• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • शान्ति का सच्चा उपाय-परोपकार
    • सर्वशक्तिमान परमेश्वर और उसका सान्निध्य
    • ईश्वर और उसकी अनुभूति
    • सामूहिक धर्मानुष्ठानों का बल
    • संकल्प की महान शक्ति
    • कमी किस बात की है।
    • प्रेम और सेवा ही तो धर्म है।
    • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
    • शक्ति के स्रोत-आत्मा को मानिए
    • चरित्र बल बढ़े तो राष्ट्र ऊँचा उठे
    • Quotation
    • जीने का आनन्द उत्साह से मिलेगा
    • नेक बनें, नेकी की राह पर चलें
    • प्रतिशोध की भावना छोड़िये
    • सम्बन्धों में सात्विकता भी हो, मधुरता भी
    • स्वास्थ्य के लिये स्नान और जल की उपयोगिता
    • हिन्दू-धर्म की आन्तरिक शक्ति, उसकी वैज्ञानिकता
    • नई और पुरानी पीढ़ी का संघर्ष
    • भावी पीढ़ी का निर्माण यों कीजिए
    • गुणेषु क्रियताँ यत्न
    • महाजनों येन गतः स पन्था
    • रोग, शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है।
    • युग-निर्माण आन्दोलन की प्रगति
    • VigyapanSuchana
    • सस्ती, सुन्दर श्रेष्ठ एवं उपयोगी पुस्तकें
    • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो
    • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • शान्ति का सच्चा उपाय-परोपकार
    • सर्वशक्तिमान परमेश्वर और उसका सान्निध्य
    • ईश्वर और उसकी अनुभूति
    • सामूहिक धर्मानुष्ठानों का बल
    • संकल्प की महान शक्ति
    • कमी किस बात की है।
    • प्रेम और सेवा ही तो धर्म है।
    • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
    • शक्ति के स्रोत-आत्मा को मानिए
    • चरित्र बल बढ़े तो राष्ट्र ऊँचा उठे
    • Quotation
    • जीने का आनन्द उत्साह से मिलेगा
    • नेक बनें, नेकी की राह पर चलें
    • प्रतिशोध की भावना छोड़िये
    • सम्बन्धों में सात्विकता भी हो, मधुरता भी
    • स्वास्थ्य के लिये स्नान और जल की उपयोगिता
    • हिन्दू-धर्म की आन्तरिक शक्ति, उसकी वैज्ञानिकता
    • नई और पुरानी पीढ़ी का संघर्ष
    • भावी पीढ़ी का निर्माण यों कीजिए
    • गुणेषु क्रियताँ यत्न
    • महाजनों येन गतः स पन्था
    • रोग, शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है।
    • युग-निर्माण आन्दोलन की प्रगति
    • VigyapanSuchana
    • सस्ती, सुन्दर श्रेष्ठ एवं उपयोगी पुस्तकें
    • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो
    • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1965 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


जीने का आनन्द उत्साह से मिलेगा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
अतुलित-वैभव, अनन्त-धन, और अगणित सुविधाओं के होते हुए भी निराश-व्यक्ति का जीवन इस संसार में भार-तुल्य ही होता है। निराशा महा व्याधि है, जो व्यक्ति की संपूर्ण आध्यात्मिक तथा मानसिक शक्तियों को नष्ट करके रख देती है। आशा, उल्लास और उत्साह विहीन जीवन में आनन्द नहीं आता। निराशा को शास्त्रों में पाप बताया गया है। जिससे स्वयं को आनन्द न मिले, औरों को भी कुछ प्रसन्नता न मिले उस निराशा से आखिर फायदा भी क्या हो सकता है?

जिन शक्तियों से मनुष्य जीवन के निर्माण कार्य पूरे होते है, उत्साह उनमें प्रमुख है। इससे रचनात्मक प्रवृत्तियाँ जागती हैं और सफलता का मार्ग खुलता हैं उत्साह के द्वारा स्वल्प साधन और बिगड़ी हुई परिस्थितियों में भी लोग आत्मोन्नति का मार्ग निकाल लेते हैं। बाल्मीकि-रामायण का एक सुभाषित हैं-

उत्साहों बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम्।

सोत्साहस्य त्रिलोकेषु नकिञ्चदपि दुर्लभम्॥

अर्थात्- “हे आर्य! उत्साह में बड़ा बल होता हैं, उत्साह से बढ़कर अन्य कोई बल नहीं है। उत्साही व्यक्ति के लिये संसार में कोई वस्तु दुर्लभ नहीं है।”

कार्य कैसा भी क्यों न हो, उसे पूरा करने के लिये उत्साह जरूर चाहिये। आप अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हों तो आपको अपने उद्देश्य के प्रति उत्साही बनना पड़ेगा, अपनी संपूर्ण सामर्थ्य से उसे प्राप्त करने का प्रयत्न करना होगा। अरुचि और अनुत्साह से काम करेंगे तो थोड़ी बहुत जो सफलता मिलने वाली भी होगी, वह भी न मिलेगी। इसके विपरीत यदि रुचि और साहस के साथ काम करेंगे तो कठिन कामों को पूरा करने के लिये भी एक सहज-स्थिति प्राप्त हो जायगी।

यह निर्विवाद सत्य है कि आत्मोत्थान की सिद्धि, कार्य क्षमता बढ़ाने की इच्छा, लोकप्रिय बनने की भावना तथा सफलता और मार्गदर्शन की महत्वाकांक्षा- यह सभी मनुष्य के चरित्र निर्माण में प्रभाव डालती हैं। इन आवश्यक गुणों का जागरण मनुष्य अपने स्वाभिमान और आत्म विश्वास के द्वारा करता है, पर इनके धारण करने की क्षमता केवल उत्साह में है। स्वाभिमानी व्यक्ति, भले ही वह डकैत ही क्यों न हों, कायर व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक लगन के साथ कार्य करते हैं। इसीलिए उन्हें प्रायः अपनी इच्छायें पूरी करने में और अपनी महत्ता प्रदर्शित करने में सहायता मिल जाती है। भले कार्यों में तो स्वाभिमान और लगन से और वृहत्तर शक्ति आती है। इससे नई शक्ति, नवीन प्रेरणा प्रतिक्षण मिलती रहती है। वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक उत्साह से प्रयत्नशील होते हैं।

निराश व्यक्ति अपने कर्त्तव्यों को भी अनिच्छा तथा हीनता की भावना से देखते हैं, फलस्वरूप उनके जीवन में किसी तरह की सुन्दरता का, संपन्नता का उदय नहीं हो पता। उनके आश्रित और सहारे में पल रहे स्वजन परिजन भी अविकसित रह जाते हैं, इसलिये उत्साह हीनता को एक तरह का अपराध ही कहा जायगा। कर्त्तव्य को बोझ और विवशता समझकर नहीं, जीवन का लक्ष्य समझ कर किया जाना चाहिए। किसी सत्य, तथ्य या आदर्श के प्रति कोई कह देने मात्र से वफादार नहीं समझा जायगा, वरन् उन कार्यों और आदर्शों की पूर्ति के लिये उसे उत्साह भी प्रदर्शित करना होगा। तभी उसकी मान्यतायें पुष्ट मानी जा सकती हैं और उनमें औरों को भी प्रेरणा मिल सकती है। “विद्याध्ययन बड़ी अच्छी चीज है” इतना कह देने मात्र से आपके बच्चे उसके प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित नहीं करेंगे। वे तो आपकी निष्ठा से प्रभावित होते हैं। आपमें सचमुच यदि किसी आदर्श के प्रति गहरी दिलचस्पी है, तो दूसरों को इसके अनुसरण की शिक्षा न देनी पड़ेगी। संसार में साहसी और निष्ठावान व्यक्तियों के पीछे स्वतः लोग अनुगमन करते हैं, उन आदर्शों को जीवन में धारण करने में प्रसन्नता अनुभव करते हैं।

इतिहास को मोड़ देने वाले व्यक्ति ऐसे ही हुये हैं। नव-निर्माण की रूप रेखा बनाने वाले बहुत मिल सकते हैं किन्तु जब तक कोई उत्साही पुरुष उसमें प्राण नहीं फूंकता तब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलते। स्वराज्य के प्रति आस्था रखने वाले व्यक्ति बापू जी से पहले भी हुये हैं, धार्मिक निष्ठा जगद्गुरु शंकराचार्य के पूर्व भी थी, पर राजनीतिक जीवन में हलचल उत्पन्न करके स्वराज्य प्राप्त करने का श्रेय गाँधी जी को ही दिया जाता है। उसी तरह अध्यात्मिक आस्थाओं को विशाल भू-भाग में पुनर्जीवित करने का महान कार्य जगद्गुरु शंकराचार्य ही कर सके थे।

कैसी ही दुखदायक और विषम परिस्थिति क्यों न आ जाय, उत्साह सदैव हमारा सहायक सिद्ध होता है। संसार के इतिहास में जितने अमर, महापुरुष हुये हैं, उनमें अपनी-अपनी तरह के धार्मिक, राजनैतिक, समाज सुधारक कैसे ही गुण और विशेषतायें रही हों, पर एक गुण जो सब में समान रूप से दिखाई देता है, वह है उत्साह! उत्साह का अर्थ है, अपनी मान्यताओं के प्रति दृढ़ता। हम जो कहते हैं, उसको कितने अंशों में पूरा कर सकते हैं इससे उस कार्य के प्रति अपना विश्वास प्रकट होता है और उसी के अनुरूप प्रभाव भी उत्पन्न होता है। उत्साह कहने की नहीं करने की शैली का नाम है।

हम किस तरह उत्साही बनें, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। किसी को भाग्यवश, धन या साधनों के बदले इस महान गुण ही उपलब्धि होती हो, यह तो संभव नहीं दिखाई देता। ऐसा रहा होता तो वह कुछ व्यक्तियों की ही विरासत रही होती। सीमित शक्ति, सामर्थ्य और साधनों वाले व्यक्ति भी अपने अन्तर का उत्साह जगा सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि वह मानवीय व्यक्तित्व का सहज गुण है, जिसे प्रयत्न और परिस्थितियों द्वारा जगाया जा सकता है। मान लीजिए एक कक्षा के दो विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। यह घटना दोनों के लिए समान है। एक इस घटना से निराश होकर पढ़ाई छोड़कर घर बैठ जाता हैं और सामान्य श्रेणी का जीवन जीने लगता हैं, दूसरे का उत्साह ठंडा नहीं हुआ। उसने परिस्थितियों का मुकाबला किया और दूसरे वर्ष फिर पढ़ाई में लग गया। कठिनाइयाँ जरूर आईं, पर अन्ततः उसको सफलता मिल गई और वह अच्छी नौकरी पाने के योग्य हो गया। प्रयास और परिस्थितियों ने दो व्यक्तियों के जीवन में इतना अन्तर ला दिया। ऐसी अनेक घटनायें व्यवहारिक जीवन में रोज ही सामने आती हैं। लोग कहते हैं, अमुक व्यक्ति का भाग्य अच्छा था, पर यदि सचमुच देखा जाय, कारणों की गहराई में धँसा जाय तो यह सिद्ध होगा कि सफल व्यक्ति ने अपना भाग्य अपने उत्साह के बल पर बनाया है। पुरुषार्थ और प्रयत्न से ही भाग्य निर्मित होते हैं। यश, श्री और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

स्वाभाविक कार्य प्रायः सभी पूरे करते हैं। उनमें किसी तरह की रुचि अपेक्षित नहीं होती। पर जब कहीं कोई कठिनाई उत्पन्न हो जाती है, उस समय उस चुनौती को स्वीकार करने के लिये एक अन्तः प्रेरणा उठती है। निर्बल प्राण व्यक्ति आत्मा की इस आवाज को ठुकरा देते हैं, जिससे उनका जीवन भी दीन-दुःखी और असहाय-अनाथों जैसा बना रहता है। पर जिनके हृदय में कठिनाइयों से संघर्ष करने का उत्साह होता है, वे लोग बाजी मार ले जाते हैं और अपने जीवन को सब तरह से सुखी एवं समुन्नत बनाते हैं। निराश व्यक्ति केवल ईर्ष्या-द्वेष की भावनायें ही फैला सकते हैं, किन्तु उत्साही पुरुषों को किसी से शिकायत नहीं होती। अपना पथ स्वयं निर्धारित करते हैं और अपने उत्साह बल से उसे पूरा करके दिखा देते हैं।

मनुष्य की जिन्दगी निराशा के अंधियारे में नष्ट कर डालने की वस्तु नहीं हैं। जीवन एक साहसपूर्ण अभियान है। उसका वास्तविक आनन्द संघर्षों में है। निराशा और कुछ नहीं, मौत है पर लगन और उत्साह से तो मौत को भी जीत लिया जाता हैं। इस जीवन में भी निराश हो कर जीना कायरता नहीं तो और क्या है। परमात्मा ने हमें इसलिए नहीं पैदा किया कि हम पग-पग के विवशताओं पर आँसू बहाते फिरे। हमें सिंह पुरुषों की तरह जीना चाहिए। उत्साह पूर्वक जीना चाहिए, इस महा मंत्र को यदि अच्छी प्रकार सीखलें तो आपको धन की झींक, साधनों का अभाव-यह कुछ भी परेशान करने वाले नहीं। आपके हृदय में उत्साह का बल होना चाहिये। यह बल आप पा गये तो इस जीवन में आपको सुख ही सुख रहेगा। आप सदैव प्रसन्नता में आत्म-विभोर बने रहेंगे।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • शान्ति का सच्चा उपाय-परोपकार
  • सर्वशक्तिमान परमेश्वर और उसका सान्निध्य
  • ईश्वर और उसकी अनुभूति
  • सामूहिक धर्मानुष्ठानों का बल
  • संकल्प की महान शक्ति
  • कमी किस बात की है।
  • प्रेम और सेवा ही तो धर्म है।
  • शुद्ध व्यवहार, पवित्र आचार
  • शक्ति के स्रोत-आत्मा को मानिए
  • चरित्र बल बढ़े तो राष्ट्र ऊँचा उठे
  • Quotation
  • जीने का आनन्द उत्साह से मिलेगा
  • नेक बनें, नेकी की राह पर चलें
  • प्रतिशोध की भावना छोड़िये
  • सम्बन्धों में सात्विकता भी हो, मधुरता भी
  • स्वास्थ्य के लिये स्नान और जल की उपयोगिता
  • हिन्दू-धर्म की आन्तरिक शक्ति, उसकी वैज्ञानिकता
  • नई और पुरानी पीढ़ी का संघर्ष
  • भावी पीढ़ी का निर्माण यों कीजिए
  • गुणेषु क्रियताँ यत्न
  • महाजनों येन गतः स पन्था
  • रोग, शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है।
  • युग-निर्माण आन्दोलन की प्रगति
  • VigyapanSuchana
  • सस्ती, सुन्दर श्रेष्ठ एवं उपयोगी पुस्तकें
  • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो
  • नये क्षितिज पर पुनः उदित हो (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj