देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय का आगमन
।। हरिद्वार ।।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आगमन हुआ। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान भारतीय संस्कृति, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं युवा जागरण जैसे विविध विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अतिथियों ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि व्यक्त की।
भेंट उपरांत दोनों अतिथि अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धेया जीजी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अखंड ज्योति एवं समाधि स्थल के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
अतिथियों ने शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा संचालित संस्कार, शिक्षा एवं युग निर्माण के विविध आयामों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म के वैश्विक प्रसार का सशक्त केंद्र बताया।
