Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
TEXT SCAN
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: Quotation · Page 19

Quotation

-सभ्यता का प्रारम्भ कब से हुआ ? तब से जब मनुष्य ने पहली बार जमीन को अर्थ पूर्ण दृष्टि से कुरेदा और उनमें बीज बोये।

-धर्म का उद्भव कहाँ से हुआ ? जब मनुष्य ने अपने बोये बीजों पर बादलों को जल बरसाते और सूरज को गरमी देते देखा।

-कला का जन्म कैसे हुआ ? जब बोये बीजों के फलित होने पर मनुष्य के मन में कृतज्ञता उपजी। जब उसने धरती, बादल और सूरज का भाव-विभोर होकर अभिवन्दन किया।

-दर्शन की उपज का क्या कारण था ? जब मनुष्य ने अपना उपार्जन आवश्यकता से अधिक मात्रा में खाया और अपच की पीड़ा को झुठलाने के लिए दिमाग को कसरत कराने की तरकीब ढूँढ़ निकाली।

-खलील जिवान