Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
TEXT SCAN
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: पाँच वजह · Page 5

पाँच वजह

अबूअली शफीक इबादत तो बहुत करते, पर रोटी मजदूरी करके ही खाते थे। सन्त को इस तरह मजदूरी करते देखकर एक अमीर को दया आई और उसने बहुत साधन सामने रखकर कहा-लीजिए, इससे गुजारा कीजिए-मजदूरी करके अपनी हेठी मत कराइए।

अबूअली ने कहा - पाँच वजह ऐसी हैं जिनके कारण मैं आपका धन स्वीकार नहीं कर सकता (1)आपका लालच उठ कर मेरे ऊपर आ लदेगा(2) मेहनत न करने से मेरा शरीर और मन आलसी होकर अनेक बुराइयों से भर जायेगा(3) चारे मेरे घर पर भी घात लगावेंगे(4) आपका कर्ज मुझे कभी न कभी चुकाना पड़ेगा(5)आपके अहसान से सदा सिर नीचा किये रहना पड़ेगा।