• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • तत्त्वज्ञान और सेवा साधन
    • जो दीपक की तरह जलने को तैयार हों
    • मन को बालक्रीड़ाओं में भटकने न दें
    • तत्त्वज्ञान का द्वितीय सूत्र
    • स्वर्ग के देवता (kahani)
    • दार्शनिक भूल भुलैया
    • Quotation
    • वैराग्य और जीवन लक्ष्य
    • लाला लाजपत राय (kahani)
    • ध्यान योग के नूतन अभिनव आयाम
    • शरीरगत प्रचण्ड शक्ति स्रोत- कुण्डलिनी
    • हजरत उमर (kahani)
    • साधक की तन्मयता
    • Quotation
    • Quotation
    • संसार में मात्र प्रतिकूलता ही नहीं है।
    • महर्षि आयोदधौम्य (kahani)
    • प्राणशक्ति का आकर्षण अवधारण
    • शक्तिपात आध्यात्मिक भी साँसारिक भी
    • याज्ञवल्क्य ऋषि (kahani)
    • शाप और वरदान की शक्ति
    • Quotation
    • आत्मदर्शन का दर्पण प्रयोग
    • राणा प्रताप (kahani)
    • सीखने के लिए सामने ही सब कुछ है।
    • Quotation
    • Quotation
    • हमारी अद्भुत काय संरचना
    • विज्ञान सम्मत विचार सम्प्रेषण विधा
    • पाल ब्रन्टन का मृतात्माओं से संपर्क
    • मनुष्य अपने आपसे इतना भयभीत क्यों?
    • दो भिक्षु (kahani)
    • कप्तान हिक्लिफ की प्रेतात्मा
    • Quotation
    • अर्धनारी नटेश्वर तत्व ज्ञान
    • भविष्यवाणियाँ सच भी होती हैं।
    • Quotation
    • Quotation
    • प्रतिकूलताओं के रहते हुए भी प्रगति सम्भव
    • वे अजूबे जिनका कोई समाधान नहीं।
    • Quotation
    • ज्ञान-विज्ञान पर विनाश दैत्य का आधिपत्य
    • Quotation
    • Quotation
    • धारावाहिक लेखमाला- - महाकाल की महाकाली- सावित्री
    • Quotation
    • Quotation
    • सरदार बल्लभ भाई पटेल (kahani)
    • अपनों से अपनी बात
    • Quotation
    • कर्ण की बलिष्ठता (kahani)
    • Quotation
    • बढ़ते कदम और उनकी आपूर्ति
    • तुम अधूरे नहीं, तुम अभागे नहीं
    • तुम अधूरे नहीं, तुम अभागे नहीं (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1986 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


प्रतिकूलताओं के रहते हुए भी प्रगति सम्भव

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 38 40 Last
यह आवश्यक नहीं कि किसी को उन्नतिशील बनने के लिए उसके पास समुचित साधन चाहिए, अथवा उसके अभिभावकों द्वारा उसके लिए शिक्षा तथा सुविधा जुटाने का प्रबन्ध किया ही जाये। यह हों तो अच्छी बात है किन्तु इनका अभाव रहने पर भी मनुष्य अपनी इच्छा शक्ति एवं तत्परता के बल पर प्रतिकूलताओं को भी अनुकूलताओं में बदल सकता है और साधारण स्थिति की रुकावटों को अपने मनोबल के आधार पर दूर करते हुए उन्नति के उच्च शिखर तक पहुँच सकता है।

डिजराइली का कथन है कि “सफलता का रहस्य उस कार्य में दृढ़ता और मनोयोग पूर्वक जुटे रहना है” कुछ लोगों का कहना है कि भौतिक सफलता अर्थहीन और बकवास है सफलता के प्रतीक के रूप में धन का अपना महत्व है। लेखक, संगीतज्ञ, चित्रकार, मूर्तिकार, कृषक अथवा मजदूर पेट भर भोजन तो सबको चाहिए किन्तु रचनात्मक प्रवृत्तियों का लक्ष्य मात्र धनोपार्जन नहीं होना चाहिए। विश्व के अनेक मेधावी ऐसे हैं जो अभावों में जन्मे, असुविधाओं में पले और संघर्षों में जीकर भी सफलता के चरम लक्ष्य तक जा पहुँचे।

सफलताओं के लिए सुविधाएँ ही आवश्यक हों ऐसी बात नहीं है। जिन्हें जीवन भर सुविधाएँ नहीं मिलीं और गरीबी व अभाव में जीकर भी उन्होंने ऐसे कार्य किये जो सुख सुविधाओं में रहकर नहीं कर सके। सफलता के लिए सफलता की कामना और दृढ़ इच्छा ही मुख्य है।

अँध कवि होमर यूनान का विख्यात भिखारी था। किन्तु अपनी कृति से आज भी अमर है। इसी प्रकार रोम का महाकवि विर्जिल साधारण बावर्ची का पुत्र था। अपने ढंग की बेजोड़ कथाओं का रचनाकार ईसप एक कुरूप, काला गुलाम था। डिमास्थेनस सिकलीगर परिवार में जन्मा था उसका पिता छुरी चाकू बनाकर आजीविका चलाता था, किन्तु डिमास्थेनस के भाषणों को आज भी याद किया जाता है।

सुविख्यात पुस्तक “डान क्विस्कोट” का लेखक सर बैटेस सेना का साधारण सिपाही था। अंग्रेजी का महाकवि कीट्स एक साधारण सईस का लड़का था। उसने अपने जीवन की शुरुआत दवा विक्रेता के यहाँ नौकरी करके आरम्भ की। होमर की कृतियों का अनुवादक एलेक्जेण्डर पोप एक व्यवसायी का पुत्र था। कवि एके साइड के पिता का व्यवसाय कसाई का था। स्काटलैण्ड के राष्ट्र कवि राबर्ट बर्नस ने अपना जीवन हलवाहे से आरम्भ किया। पैराडाइज लॉस्ट के लेखक मिल्टन एक स्कूल में अध्यापक थे। विख्यात कोषकार जानसन के पिता साधारण पुस्तक विक्रेता थे। पामेला और कैरिसा जैसे रोमांटिक उपन्यासों के विख्यात लेखक सैमुएल रिचार्डसन के पिता साधारण बढ़ई थे।

अमेरिका की खोज करने वाला कोलम्बस जुलाहा था। बेंजामिन फ्रेंकलिन जी बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति बने, छपाई का काम करते थे। पोप सिक्सटस पंचम कभी सुअर पालने का काम करता था। कलाकार होगेराथ बर्तनों पर पच्चीकारी का काम भी करते तथा उन्होंने रेशमी वस्त्र विक्रेता के यहाँ नौकरी भी की। अभी प्रचलित पुच्छल तारे के आविष्कारक “एडमण्ड हैली” जिसके नाम से यह प्रसिद्ध है, के यहाँ साबुन बनाने का धन्धा होता था। उसमें से निकलकर वह एक एस्ट्रानॉमर बन गया। हरशल एक गरीब संगीतकार था। रिचार्ड आर्क राइट बहुत दिनों तक हज्जाम का कार्य करते रहे। विख्यात वकील ब्लैक स्टोन बुनकर का पुत्र था।

इतिहास के पन्ने ऐसे प्रतिभाशालियों की पुरुषार्थ गाथाओं से भरे पड़े हैं, जिनने अपने को पुरुषार्थ के बल पर ऊँचा उठाया और स्वयं को कुछ से कुछ बनकर दिखाया।

First 38 40 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • तत्त्वज्ञान और सेवा साधन
  • जो दीपक की तरह जलने को तैयार हों
  • मन को बालक्रीड़ाओं में भटकने न दें
  • तत्त्वज्ञान का द्वितीय सूत्र
  • स्वर्ग के देवता (kahani)
  • दार्शनिक भूल भुलैया
  • Quotation
  • वैराग्य और जीवन लक्ष्य
  • लाला लाजपत राय (kahani)
  • ध्यान योग के नूतन अभिनव आयाम
  • शरीरगत प्रचण्ड शक्ति स्रोत- कुण्डलिनी
  • हजरत उमर (kahani)
  • साधक की तन्मयता
  • Quotation
  • Quotation
  • संसार में मात्र प्रतिकूलता ही नहीं है।
  • महर्षि आयोदधौम्य (kahani)
  • प्राणशक्ति का आकर्षण अवधारण
  • शक्तिपात आध्यात्मिक भी साँसारिक भी
  • याज्ञवल्क्य ऋषि (kahani)
  • शाप और वरदान की शक्ति
  • Quotation
  • आत्मदर्शन का दर्पण प्रयोग
  • राणा प्रताप (kahani)
  • सीखने के लिए सामने ही सब कुछ है।
  • Quotation
  • Quotation
  • हमारी अद्भुत काय संरचना
  • विज्ञान सम्मत विचार सम्प्रेषण विधा
  • पाल ब्रन्टन का मृतात्माओं से संपर्क
  • मनुष्य अपने आपसे इतना भयभीत क्यों?
  • दो भिक्षु (kahani)
  • कप्तान हिक्लिफ की प्रेतात्मा
  • Quotation
  • अर्धनारी नटेश्वर तत्व ज्ञान
  • भविष्यवाणियाँ सच भी होती हैं।
  • Quotation
  • Quotation
  • प्रतिकूलताओं के रहते हुए भी प्रगति सम्भव
  • वे अजूबे जिनका कोई समाधान नहीं।
  • Quotation
  • ज्ञान-विज्ञान पर विनाश दैत्य का आधिपत्य
  • Quotation
  • Quotation
  • धारावाहिक लेखमाला- - महाकाल की महाकाली- सावित्री
  • Quotation
  • Quotation
  • सरदार बल्लभ भाई पटेल (kahani)
  • अपनों से अपनी बात
  • Quotation
  • कर्ण की बलिष्ठता (kahani)
  • Quotation
  • बढ़ते कदम और उनकी आपूर्ति
  • तुम अधूरे नहीं, तुम अभागे नहीं
  • तुम अधूरे नहीं, तुम अभागे नहीं (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj