×
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में अमर उजाला संवाद उत्तराखण्ड का शुभारम्भ
June 24, 2026, 1:54 p.m.
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ होटल गेटवे, देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद उत्तराखण्ड के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया।
देहरादून में आयोजित यह संवाद मंच उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, संस्कृति एवं राज्य के भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक विमर्श के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख विभूतियों को एक मंच पर लेकर आया।
कार्यक्रम में प्रदेश के समग्र विकास, नवाचार, सामाजिक सरोकार एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

