society for Promotion of Youth and Masses (SPYM), नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
May 7, 2026, 4:32 p.m.
शैक्षणिक ज्ञान को जमीनी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को Society for Promotion of Youth and Masses (SPYM), नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं SPYM के निदेशक श्री राजेश जी ने हस्ताक्षर किए।
इस गैर-वित्तीय साझेदारी के तहत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विद्यार्थियों को SPYM द्वारा संचालित सरकारी नशा उपचार केंद्रों एवं पुनर्वास केंद्रों में इंटर्नशिप और फील्ड एक्सपोजर का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को नशा रोकथाम, परामर्श कौशल, मनोसामाजिक हस्तक्षेप तथा सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
दोनों संस्थान मिलकर मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति एवं पुनर्वास विषयों पर संयुक्त कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान एवं शोध कार्य संचालित करेंगे। विशेष रूप से डीएसवीवी की भारतीय पद्धतियाँ—गायत्री मंत्र चिकित्सा, यज्ञ आधारित हस्तक्षेप एवं जीवन साधना—को SPYM के क्लिनिकल प्रोटोकॉल के साथ जोड़कर वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा।
यह साझेदारी न केवल विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास में सहायक होगी, बल्कि सामुदायिक पहुंच को सुदृढ़ करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Phots
Related News
उत्तरी अमेरिका प्रवास के बाद, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंग्लैंड के विल्टन पार्क संस्थान पहुंचे।
विल्टन पार्क, यूनाइटेड किंगडम
उत्तरी अमेरिका प्रवास के बाद, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंग्लैंड...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अध्ययन का सुनहरा अवसर!
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अध्ययन का सुनहरा अवसर!
संस्कार, शिक्षा, योग, भारतीय संस्कृति एवं आधुन...
शताब्दी वर्ष विशेष : ला पाल्मा में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का सम्मान, प्रबुद्ध वर्ग एवं स्थानीय नेतृत्व से हुई सार्थक चर्चा
ला पाल्मा, कैलिफोर्निया (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के ...
शताब्दी वर्ष विशेष : गायत्री चेतना केंद्र, लॉस एंजेलिस में सम्पन्न हुआ भव्य 45 कुण्डीय यज्ञ
लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमेरिका के गायत्री चेतना केंद...
शताब्दी वर्ष विशेष : गायत्री चेतना केंद्र, लॉस एंजेलिस पहुँचे परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, विभिन्न राज्यों से आए परिजनों से की आत्मीय भेंट
लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास क...
शताब्दी वर्ष विशेष : लॉस एंजेलिस में ‘सोना प्रोजेक्ट’ का भूमिपूजन, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने प्रदान किया मार्गदर्शन
लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास क...
शताब्दी वर्ष विशेष : लॉस एंजेलिस में “जन्म शताब्दी वर्ष” विषय पर परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का प्रेरक उद्बोधन
लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास क...
शताब्दी-वर्ष विशेष: उत्तर अमेरिका प्रवास | लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, अमेरिका
उत्तर अमेरिका महाद्वीप में हज़ारों हज़ार किलोमीटरों की यात्रा कर, इस प्रवास के अंतिम चरण में परम आदर...
शताब्दी वर्ष विशेष : सिएटल के नॉर्थशोर सीनियर सेंटर में “मानवीय उत्कर्ष” विषय पर परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का प्रेरणादायी उद्बोधन
सिएटल, वाशिंगटन (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के क्रम में...
शताब्दी वर्ष विशेष : सिएटल पहुँचे परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, परिजनों को मिला गुरुसत्ता का स्नेह एवं आशीर्वाद
सिएटल, वाशिंगटन (अमेरिका)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के अगले चरण...
शताब्दी वर्ष विशेष : कनाडा-इंडिया नेटवर्क सोसाइटी एवं GAPIO सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी
वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के ...
शताब्दी वर्ष विशेष : ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किया सम्मानित
वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा)। जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे उत्तर अमेरिका प्रवास के ...

