Quotation
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
जो दयालु हैं उन्हीं पर भगवान की दया होगी। जिसका मन शुद्ध है उन्हीं को परमात्मा के दर्शन होंगे। जो धर्म के लिये कष्ट सहते हैं, स्वर्ग में उन्हीं का राज्य होगा। जिन्हें सत्य की प्यास है उन्हें ही तृप्ति मिलेगी।*****दुख आँधियों की तरह आते हैं। यदि तुम अपने को चट्टान की तरह दृढ़ बनाये रहो तो वे चले जायेंगे और तुम्हारा कुछ न बिगड़ेगा।*****लोग चाहे तुम्हें बड़ा भाग्यवान् समझें परन्तु यदि तुम्हारे मन में पाप भरे हैं, कामना की ज्वाला जल रही है, भगवत् प्रेम का अमृत नहीं बह रहा है तो निश्चय समझो कि तुम्हारा जीवन निष्फल है।*****जिसने वासनाओं को नहीं जीता उसे बन में रहने से क्या लाभ? और जो तृष्णा का गुलाम नहीं उसे घर छोड़ने से क्या प्रयोजन? जिसकी आत्मा में शान्ति है उसके लिये घर और वन सब एक हैं।*****तुम सेवा करने आये हो हुकूमत चलाने नहीं। विश्व की सेवा करोगे तो मधुर फल पाओगे, हुकूमत चलाओगे तो फेंक दिये जाओगे।*****यदि तुम्हारा बोलना न्याय संगत तथा आवश्यक हो तो उन्हीं बातों को बोलो जो तुम्हें गौरवान्वित कर सकें।*****यदि तुम्हारे पास धन हो तो उस पर गर्व न करो बलशाली स्थितियों पर भी गर्व मत करो। गर्व उस परमात्मा पर करो जो तुम्हें सब कुछ देता है और जो तुम्हें स्वयं अपना बना लेना चाहता है।*****जितना ऊँचा ज्ञान उतना ही उत्तम जीवन। यदि ऐसा हो सके तो ठीक; नहीं तो सारा प्रयास भूसी कूटने के समान व्यर्थ और निस्सार है।*****

