
हमारी खुराक क्या हो?
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने काफी खोज करने के पश्चात् भोजन तालिका प्रकाशित की है जिसमें शरीर की आवश्यकता और भारतीयों की आर्थिक परिस्थिति तथा उपलब्ध भोजन सामग्री का ध्यान रखते हुए यह बताया गया है कि किस प्रकार के लोगों के भोजन में क्या-क्या चीजें रहनी आवश्यक हैं।
प्रकाशित तालिका में दूध के स्थान पर (यदि आदत हो तो) माँस, मछली का भी उल्लेख किया है। पर हम मानते हैं कि भारत में दूध या मट्ठा आसानी से उपलब्ध हो सकता है, इसलिए इसके स्थान पर माँस मछली जैसे अखाद्यों को लेने की आवश्यकता नहीं है। और अखण्ड-ज्योति के पाठकों के लिए तो वह सर्वथा निरर्थक है। इसलिए नीचे की तालिका में माँस मछली का उल्लेख निकाल दिया गया है।
इस तालिका के अनुसार भोजन सामग्री की व्यवस्था करना बहुत उपयोगी है, ऐसा भोजन विशेषज्ञों का मत है। पाठकों को इससे लाभ उठाना चाहिए।
1- घर के अन्दर काम करने वालों के लिए सस्ती खुराक
अनाज (गेहूँ, चावल, मक्का इत्यादि) 10 औंस
दालें 3 औंस
पत्ते वाली सब्जी- (किसी प्रकार की और सस्ती) 3 औंस
अन्य तरकारियाँ- देसी तोरई, तोरई, अरबी, बैंगन इत्यादि) 6 औंस
तेल खाने वाला 2 औंस
भुने हुए चने 2 औंस
गुड़ 2 औंस
फल (यदि सस्ते हों) 4 औंस
छाछ 8 औंस
इसमें फल शामिल नहीं हैं, इसलिए चौथे दिन एक पाव फल खाये जायें।
2- घर के अन्दर काम करने वालों के लिए बीच की खुराक
अनाज (गेहूँ, चावल, मक्का इत्यादि) 12 औंस
दालें तथा चना इत्यादि 3 औंस
सब्जी (हर प्रकार के साग और करमकल्ला इत्यादि) 3 औंस
तरकारियाँ (आलू, परवल, गोभी, भिंडी, टमाटर, गाजर, चुकन्दर, शलजम इत्यादि) 6 औंस
तेल (खाने वाला) 1 औंस
घी 1 औंस
फल (केले, आम, पपीते, अमरूद, खरबूजा आदि) 4 औंस
गुड़ 3 औंस
दूध 12 औंस
3- किसानों के लिए सस्ती खुराक
अनाज (गेहूँ, चावल, मक्का) 12 औंस
मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा इत्यादि) 4 औंस
दालें (मूँग चना, अरहर इत्यादि) 2 औंस
भुना हुआ चना या चने के अंकुये (नाश्ते में) सब्जी (लाल साग, बथुआ, चने का साग जो जाड़ों में कच्चा खाया जाता है।) 4 औंस
तरकारी (बैंगन, कद्दू, लौकी, भिंडी, अरबी, आलू जब सस्ते हों) 6 औंस
तेल (खाने वाला-आम तौर पर सरसों का तेल खाया जाता है, लेकिन तिली या महुवे का तेल खाने में कोई हानि नहीं) 1 औंस
फल (ककड़ी, खरबूजा, अमरूद, जामुन, आम, पपीता) 4 औंस
छाछ (या दही की लस्सी) 8 औंस
गुड़ 2 औंस
4- कारखानों के मजदूरों के लिए सस्ती खुराक
अनाज (गेहूँ, चावल, मक्का इत्यादि) 16 औंस
दालें 2 औंस
भुने चने (या भीगे चने-नाश्ते में) 4 औंस
सब्जी (हर प्रकार के साग) 3 औंस
तरकारियाँ (आलू, गाजर, करमकल्ला, भिंडी, बैंगन, कद्दू इत्यादि) 6 औंस
तेल 1 औंस
फल और मसाला (कुचली हुई प्याज, टमाटर, मूली, खीरा, गाजर) 2 औंस
हरी मिर्च (जो ताजे नींबू के रस में भिगोई गई हो इत्यादि) और फल जैसे कि आम, कटहल, जामुन, अमरूद इत्यादि। 2 से 4 औंस तक
दूध 8 औंस
गुड़ 2 औंस
अगर दूध महंगा हो तो दही या मक्खन निकला दूध भी मुनासिब होगा।
5- कलाकारों के लिए अच्छी खुराक
अनाज 16 औंस
दालें 3 औंस
सब्जी 2 औंस
तरकारियाँ 8 औंस
तेल 1 औंस
घी 1 औंस
दूध 1 औंस
फल 4 औंस
मसाले और कच्ची तरकारियाँ (काटी हुई मूली, टमाटर, खीरे इत्यादि) 4 औंस
शक्कर या गुड़ 3 औंस
6- खुराक के उचित सम भाग
अनाज 14 औंस
दालें 3 औंस
सब्जी 8 औंस
दूसरी तरकारियाँ 3 औंस
फल 3 औंस
दूध 10 औंस
शक्कर या गुड़ 2 औंस
तेल, घी इत्यादि 2 औंस
7- गर्भवती स्त्रियों के लिए
अनाज 7 छटाँक
दालें 1 छटाँक
बिना पत्ते की तरकारियाँ (बैंगन, कद्दू, भिंडी, आलू, गाजर, लाल चुलाई, सफेद कद्दू) 3 छटाँक
पत्तेदार सब्जियाँ (बन्दगोभी-सरसों और चने का साग-लाल चुलाई-सेंजन) 2 छटांक
घी या पकाने वाले तेल 1 छटाँक
दूध 8 “
शक्कर या गुड़ 1 “
फल 1 “
8- दूध पिलाने वाली स्त्रियों के लिए
अनाज 7 छटाँक
दालें 1 “
बिना पत्ते की तरकारियाँ 3 “
पत्तेदार सब्जियाँ 2 “
घी या पकाने वाले तेल 1 “
शक्कर या गुड़ 1 “
फल और (नारियल) 2 “
मसाले आवश्यकतानुसार
9- बच्चों के लिए उचित भोजन
2 से 3 वर्ष की आयु के-
दूध 1 छटाँक
शक्कर या गुड़ 1 छटाँक
सब्जियाँ 1 छटाँक
अनाज आधी छटाँक
3 से 4 वर्ष की आयु के-
दूध 2 छटाँक
शक्कर या गुड़ 1 “
सब्जियाँ 1 “
अनाज 1 “
फलों का रस 1 “
5 से 7 वर्ष की आयु के-
अनाज 2 छटाँक
दूध 12”
शक्कर या गुड़ 1 छटाँक
सब्जियाँ 2 छटाँक
फल 1 छटाँक
8 से 12 वर्ष की आयु के-
अनाज 3 से 5 छटाँक
दूध 8 छटाँक
दालें आधी छटाँक
पत्ते वाली सब्जियाँ 1 छटाँक
दूसरी सब्जियाँ 2 छटाँक
फल 1 छटाँक
मक्खन आधी छटाँक
घी या गुड़ 1 छटाँक
12 से 14 वर्ष की आयु के -
अनाज (गेहूँ या चावल) 5 से 6 छटाँक
दालें 1 छटाँक
पत्ते वाली सब्जियाँ 1 छटाँक
बिना पत्ते वाली सब्जियाँ 3 “
कच्ची सब्जियाँ 1 “
मक्खन आधी छटाँक
घी या तेल आधी छटाँक
दूध 8 छटाँक
शक्कर या गुड़ 1 छटाँक
फल 2 छटाँक
(10) खुराक में धातुओं और चिकनाइयों की आवश्यकता और उसे प्राप्त करने के उपाय।
वस्तु जरूरत
लोहा 30 से 40 मिली ग्राम
कैल्शियम 80 से 36 ग्राम तक
फास्फोरस 10 ग्राम
चिकनाई 6 से 7 ग्राम तक
यह कैसे प्राप्त हो सकते हैं।
लोहा- मक्का, अखरोट, मूंगफली, बाजरा, कलेजी, दिल, पट्ठे, गेहूँ, अर्क, जौ, सोयाबीन, पालक।
कैल्शियम - दूध, सब्जियाँ, रोटी
फास्फोरस - मटर, दूध, अनाज।
चिकनाई- मक्खन, गोले का तेल, घी।
नोट- एक ग्राम 3 रत्ती के बराबर है।
एक छटाँक 2 औंस के बराबर है।
खुराक कैसे बेकार जाती है?
1- उस पानी को फेंक देने से जिस में चावल या तरकारियाँ पकाई गई हैं।
2- बहुत ज्यादा पकाने या खुले बर्तनों में पकाने से।
3-सोडा जो धोने में उपयोग होता है-तरकारियों में मिलाने से।
4- जितना खाया जाता है उससे ज्यादा पकाने से ।
5- चावल और अन्य अनाजों को बहुत बारीक पीसने या अधिक साफ करने से।
6- ऐसे छिलके फेंक देने से जो खाये जा सकते हैं।
7- चूहों और कीड़ों के कारण जो अनाज ठीक से नहीं रखा जाता।
8- जितनी आवश्यकता हो उससे अधिक खरीद लेने से।
9- खाने के लिए प्लेटों में अधिक निकाल देने से।
10- बड़ी और शानदार दावत करने से।