• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • भूत न बने रहें - देवत्व की ओर बढ़ें
    • यह सच या वह सच
    • कुछ है, जो इन्द्रिय चेतना से परे है।
    • जीवन की पहेलियाँ और विचित्रतायें
    • चेतना की निस्सीमता को समझें और साधें।
    • Quotation
    • आत्मा न स्त्री है, न पुरुष
    • भारत पर आक्रमण कर दिया (kahani)
    • श्रद्धा सत्यमाप्यते
    • ॥ मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्ध मोक्ष्यो॥
    • अमृतपान से वंचित
    • Quotation
    • चाहे जो बन जायें, इतनी भर ही छुट्टी है।
    • प्रार्थना का अर्थ माँगना नहीं है।
    • प्रार्थना के सही स्वरूप से अभीष्ट प्राप्ति
    • प्रकृति-उपभोग्य ही नहीं उपास्य भी
    • पेड़ तो चल पड़े, पर मनुष्य बैठा है।
    • Quotation
    • वानप्रस्थ नव-युग का प्रमुख आधार
    • क्षुद्र प्राणियों का विशाल अंतःकरण
    • घोड़े पर नमक (kahani)
    • प्रतिगृह का दान
    • प्रेम और करुणा का चुम्बकीय आकर्षण
    • दिलदार पत्थर और संगीतकार रेत
    • अधिक लाड़-प्यार करता था (kahani)
    • चिरयौवन का रहस्य
    • संकल्प शक्ति का उपार्जन उपयोग
    • तीन प्रसिद्ध चित्रकारों को (kahani)
    • मृत्यु अर्थात् जीवन का अन्त नहीं
    • शक्तियों का क्षरण रोका जाय
    • अकेलेपन को पहचानिये
    • युग-क्रान्ति में गायत्री यज्ञों की भूमिका
    • कर्म यज्ञ से सिद्धि
    • भावना क्षोभ से मुक्ति अर्थात् रोग से छुट्टी
    • अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय का समग्र अनुसंधान
    • अनुदान
    • अनुदान (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • भूत न बने रहें - देवत्व की ओर बढ़ें
    • यह सच या वह सच
    • कुछ है, जो इन्द्रिय चेतना से परे है।
    • जीवन की पहेलियाँ और विचित्रतायें
    • चेतना की निस्सीमता को समझें और साधें।
    • Quotation
    • आत्मा न स्त्री है, न पुरुष
    • भारत पर आक्रमण कर दिया (kahani)
    • श्रद्धा सत्यमाप्यते
    • ॥ मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्ध मोक्ष्यो॥
    • अमृतपान से वंचित
    • Quotation
    • चाहे जो बन जायें, इतनी भर ही छुट्टी है।
    • प्रार्थना का अर्थ माँगना नहीं है।
    • प्रार्थना के सही स्वरूप से अभीष्ट प्राप्ति
    • प्रकृति-उपभोग्य ही नहीं उपास्य भी
    • पेड़ तो चल पड़े, पर मनुष्य बैठा है।
    • Quotation
    • वानप्रस्थ नव-युग का प्रमुख आधार
    • क्षुद्र प्राणियों का विशाल अंतःकरण
    • घोड़े पर नमक (kahani)
    • प्रतिगृह का दान
    • प्रेम और करुणा का चुम्बकीय आकर्षण
    • दिलदार पत्थर और संगीतकार रेत
    • अधिक लाड़-प्यार करता था (kahani)
    • चिरयौवन का रहस्य
    • संकल्प शक्ति का उपार्जन उपयोग
    • तीन प्रसिद्ध चित्रकारों को (kahani)
    • मृत्यु अर्थात् जीवन का अन्त नहीं
    • शक्तियों का क्षरण रोका जाय
    • अकेलेपन को पहचानिये
    • युग-क्रान्ति में गायत्री यज्ञों की भूमिका
    • कर्म यज्ञ से सिद्धि
    • भावना क्षोभ से मुक्ति अर्थात् रोग से छुट्टी
    • अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय का समग्र अनुसंधान
    • अनुदान
    • अनुदान (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1978 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


श्रद्धा सत्यमाप्यते

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
जीवन को किसी निर्दिष्ट ढाँचे में ढाल देने वाली सबसे प्रबल एवं उच्चस्तरीय शक्ति श्रद्धा है। यह अन्तःकरण की दिव्यभूमि में उत्पन्न होकर समस्त जीवन को हरियाली से सजा देती है। श्रद्धा का अर्थ है- श्रेष्ठता के प्रति अटूट आस्था। यह आस्था जब सिद्धान्त एवं व्यवहार में उतरती है तो उसे निष्ठा कहते हैं। यही जब आत्मा के स्वरूप जीवन दर्शन एवं ईश्वर भक्ति के क्षेत्र में प्रवेश करती है तो श्रद्धा कहलाती है।

आत्म कल्याण चाहने वाले और ईश्वर प्राप्ति के विभिन्न प्रयासों के लिए इस शक्ति का उभार एवं अवलम्बन आवश्यक है। इसके बिना उस महान लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। अपने अन्तरात्मा में बैठे हुए परमात्मा को देखने, उसे प्राप्त करने का उपाय बताते हुए मनीषियों ने इसी श्रद्धा की गरिमा को प्रस्तुत किया है। रामचरित मानस में श्रद्धा को भवानी और विश्वास को शंकर बताया गया है। इन्हीं दोनों की सहायता से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है।

श्रद्धा के अभिसिंचन से पत्थर में देवता का उदय किया जा सकता है। हिन्दू संस्कृति में प्रतिभा प्रतिष्ठापित करने तथा उनका पूजा उपासना करने का दर्शन इसी श्रद्धा तत्व पर आधारित है। अपने इष्ट के प्रति अटूट श्रद्धा आरोपित करके ही उपासक, उसके साथ अनन्य एकता स्थापित कर लेते हैं। ईश्वर, कर्मफल, जीवनोद्देश्य कर्तव्यपालन, आत्मा की गरिमा जैसे सत्य तथ्यों पर सघन श्रद्धा रखने वाले लोग ही सामान्य जीवन से उठकर महामानवों, देवदूतों की पंक्ति में बैठ सके हैं।

आध्यात्मिक क्षेत्र की उच्चस्तरीय साधनाओं में श्रद्धा की ही अपरिमेय शक्ति काम करती है। श्रद्धाहीन कर्मकाण्ड तो सामान्य अंग संचालन के व्यायाम के समान ही लाभप्रद हो सकते हैं। किन्तु वे ही श्रद्धा और विश्वास के आधार पर साधना के लक्ष्य प्राप्ति में सिद्धिदायक सिद्ध होते हैं। श्रद्धा भावना न केवल उपासनात्मक क्षेत्र में वरन् जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण तथा उद्देश्य को भी प्रभावित करती है।

जिन लोगों को आस्था मानवीय जीवन की श्रेष्ठता तथा महानता में नहीं होती वे इसे पशुवत् पेट भरने एवं प्रजनन के सुखों तक ही सीमित रखते हैं। उनकी यह अनास्था मानवीय समाज के प्रति अविश्वास ही उत्पन्न करती है।

आस्थाओं की कमी के कारण ही अगणित समस्याएं तथा विविध-विविधा उलझनें खड़ी होतीं और समाज व्यवस्था को विचलित करती हैं। आदर्शों और मर्यादाओं की उपेक्षा होने से ही व्यक्तिगत जीवन में दुष्टता, उद्दण्डता और सामाजिक जीवन में भ्रष्टता अनैतिकता अव्यवस्था पनपती जा रही है। इस विकट परिस्थिति में समाज में रहने वाला हर व्यक्ति स्वयं को विपन्न तथा असुरक्षित पाता है। साधनाओं की विपुल मात्रा और सुखोपभोग के कुबेर जैसे भण्डार भी उसे तृप्त नहीं कर सकते क्योंकि शरीर की अपनी सीमा मर्यादा है केवल उसके ही सुखों की तृष्णा की पूर्ति में जुट पड़ने वालों का भौतिक जीवन तो व्याधि ग्रस्त बनता ही है, अन्तःकरण क्षेत्र में शुष्क, नीरस, भावना विहीन, चिन्ताग्रस्त, द्वेष और आवेशग्रस्त होता जाता है। इस तरह के व्यक्तियों की स्थिति प्रेत-पिशाच से कम नहीं होती। स्पष्ट है यह स्थिति कितनी भयंकरता उत्पन्न कर सकती है। आज पश्चिमी देशों में यही सब हो रहा है।

मनुष्य स्थूल कम सूक्ष्म अधिक है। वह भावनाओं के सहारे पैदा होता, भावनाओं में ही जीवित रहता और भाव जगत में ही विलीन होता है। भावनाओं के प्रति सम्मान ही श्रद्धा है। यह सम्वेदना जहाँ भी होगी वहीं सन्तोष की निर्झरिणी प्रवाहित हो रही होगी। भगवान् कृष्ण ने कहा है :-

सत्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत। श्रद्धा मयोऽयं पुरुषों यो यच्छृद स एव सः॥ गीता 17।3

अर्थात्- हे अर्जुन ! यह सृष्टि श्रद्धा से विनिर्मित है जिसकी जैसी श्रद्धा होती है वह पुरुष वैसा ही बन जाता है अर्थात् बुराइयों के प्रति श्रद्धा व्यक्ति को समस्याओं में कैद कर देती है तो आदर्शों के प्रति आस्था मनुष्य जीवन को सुख-शान्ति और प्रसन्नता से भर देती है।

----***----

First 8 10 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • भूत न बने रहें - देवत्व की ओर बढ़ें
  • यह सच या वह सच
  • कुछ है, जो इन्द्रिय चेतना से परे है।
  • जीवन की पहेलियाँ और विचित्रतायें
  • चेतना की निस्सीमता को समझें और साधें।
  • Quotation
  • आत्मा न स्त्री है, न पुरुष
  • भारत पर आक्रमण कर दिया (kahani)
  • श्रद्धा सत्यमाप्यते
  • ॥ मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्ध मोक्ष्यो॥
  • अमृतपान से वंचित
  • Quotation
  • चाहे जो बन जायें, इतनी भर ही छुट्टी है।
  • प्रार्थना का अर्थ माँगना नहीं है।
  • प्रार्थना के सही स्वरूप से अभीष्ट प्राप्ति
  • प्रकृति-उपभोग्य ही नहीं उपास्य भी
  • पेड़ तो चल पड़े, पर मनुष्य बैठा है।
  • Quotation
  • वानप्रस्थ नव-युग का प्रमुख आधार
  • क्षुद्र प्राणियों का विशाल अंतःकरण
  • घोड़े पर नमक (kahani)
  • प्रतिगृह का दान
  • प्रेम और करुणा का चुम्बकीय आकर्षण
  • दिलदार पत्थर और संगीतकार रेत
  • अधिक लाड़-प्यार करता था (kahani)
  • चिरयौवन का रहस्य
  • संकल्प शक्ति का उपार्जन उपयोग
  • तीन प्रसिद्ध चित्रकारों को (kahani)
  • मृत्यु अर्थात् जीवन का अन्त नहीं
  • शक्तियों का क्षरण रोका जाय
  • अकेलेपन को पहचानिये
  • युग-क्रान्ति में गायत्री यज्ञों की भूमिका
  • कर्म यज्ञ से सिद्धि
  • भावना क्षोभ से मुक्ति अर्थात् रोग से छुट्टी
  • अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय का समग्र अनुसंधान
  • अनुदान
  • अनुदान (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj