• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • बहुमूल्य वर्तमान का सदुपयोग कीजिए।
    • “अखण्ड-ज्योति” द्वारा प्रकाशित अमूल्य पुस्तकें।”
    • मनुष्यता का उत्तरदायित्व
    • Quotation
    • अन्धों की दुनिया
    • अपने को यज्ञ में झोंक दे!
    • Quotation
    • तैंतीस कोटि देवता क्या हैं?
    • Quotation
    • बीमारी एक अपराध है।
    • हमें फुरसत नहीं?
    • दुःख छूटने का उपाय
    • Quotation
    • सत्संगी की परीक्षा
    • मैत्री-भावना से मुक्ति
    • कल्पना की अनन्त शक्ति!
    • Quotation
    • विवाह की उपयोगिता
    • गृहस्थ में योग साधना
    • बालक बन जाओ!
    • स्वच्छ रहिए
    • निर्माण-रहस्य
    • निर्माण-रहस्य
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • बहुमूल्य वर्तमान का सदुपयोग कीजिए।
    • “अखण्ड-ज्योति” द्वारा प्रकाशित अमूल्य पुस्तकें।”
    • मनुष्यता का उत्तरदायित्व
    • Quotation
    • अन्धों की दुनिया
    • अपने को यज्ञ में झोंक दे!
    • Quotation
    • तैंतीस कोटि देवता क्या हैं?
    • Quotation
    • बीमारी एक अपराध है।
    • हमें फुरसत नहीं?
    • दुःख छूटने का उपाय
    • Quotation
    • सत्संगी की परीक्षा
    • मैत्री-भावना से मुक्ति
    • कल्पना की अनन्त शक्ति!
    • Quotation
    • विवाह की उपयोगिता
    • गृहस्थ में योग साधना
    • बालक बन जाओ!
    • स्वच्छ रहिए
    • निर्माण-रहस्य
    • निर्माण-रहस्य
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1947 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


हमें फुरसत नहीं?

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 10 12 Last
स्वाध्याय के लिए, आत्म चिन्तन के लिए, साधना के लिए अक्सर लोग यह कहा करते हैं कि “क्या करें, फुरसत नहीं मिलती।” वे अपने को बहुत कार्य व्यस्त बताते हैं। जरूरी कामों से फुरसत पाये बिना भला आध्यात्मिक कामों के लिए इन्हें किस प्रकार समय मिल सकता है।

विचार करना चाहिए कि- क्या वास्तव में उन्हें फुरसत नहीं मिलती? क्या वास्तव में वे इतने कार्य व्यस्त होते हैं कि आत्म निर्माण के लिए जरा भी समय न निकाल सकें? जिन कामों को वे जरूरी समझते हैं क्या वे वास्तव में इतने जरूरी होते हैं कि उनसे थोड़ा भी समय कम न किया जा सके? हम देखते हैं कि अपने को बहुत ही व्यस्त समझने वाले व्यक्ति भी नित्य काफी समय, गप, शप में, मनोरंजन में, मटरगस्ती में, तथा आलस्य में व्यतीत करते हैं। उनके कार्यों का बहुत सा भाग ऐसा होता है जो उतना आवश्यक नहीं होता। फिर भी वे अपनी रुचि एवं दृष्टि के अनुसार उसे जरूरी समझते हैं।

असल बात यह है- फुरसत न मिलना मतलब है- ‘दिलचस्पी न होना।’ जिस काम में आदमी को दिलचस्पी नहीं होती, जो उतना आवश्यक, महत्वपूर्ण, लाभदायक एवं रुचिकर प्रतीत नहीं होता, उसके लिए कह दिया जाता है कि इस काम के लिए हमें फुरसत नहीं है।

अपना सगा बेटा बीमार पड़ जावे तो तिजारत के सारे कामों को एक तरफ हटाकर पिता, अपने बेटे की चिकित्सा में लग जाता है। विवाह शादी के दिनों में सोने के लिए पूरा समय नहीं मिलता। विश्राम के घंटों का कार्यक्रम घटाकर उस समय को शादी संबंधी कामों में लगाता है। सिनेमा, नाटक, स्वाँग, तमाशे, देखने में लोग रातें बिता देते हैं। इस सब कार्यों के लिए फुरसत मिल जाती है पर कथा कीर्तन के लिए समय नहीं मिलता। दैनिक कार्यक्रम को बारीकी से देखा जाय तो हर आदमी के पास थोड़ा बहुत समय फालतू अवश्य मिलेगा। वह चाहे तो आसानी से थोड़ा समय आत्म साधना के लिए निकाल सकता है।

प्रश्न रुचि का है। विचार करना चाहिए कि क्या आत्म साधना ऐसी निरर्थक चीज है जिसके लिए दुनियादारी के साधारण कामकाजों में से बचाकर समय का एक टुकड़ा भी न फेंका जा सके? घर में कुत्ते और भिखारी को थोड़ा बहुत भोजन दिया जाता है सोचना चाहिए कि आत्मा का महत्व क्या कुत्ते और भिखारी से भी कम है जिसकी झोली में समय का एक छोटा सा टुकड़ा भी न डाला जा सके? शरीर की भूख बुझाने के लिए हम तरह तरह के बढ़िया-बढ़िया साधन जुटाते हैं, काफी समय खर्च करके भोजन सामग्री कमाते हैं, पर आत्मा की भूख बुझाने के लिए-स्वाध्याय, चिन्तन, मनन तथा साधन के लिए-थोड़ा भी समय नहीं लगाया जा सकता? क्या सचमुच आत्मा ऐसी तुच्छ वस्तु है, जिसकी शरीर के मुकाबले में इतनी उपेक्षा की जाय?

यह विचारणीय प्रश्न है। इसे इसी प्रकार अधर लटका रहने देने से काम न चलेगा। हमें सोचना होगा कि-क्या हम शरीर मात्र हैं? क्या हमारी प्राप्ति धनसंचय एवं इन्द्रिय भोगों से ही हो सकती है? क्या मानव जीवन का उपयोग शरीर पोषण और धन उपार्जन मात्र है? क्या साँसारिक उन्नति ही पूर्ण उन्नति है? इन प्रश्नों पर विचार करने से पता चलेगा कि जो कुछ हम कर रहे हैं, वह ही पूर्ण नहीं है। आत्मोन्नति भी एक कार्य है और वह कार्य शरीर पोषण से कम महत्व का नहीं है।

आत्मा की महत्ता पर विचार कीजिए आत्मोन्नति के महत्व को समझिए और तब निर्णय कीजिए कि आपको फुरसत है या नहीं?

First 10 12 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • बहुमूल्य वर्तमान का सदुपयोग कीजिए।
  • “अखण्ड-ज्योति” द्वारा प्रकाशित अमूल्य पुस्तकें।”
  • मनुष्यता का उत्तरदायित्व
  • Quotation
  • अन्धों की दुनिया
  • अपने को यज्ञ में झोंक दे!
  • Quotation
  • तैंतीस कोटि देवता क्या हैं?
  • Quotation
  • बीमारी एक अपराध है।
  • हमें फुरसत नहीं?
  • दुःख छूटने का उपाय
  • Quotation
  • सत्संगी की परीक्षा
  • मैत्री-भावना से मुक्ति
  • कल्पना की अनन्त शक्ति!
  • Quotation
  • विवाह की उपयोगिता
  • गृहस्थ में योग साधना
  • बालक बन जाओ!
  • स्वच्छ रहिए
  • निर्माण-रहस्य
  • निर्माण-रहस्य
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj