• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • उठो, जागो और विकास करो
    • व्यक्ति चेतना का समष्टि चेतना से संयोग
    • Quotation
    • जड़ चेतन में समाई हुई परमशक्ति
    • Quotation
    • विज्ञान क्रमशः अध्यात्म के निकट आ रहा है
    • Quotation
    • क्या मानवी सभ्यता मात्र आठ हजार वर्ष पुरानी है
    • दिग्भ्रान्त शक्तियाँ ज्वालामुखियों की तरह विध्वंसक
    • मानवी नस्ल सुधारने में “जेनेटिक्स” का प्रयोग
    • क्या चेतन जड़ से उत्पन्न हुआ?
    • धरती से लोक लोकान्तरों का आवागमन मार्ग
    • Quotation
    • अदृश्य सहायकों का अद्भुत संसार हमारे इर्द−गिर्द
    • जाको राखे साइयाँ मारि सके ना कोय
    • मस्तिष्क को असंतुलित न रहने दें
    • Quotation
    • जिससे मृत्यु भी डरती हैं
    • भावनाशील तो बनें, पर भावातिरेक से बचे
    • Quotation
    • आरोग्य शास्त्र का पूरक ज्योतिर्विज्ञान
    • Quotation
    • यज्ञोपचार और व्याधि निवारण
    • Quotation
    • खिचरी यस्त सिद्धातु स शुद्धोनाऽत्र संशयः’
    • डडडड काया की सूक्ष्म आध्यात्मिक संरचना - एक वैज्ञानिक विवेचना−2
    • अध्यात्म प्रयोगों की वैज्ञानिक साक्षी एवं ब्रह्मवर्चस् के प्रयास 2
    • मनोवैज्ञानिक विश्लेषण
    • अपनों से अपनी बात - जागृत आत्माएँ भाव−भरे अनुदान प्रस्तुत करें
    • प्रज्ञा साहित्य को अन्य भाषाई क्षेत्रों में पहुँचाना युग की आवश्यकता
    • Quotation
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1982 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


व्यक्ति चेतना का समष्टि चेतना से संयोग

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
भारतीय दर्शन प्रकृति के दो स्वरूप माने हैं, एक परा प्रकृति और दूसरी अपरा प्रकृति। परा वह है जिसे पंच भौतिक कहा जा सकता है। इन्द्रिय चेतना से जो अनुभव की जा सके अथवा यन्त्र उपकरणों की सहायता से जिसका प्रत्यक्ष ज्ञान किया जा सकता है वह परा प्रकृति है। भौतिक विज्ञान का कार्यक्षेत्र यहीं तक सीमित है। कुछ समय पूर्व तक वैज्ञानिक इतने को ही सब कुछ मानते थे। चेतना की व्याख्या करते समय यही कहा जाता था कि यह मात्र आणविक एवं कम्पन परक हलचलों की प्रतिक्रिया भर है। लेकिन विज्ञान की नई और अधुनातन खोजों ने उसके क्षेत्र को विस्तृत कर दिया है तथा अब अपरा प्रकृति के अस्तित्व को स्वीकार किया जाने लगा है।

अब वैज्ञानिक इस आणविक हलचल और कम्पन की प्रतिक्रिया नहीं मानते वरन् सूक्ष्म जगत कहते हैं। इस क्षेत्र की हलचलें अब आणविक गतिविधियाँ नहीं कही जातीं और न ही ताप, प्रकाश, शब्द के कम्पनों से उसकी तुलना ही की जाती है। वरन् इस क्षेत्र की हलचलों का कारण समष्टि चेतना के नाम से जाना, सम्बोधित किया जाता है। बल्ब में जलने वाली बिजली अन्तरिक्ष में संव्याप्त विद्युत शक्ति की ही एक चिनगारी जमझी जाती है और दोनों का सघन सम्बन्ध किया जाता है। यही बात अब व्यष्टि के सम्बन्ध में लागू समझी जाती है और व्यष्टि चेतना को समष्टि चेतना का ही अंग, अंश समझा जाता है। व्यष्टि चेतना की एक चिनगारी और समष्टि चेतना को व्यापक अग्नि के समकक्ष समझा स्वीकार किया जाता है।

व्यक्ति मस्तिष्क की, व्यष्टि चेतना की अपनी क्षमता है किन्तु वह सर्वथा स्वतन्त्र नहीं है बल्कि वह समष्टि मस्तिष्क का ही एक अंग है। इस समष्टि मस्तिष्क को वैज्ञानिक क्षेत्र में ब्रह्माण्डीय चेतना नाम दिया जाता है। इस तथ्य को व्यक्ति और समाज के उदाहरण से भी भी भांति समझा जा सकता है। व्यक्ति समाज का ही एक अविच्छिन्न अंग है। वह समाज से अलग रहा नहीं है। एकाकी रहने लगे तो भी वह समाज से पृथक होने का दावा नहीं कर सकता। उसे अब तक जो ज्ञान, अनुभव,संस्कार कौशल आदि मिला है, उसे जो शरीर पोषण प्राप्त हुआ है सबके लिए वह समाज का ही ऋणी है। यदि वह एकाकी रहने लगे, संन्यासी बनकर गिरि कंदराओं में जीवन व्यतीत करने लगे तो भी उसे निर्वाह के लिए कुछ उपकरण साथ रखने ही पड़ेंगे। माला, कमण्डल, कैम्पीन, कुल्हाड़ी जैसे साधनों के बिना तो संन्यासियों का भी काम नहीं चलता। समाज शास्त्री इस तथ्य को बड़ी दृढ़ता के साथ प्रतिपादित करते हैं कि मनुष्य जब तक एकाकी रहा तब तक वह आदिम जंगली स्थिति में रहा। उसका सामाजिक जीवन आरम्भ करना ही मनुष्य की प्रगति यात्रा का पहला चरण था। इस प्रकार एक तवासी कहलाने वाले का भूतकालीन और वर्तमान क्रिया−कलाप निश्चित तथा अनिवार्य रूप से समाज के साथ सम्बद्ध रहा है तथा आगे भी उस परम्परा में कोई अवरोध नहीं आना है।

व्यक्ति का निर्वाह और विकास जिस प्रकार समाज पर आश्रित है तथा उससे अविच्छिन्न रूप से सम्बद्ध है ठीक इसी प्रकार व्यक्ति चेतना या व्यष्टि मस्तिष्क स्वतन्त्र दिखाई भले ही दे, वह है समष्टि चेतना का ही एक अंग। लोक रुचि और लोक मान्यताओं के बदलते रहने का भी यही कारण है। लोगों का चिंतन प्रवाह अपने में प्रायः एक ही दिशा में होता है। मनस्वी और स्वतन्त्र चिन्तक के प्रवाह की धारा एक ही दिशा में बहती है। युद्ध और शांति के दिनों में इस तथ्य को बड़ी आसानी से साकार हुआ देखा जा सकता है। अपने समय में पूर्वजों के कथन को प्रमाणिक मान लेने की श्रद्धा अब उखड़ रही है तथा तर्क और प्रमाणों पर आधानीति एवं दर्शन शास्त्र के प्रख्यात विद्वान् डयूरेन्ट डे्रक अपने ग्रन्थ “सामान्य व्यक्ति के लिए ईश्वर जगत का निर्माता पोषण तथा संहारक बनकर सद्मार्ग अपनाने एवं सदाचरण की प्रेरणा देता है। असामान्य व्यक्ति उस सत्ता को श्रेष्ठ सिद्धान्तों एवं आदर्शों के पुँज के रूप के रूप में देखता है और उसी के अनुरूप ढलने का बाध्य करता है।” वे आगे कहते है कि “ यदि हमें विश्व में एकता, समता की−सुख शान्ति एवं आनंद की− निर्झरिणी प्रवाहित करनी है तो उसके मूलभूत स्रोत एवं श्रेष्ठतम मानवी आदर्शों के प्रतीक ईश्वर को अपनाना होगा।”

मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाय तो हर व्यक्ति चाहता है कि कोई उसका एक ऐसा संरक्षक हो जो समर्थ हो तथा आपत्तिकाल में उसका सहयोग करे। ऐसी समर्थ सत्ता ईश्वर ही हो सकती है जो मनुष्य को हर समय अपना सूक्ष्म संरक्षण दे सके। वाल्टेयर ने इसी मनोवैज्ञानिक तथ्य को ध्यान में रखकर, एक बार कहा था कि “यदि ईश्वर नहीं है तो हमें उसकी सर्जना करनी होगी क्योंकि ईश्वर के बिना अधिकांश लोगों का जीवन तुच्छ, असहाय एवं दुःख पूर्ण है।”

काल जुँग के अनुसार धर्म के अवलम्बन से मनुष्य उसी प्रकार शान्ति की अनुभूति करता है जिस तरह बच्चा माँ की गोद में पहुँचने के बाद अनुभव करता है। व्यक्ति जब अपने को निस्सहाय महसूस करता है। तो ऐसे अवसरों पर किसी सर्व समर्थ पिता पर विश्वास कर ही वह शान्ति अनुभव करता है।

मनोविज्ञान वेत्ता कार्ल जुँग की मान्यता है कि “धर्म की सहायता एवं किसी सर्वसमर्थ सत्ता के अवलम्बन से व्यक्ति जीवन के कालुष्य को जीत सकता है” शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य स्थिर बनाये रखने से लेकर मनुष्य को श्रेष्ठ महान बनाने के सारे आधार अध्यात्म में विद्यमान है।”

First 1 3 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • उठो, जागो और विकास करो
  • व्यक्ति चेतना का समष्टि चेतना से संयोग
  • Quotation
  • जड़ चेतन में समाई हुई परमशक्ति
  • Quotation
  • विज्ञान क्रमशः अध्यात्म के निकट आ रहा है
  • Quotation
  • क्या मानवी सभ्यता मात्र आठ हजार वर्ष पुरानी है
  • दिग्भ्रान्त शक्तियाँ ज्वालामुखियों की तरह विध्वंसक
  • मानवी नस्ल सुधारने में “जेनेटिक्स” का प्रयोग
  • क्या चेतन जड़ से उत्पन्न हुआ?
  • धरती से लोक लोकान्तरों का आवागमन मार्ग
  • Quotation
  • अदृश्य सहायकों का अद्भुत संसार हमारे इर्द−गिर्द
  • जाको राखे साइयाँ मारि सके ना कोय
  • मस्तिष्क को असंतुलित न रहने दें
  • Quotation
  • जिससे मृत्यु भी डरती हैं
  • भावनाशील तो बनें, पर भावातिरेक से बचे
  • Quotation
  • आरोग्य शास्त्र का पूरक ज्योतिर्विज्ञान
  • Quotation
  • यज्ञोपचार और व्याधि निवारण
  • Quotation
  • खिचरी यस्त सिद्धातु स शुद्धोनाऽत्र संशयः’
  • डडडड काया की सूक्ष्म आध्यात्मिक संरचना - एक वैज्ञानिक विवेचना−2
  • अध्यात्म प्रयोगों की वैज्ञानिक साक्षी एवं ब्रह्मवर्चस् के प्रयास 2
  • मनोवैज्ञानिक विश्लेषण
  • अपनों से अपनी बात - जागृत आत्माएँ भाव−भरे अनुदान प्रस्तुत करें
  • प्रज्ञा साहित्य को अन्य भाषाई क्षेत्रों में पहुँचाना युग की आवश्यकता
  • Quotation
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj