• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन उद्देश्य प्राप्त करो
    • उद्बोधन गीत (कविता)
    • सामयिक चेतावनी
    • एक महत्त्वपूर्ण कदम
    • यह असम्भव है (kahani)
    • तत्त्वदर्शियों की दृष्टि में सत्य का तथ्य
    • क्या आत्मकल्याण के लिए गृहत्याग आवश्यक हैं?
    • Quotation
    • प्रतिकूल परिस्थिति में भी हम अधीर न हों
    • Quotation
    • सफलता का गुप्त स्त्रोत-दृढ़ इच्छा शक्ति
    • आहार और उसकी शुद्धि
    • मन को भी उचित आहार चाहिए
    • Quotation
    • विचारणीय और माननीय
    • Quotation
    • धर्म पुराणों की संत कथाएँ
    • Quotation
    • सच्चे ब्राह्मणत्व का पालन करने वाले -संत एकनाथ
    • Quotation
    • अथक प्रयत्न-अनवरत श्रम
    • लापरवाही एक प्रकार की आत्महत्या है
    • खर दिमाग-एडीसन
    • भारतीय बालकों की शानदार परम्परा
    • सत्कर्म ही क्यों न करें?
    • गायत्री परिवार समाचार
    • आगे-बढ़ो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1961 - November 1961

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


आहार और उसकी शुद्धि

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
अन्नमय कोश की-स्थूल शरीर की शुद्धि के लिए गत अंक में अस्वाद व्रत का साधना क्रम इस वर्ष के लिए प्रस्तुत किया गया है। शरीर का निर्माण अन्न से होता है। जो हम खाते हैं उसी से रक्त माँस आदि सात धातुएँ बनती हैं। यह प्रक्रिया यहीं तक समाप्त नहीं वरन् हमारे चेतना क्षेत्र तक चली जाती है। रस, रक्त, माँस मज्जा, अस्थि, भेद, वीर्य इस सात स्थूल धातुओं के बनने के बाद इसी संदर्भ में ओज नामक सूक्ष्म तत्त्व बनता है और उसके बाद उसी से मन बुद्धि, चित्त अहंकार का अन्तः- करण चतुष्टव बनता है। इस प्रकार स्थूल शरीर की उन्नति- अवनति ही नहीं सूक्ष्म शरीर की- अर्न्त जगत की स्थिति भी अन्न पर ही अवलम्बित रहती हैं। जैसा खाये अन्न वैसा बने मन, वाली उक्ति अक्षरशः सत्य है। अभक्ष्य खाने वालों की मनोभूमि कभी भी उच्चकोटि की नहीं बन सकती। शरीर और मन जिस वस्तु से बनता है वह अन्न यदि निकृष्ट श्रेणी का है उसमें निकृष्ट कोटि के संस्कार समन्वित है तो यह आशा नहीं की जा सकती है कि हमारी चेतना उत्कृष्ट कोटि की होगी।

इसलिए साधना क्षेत्र में प्रवेश करते हुए आहार की शुद्धि पर अत्यधिक ध्यान देना पड़ता है। चौका चूल्हे की छूत की प्रथा आज भी अपने भौंड़े रूप में प्रचलित है। उसका वर्तमान स्वरूप तो जाति पाति पर आधारित होकर उपहासास्पद एवं रूढ़ि मात्र ही रह गया है। कुसंस्कारी और सुसंस्कारी व्यक्ति तो हर जाति में हो सकते हैं। जिस आधार को लेकर वह प्रथा आरंभ हुई थी वह आधार अभी भी यथावत् बना हुआ है। भोजन निर्माण में सुसंस्कारी व्यक्तियों का ही हाथ होना चाहिए।

कुसंस्कारी व्यक्तियों के हाथ का बना हुआ भोजन अपने साथ कुसंस्कार ही धारण किये रहता है। उसे खाने पर मन में कुसंस्कार ही बढ़ सकते हैं। कोढ़ी के पीव टपकते हाथों से बनाया हुआ भोजन करने में हमें घृणा होती है क्योंकि उसका पीव भोजन में मिलकर हमारे शरीर में जाएगा तो हमें भी रोगी बना देगी। ठीक यही बात कुसंस्कारी लोगों के ऊपर लागू होती है। उनके संस्कार भी निश्चित रूप से उनके द्वारा बनाये हुए भोजन में रहते हैं और वे हमारी बुद्धि में भी वैसे ही हलचल पैदा करते हैं जैसे कोढ़ी का पीव मिला हुआ आहार हमारे शरीर में विकार उत्पन्न करता है।

वासी, सड़े, बुझे, झूठे गंदे भोजन से हमें घृणा उत्पन्न होती है। वह स्वादिष्ट या कीमती हो तो भी उसे त्याज्य माना जाता है। अरुचिकर और बुरे स्वाद का भोजन भी नहीं खाया जाता। यही दृष्टि कुछ गहराई तक उतरे तो कुसंस्कारी भोजन को भी त्यागना पड़ेगा। बाजारों में होटलों में अच्छी प्लेटो में सजे हुए, तरह तरह के स्वाद वाले भोजन करते समय लोग प्रसन्न होते और गर्व करते हैं पर यह नहीं देखते कि इनके बनाने वाले कौन है? कैसी उनकी मनोवृत्ति है। कैसे संस्कार उनके भीतर पड़े हैं? यदि यह विचार नहीं किया गया है और केवल स्वाद एवं सजावट को ही पसंद कर लिया गया है तो यह एक भारी भूल है। मानसिक दृष्टि से अहित ही इससे होगा। ऐसा आहार खाने वाले के विचार अधोगामी ही होंगे। बेचारी थोड़ी सी साधना भी उस विकार का कहाँ तक शमन करेगी?

आहार बनाने वाले के कुसंस्कार जैसे अन्न पर पड़ते हैं वैसे ही उसके उपार्जन की स्थिति का भी प्रभाव पड़ता है। चोरी, बेईमानी, रिश्वत, छल, से कमाया हुआ पैसा जब खाया जाता है तो उस आहार पर भी उस उपार्जन की छाया रहती है। बिना मेहनत का , बाप दादों की कमाई का, उचक्केपन से प्राप्त हुआ धन जब हमारे पेट में जाता है तो यह आशा नहीं करना चाहिए कि इस खाने पर भी हमारी बुद्धि सात्विक रह रहेगी।

चटोरेपन के वशीभूत होकर युरिष्ठ,कुपाच्य निर्जीव, जीभ जलाने वाले, चटपटे पदार्थ पेट की सामर्थ्य से अधिक मात्रा में खाने पर हमारा स्वास्थ्य नष्ट होता है। पाचनक्रिया खराब होने से दूषित रक्त बनता है। इससे नाना प्रकार के रोग उत्पन्न होते है और वे अकाल मृत्यु का ग्रास बनाने के लिए हमें घसीट ले जाते हैं। इसी प्रकार यदि आहार मूल में अनीति की कमाई का है अथवा कुसंस्कारी व्यक्तियों के द्वारा उसे पकाने और परोसने की क्रिया सम्पन्न हुई होगी तो उसका दूषित प्रभाव भी हमारे मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट किये बिना न रहेगा।

अन्नमय कोश का अनावरण करने के लिए हमें इस प्रश्ण पर गंभीरता पूर्वक विचार करते रहना होगा। इस वर्ष अस्वाद व्रत सप्ताह में एक दिन करने का नियम हम लोग अपनावें। प्रारम्भ में इतना भी कम नहीं है पर आगे और भी अधिक सोचने और करने की आवश्यकता अनुभव होगी। तब सात्विक कमाई और सुसंस्कारित रसोई के प्रश्र पर भी कड़ाई बरतने एवं उसकी व्यवस्था बनाने के लिए प्रयत्न करना पड़ेगा। आरम्भ में कुछ कठिनाई इसमें प्रतीत हो सकती है, पर अभ्यास और मनोबल की दृढ़ता से हर कठिन काम सरल हो सकता है। हर कठिनाई का रास्ता निकल सकता है।

प्राचीन काल में संत और सत्पुरुष अपना आहार आप उपजाते और अपने श्रम से उसे सींचते काटते थे। अन्न के उत्पादन काल में जैसे संस्कार उस पर डाले जाते हैं उसकी प्रकृति वैसी ही बन जाती है। यज्ञ कार्य में प्रयुक्त होने वाले अन्न तथा औषधियों को विशेष विधि विधान के साथ बोने, उगाने, सींचने, काटने एवं शोधने का विधान है ताकि वह संस्कारवान् द्रव्य, पदार्थ अपनी क्रिया शक्ति से जन मानस में कल्याणकारक प्रभाव उत्पन्न कर सकें और उस रहस्यमय आध्यात्मिक विशेषता से देवताओं को भी प्रसन्न एवं आकर्षित कर सकें। हमारा शरीर भी एक यज्ञ है। जठराग्नि ही यज्ञाग्नि है, भोजन ही आहुति है इसके लिए भी यदि अन्न का उपार्जन विशेष शुद्धता पूर्वक गायत्री का मानसिक जप करते हुए किया जाय तो उसका प्रभाव और भी महत्त्वपूर्ण हो सकता है। जिसके पास थोड़ी सी जमीन है वे साधक आसानी से अपने लिए ऐसा अन्न उत्पन्न कर सकते है। शाक, फल के उपार्जन एवं दूध देने वाली गायों की उचित सेवा तथा परिचर्या करके उन्हें भी संस्कारित किया जा सकता है। यदि ऐसा आहार किन्हीं को प्राप्त हो सके तो उस साधक की साधना बहुत ही तीव्रता से फलित होगी। आज की स्थिति में सब के लिए इस सीमा तक व्यवस्था कर सकना सम्भव नहीं है पर जितना कुछ बन पड़े उतना अधिकाधिक सावधानी हमें इस दिशा में रखनी ही चाहिए। अस्वाद व्रत का साप्ताहिक व्रत लेने के बाद अब हमारी विचार धारा का प्रवाह इसी दिशा में चलना चाहिए।

आहार की शुद्धि अपने आपमें एक साधना है। प्राचीनकाल में आत्मकल्याण पथ के श्रेयार्थी पथिक इस ओर पूरा-पूरा ध्यान रखते थे। खेतों में काटते समय गिरे हुए कण बीनकर उस अन्न से जीवन यापन करने वाले कणादि ऋषि, पीपल के फलों पर निर्वाह करने वाले “पिप्पलाद ऋषि” ने अपनी साधना में आहार शुद्ध को प्रधान माध्यम बनाया था। राजा जनक अपने खेत में स्वयं हल जोत कर अपने भोजन के लायक अन्न स्वयं उपजाते थे। हल जोतते समय ही तो उन्हें सीताजी प्राप्त हुई थी।

यदि हम चाहते हैं कि मन कुमार्गगामी न हो, यत्र तत्र न भटके, साधना में लगे तो उसके मूल आधार को सुधारना पड़ेगा, आहार शुद्धि पर ध्यान देना पड़ेगा।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

November 1961
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जीवन उद्देश्य प्राप्त करो
  • उद्बोधन गीत (कविता)
  • सामयिक चेतावनी
  • एक महत्त्वपूर्ण कदम
  • यह असम्भव है (kahani)
  • तत्त्वदर्शियों की दृष्टि में सत्य का तथ्य
  • क्या आत्मकल्याण के लिए गृहत्याग आवश्यक हैं?
  • Quotation
  • प्रतिकूल परिस्थिति में भी हम अधीर न हों
  • Quotation
  • सफलता का गुप्त स्त्रोत-दृढ़ इच्छा शक्ति
  • आहार और उसकी शुद्धि
  • मन को भी उचित आहार चाहिए
  • Quotation
  • विचारणीय और माननीय
  • Quotation
  • धर्म पुराणों की संत कथाएँ
  • Quotation
  • सच्चे ब्राह्मणत्व का पालन करने वाले -संत एकनाथ
  • Quotation
  • अथक प्रयत्न-अनवरत श्रम
  • लापरवाही एक प्रकार की आत्महत्या है
  • खर दिमाग-एडीसन
  • भारतीय बालकों की शानदार परम्परा
  • सत्कर्म ही क्यों न करें?
  • गायत्री परिवार समाचार
  • आगे-बढ़ो
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj