• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विराट् का सम्बोधन
    • खिलाकर खाना ब्रह्म रहस्य
    • अन्तराल की सम्पदा खोज निकालने का उपयुक्त समय
    • Quotation
    • परिपक्व और परिष्कृत व्यक्तित्व के सूत्र
    • स्नेह सहकर का आदान−प्रदान
    • Quotation
    • अब विज्ञान उतना नास्तिक नहीं रहा
    • बाजीराव पेशवा (kahani)
    • शाश्वत सत्य का दर्शन
    • समुन्नत व्यक्तित्व बनाने के लिए ‘जेनेटिक इंजीनियरिंग‘ का उपयोग
    • अहंकारी बाध्यते लक्ष्यः
    • इस ब्रह्माण्ड में अनेकों जीवन युक्त ग्रहपिण्ड
    • धरती से लोक लोकान्तरों का आवागमन मार्ग
    • Quotation
    • विलक्षणताओं से भरी हमारी पृथ्वी
    • किमार्श्चयमतः परम्?
    • कुकृत्यों से वस्तुएँ भी अभिशप्त होती है,
    • Quotation
    • जीवन यज्ञ और उसके तीन अनुशासन
    • Quotation
    • यज्ञाग्नि और सामान्य अग्नि का अन्तर
    • Quotation
    • यज्ञ चिकित्सा और आधि–व्याधि निवारण
    • Quotation
    • ज्योतिष विज्ञान उपेक्षणीय नहीं है
    • VigyapanSuchana
    • अंतरिक्षीय परिस्थितियों का धरा धरा पर प्रभाव
    • ज्योतिर्विज्ञान मात्र भौतिकी तक सीमित नहीं
    • अपनों से अपनी बात - पू. गुरुदेव की नई रीति−नीति के संदर्भ में परिजन इस प्रकार सोचें
    • Quotation
    • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–1 - प्रज्ञा परिजनों के पाँच−पाँच दिवसीय तीर्थ सत्र
    • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–2 - प्रज्ञापुत्रों के कल्प साधना सत्र
    • नव−सृष्टि−सृजन
    • नव−सृष्टि−सृजन (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • विराट् का सम्बोधन
    • खिलाकर खाना ब्रह्म रहस्य
    • अन्तराल की सम्पदा खोज निकालने का उपयुक्त समय
    • Quotation
    • परिपक्व और परिष्कृत व्यक्तित्व के सूत्र
    • स्नेह सहकर का आदान−प्रदान
    • Quotation
    • अब विज्ञान उतना नास्तिक नहीं रहा
    • बाजीराव पेशवा (kahani)
    • शाश्वत सत्य का दर्शन
    • समुन्नत व्यक्तित्व बनाने के लिए ‘जेनेटिक इंजीनियरिंग‘ का उपयोग
    • अहंकारी बाध्यते लक्ष्यः
    • इस ब्रह्माण्ड में अनेकों जीवन युक्त ग्रहपिण्ड
    • धरती से लोक लोकान्तरों का आवागमन मार्ग
    • Quotation
    • विलक्षणताओं से भरी हमारी पृथ्वी
    • किमार्श्चयमतः परम्?
    • कुकृत्यों से वस्तुएँ भी अभिशप्त होती है,
    • Quotation
    • जीवन यज्ञ और उसके तीन अनुशासन
    • Quotation
    • यज्ञाग्नि और सामान्य अग्नि का अन्तर
    • Quotation
    • यज्ञ चिकित्सा और आधि–व्याधि निवारण
    • Quotation
    • ज्योतिष विज्ञान उपेक्षणीय नहीं है
    • VigyapanSuchana
    • अंतरिक्षीय परिस्थितियों का धरा धरा पर प्रभाव
    • ज्योतिर्विज्ञान मात्र भौतिकी तक सीमित नहीं
    • अपनों से अपनी बात - पू. गुरुदेव की नई रीति−नीति के संदर्भ में परिजन इस प्रकार सोचें
    • Quotation
    • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–1 - प्रज्ञा परिजनों के पाँच−पाँच दिवसीय तीर्थ सत्र
    • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–2 - प्रज्ञापुत्रों के कल्प साधना सत्र
    • नव−सृष्टि−सृजन
    • नव−सृष्टि−सृजन (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1982 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


शाश्वत सत्य का दर्शन

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
मत, मतान्तरों को देखकर श्रावस्ती नरेश चन्द्रचूड़ विभ्रमित हो उठे। धर्म के प्रति उनकी अविचल श्रद्धा थी पर साम्प्रदायिक मतभेदों एवं परस्पर विरोधी मान्यताओं के कारण मन में कितने ही प्रकार आशंकाएँ उठ रही थीं। राज पुरोहित के सामने उन्होंने अपनी शंकाएँ रखीं किन्तु राज पुरोहित समाधान नहीं कर सके। उन्हीं दिनों श्रावस्ती के एक सघन एकान्त में बने संधाराम में भगवान बुद्ध निवास कर रहे थे। “धर्म के मर्मज्ञ और द्रष्टा हैं, ऐसा सोचकर उचित समाधान के लिए महाराज चन्द्रचूड़ भगवान बुद्धि से मिलने चल पड़े।

“श्रावस्ती नरेश आपका दर्शन करना चाहते हैं भगवन्! सुना है धर्मों की विविधता तथा परस्पर विरोधी मान्यताओं के कारण वे अत्यन्त दुखित हैं। धर्म का शाश्वत स्वरूप जानने की जिज्ञासा लेकर आपके दर्शनार्थ आये हैं। आदेश हो तो उन्हें आपके सम्मुख उपस्थित करूं।” एक भिक्षुक ने भगवान बुद्ध से निवेदन किया।”

तथागत भिक्षुक की ओर उन्मुख होकर बोले–”तात! चन्द्रचूड़ एक धर्मात्मा सम्राट हैं, उन्हें शीघ्र यहाँ लेकर आओ।” थोड़ी देर बाद महाराज चन्द्रचूड़ भगवान बुद्ध के समक्ष प्रस्तुत हुए। देवमूर्ति ‘महाप्रा’ को प्रणाम किया। तथागत ने उन्हें सादर आसन पर बिठाया–कुशल क्षेम पूछा। चन्द्रचूड़ ने अपने आने का मन्तव्य स्पष्ट किया। सायंकाल की परिचर्या कुशल क्षेम पूछने तक सीमित रखकर भगवान बुद्ध ने महाराज के विश्राम आदि की व्यवस्था बनाने के लिए एक शिष्य को आदेश दिया।

प्रातःकाल सघाराम में एक वृक्ष से बँधे हाथी और जन्मान्धों की एक टोली को देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गये। थोड़ी देर बाद तथागत चन्द्रचूड़ को साथ लेकर अन्धों के पास पहुँचे और उनसे प्रश्न किया, ‘बान्धव! आप लोगों ने हाथी देखा है क्या? ‘नहीं भगवन्–सबने एक स्वर से उत्तर दिया। “ठीक है आज मैं तुम लोगों को हाथी दिखाता हूँ।” ऐसा कहकर भगवान बुद्ध ने प्रत्येक अंधों का स्पर्श हाथी के विभिन्न अंगों से कराया। हाथ से टटोलते हुए किसी ने हाथी की पीठ, किसी ने सूंड़, किसी ने कान, किसी ने दाँत,किसी ने पूँछ तथा किसी ने पैर को छूकर यह समझा कि उन्होंने हाथी देख लिया। सभी प्रसन्न थे कि आज उनकी हाथी से पहचान हो गयी।

अब तथागत ने पूछा–”बताइये हाथी कैसा होता है? एक ने उत्तर दिया खम्भे की तरह”−उसने हाथी के पाँव स्पर्श किये थे। कान के संपर्क में आने वाले ने हाथी की आकृति सूप जैसी बतायी। पूँछ पकड़ने वाले ने हाथी का वर्णन मोटी रस्सी के रूप में किया। सिर को स्पर्श करने वाले ने पत्थर जैसा बताकर अपनी सर्वज्ञता व्यक्त की। यह सब देख एवं सुनकर श्रावस्ती नरेश चन्द्रचूड़ हँस पड़े और बोले “भगवन्! यह सब तो हाथी के किसी अंग भर की जानकारी दे रहे हैं। हाथी तो इन सब जानकारियों से मिली−जुली आकृति होता है।”

भगवान बुद्ध के अधरों पर सारगर्भित मुस्कराहट दौड़ पड़ी। वे बोले–”तात! धर्म का शाश्वत स्वरूप भी ऐसा ही है। मत, मतान्तर विविध सम्प्रदाय एक−एक अंग की समीक्षा, प्रशंसा एवं प्रचार करते हैं तथा मतभेदों में उलझे रहते हैं। वे यह नहीं जानते कि बाह्य कलेवर के रूप में सम्प्रदायों, मत, मतान्तरों का स्वरूप समय−समय पर परिवर्तित होता रहता है, पर धर्म के शाश्वत सिद्धान्त सदा एक जैसे रहते हैं। समता, एकता, सहिष्णुता, उदारता, सहृदयता धर्म की शाश्वत विशेषताएँ हैं जो हर काल में एक समान धर्म रहती हैं। धर्म इन्हीं सहारे फूलता−फलता और समस्त संसार के लिए उपयोग बनता है।”

भगवान बुद्ध की सारगर्भित बातों से महाराज चन्द्रचूड़ की शंका का निराकरण हो गया, धर्म का डडडड समझ में आया तथा धर्म के प्रति उनकी श्रद्धा और सुदृढ़ हो गयी।

First 9 11 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • विराट् का सम्बोधन
  • खिलाकर खाना ब्रह्म रहस्य
  • अन्तराल की सम्पदा खोज निकालने का उपयुक्त समय
  • Quotation
  • परिपक्व और परिष्कृत व्यक्तित्व के सूत्र
  • स्नेह सहकर का आदान−प्रदान
  • Quotation
  • अब विज्ञान उतना नास्तिक नहीं रहा
  • बाजीराव पेशवा (kahani)
  • शाश्वत सत्य का दर्शन
  • समुन्नत व्यक्तित्व बनाने के लिए ‘जेनेटिक इंजीनियरिंग‘ का उपयोग
  • अहंकारी बाध्यते लक्ष्यः
  • इस ब्रह्माण्ड में अनेकों जीवन युक्त ग्रहपिण्ड
  • धरती से लोक लोकान्तरों का आवागमन मार्ग
  • Quotation
  • विलक्षणताओं से भरी हमारी पृथ्वी
  • किमार्श्चयमतः परम्?
  • कुकृत्यों से वस्तुएँ भी अभिशप्त होती है,
  • Quotation
  • जीवन यज्ञ और उसके तीन अनुशासन
  • Quotation
  • यज्ञाग्नि और सामान्य अग्नि का अन्तर
  • Quotation
  • यज्ञ चिकित्सा और आधि–व्याधि निवारण
  • Quotation
  • ज्योतिष विज्ञान उपेक्षणीय नहीं है
  • VigyapanSuchana
  • अंतरिक्षीय परिस्थितियों का धरा धरा पर प्रभाव
  • ज्योतिर्विज्ञान मात्र भौतिकी तक सीमित नहीं
  • अपनों से अपनी बात - पू. गुरुदेव की नई रीति−नीति के संदर्भ में परिजन इस प्रकार सोचें
  • Quotation
  • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–1 - प्रज्ञा परिजनों के पाँच−पाँच दिवसीय तीर्थ सत्र
  • महत्वपूर्ण ज्ञातव्य–2 - प्रज्ञापुत्रों के कल्प साधना सत्र
  • नव−सृष्टि−सृजन
  • नव−सृष्टि−सृजन (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj