Quotation
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
मनुष्य गलतियों से भरा हुआ है। सब में कुछ न कुछ दोष होते हैं। इसलिए दूसरों के दोषों पर ध्यान न देकर उनके गुणों को परखना चाहिए और आपस में मिल जुल कर एक दूसरे को सुधारने का उद्योग करते हुए प्रेम पूर्वक आगे बढ़ना चाहिए। ***** जिसने ईश्वर को नहीं पहचाना उसने कुछ नहीं जाना। जिसने ईश्वर को जान लिया उसने इस संसार की जानने योग्य संपूर्ण वस्तुओं को जान लिया। ***** दूसरों के सद्व्यवहार और सत्कार से तुम्हें कितनी हार्दिक प्रसन्नता होती है। यदि तुम भी वैसा ही सद्व्यवहार और सत्कार दूसरों के साथ करो तो दुनिया तुमसे भी संतुष्ट रहेगी। ***** लोगों का एक दुख मिटता है तो दूसरा उन्हें आ घेरता है। सदैव कोई न कोई भय बाधा उन्हें सताती रहती है। कारण यह है कि आनन्द के मूल स्त्रोत को उन्होंने छोड़ दिया है।

