• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गहरे उतरें, विभूतियाँ हस्तगत करें
    • कार्तिकी अमावस्या का ज्योति पर्व
    • Quotation
    • ध्यानयोग का आधार और स्वरूप
    • राम ने वशिष्ठ से पूछा (kahani)
    • मेज गोविंदम् मूढ़मते
    • वेदान्त दर्शन का सार तत्व
    • सर्दी में सिकुड़ रहा था (kahani)
    • अष्टाँग योग का महत्वपूर्ण सोपान समाधि
    • देवता फिर प्रकट हुए (kahani)
    • प्रेम तेरे रूप अनेक
    • मानवी विकास के प्रारम्भिक सोपान
    • धर्मोहि परमोलोके, धर्मे सत्यं प्रतिष्ठितम्
    • आगे बढ़ने से इन्कार (kahani)
    • विज्ञान और अध्यात्म बनेंगे अब पूरक
    • Quotation
    • 29 वीं सदी की भवितव्यताएँ- 3 - क्या सृष्टि का अन्त सचमुच निकट है
    • Quotation
    • दरारें पड़ने और बढ़ने न पायें
    • प्रकृति ही नहीं, पुरुष भी
    • शंका का समाधान (kahani)
    • मानवी काया में विलक्षणताओं के केन्द्र
    • दस प्रतिमाएँ बनाईं (kahani)
    • एक ही काया में दो व्यक्तित्व
    • राजा चित्रकेतु (kahani)
    • रहस्यमय सिद्धियाँ जो प्रत्यक्ष होती जा रही हैं।
    • Quotation
    • भगवान के दर्शन (kahani)
    • मनुष्य मात्र एक कोरा कागज है।
    • Quotation
    • बड़प्पन बोझ पर नहीं, व्यक्तित्व पर निर्भर
    • Quotation
    • राम में ही समा गये (kahani)
    • ज्योतिर्विज्ञान की असंदिग्ध प्रामाणिकता
    • कान व आँख खुले रखें
    • Quotation
    • शक्ति सम्प्रेषण का तत्वज्ञान
    • Quotation
    • अहिंसा धर्म पालन करने लगा (kahani)
    • कामुकता का भ्रमजंजाल
    • Quotation
    • पाप की जड़ यह “मैं” (Kahani)
    • संसार हमारी ही प्रतिध्वनि, प्रतिच्छाया है।
    • Quotation
    • अग्निहोत्र का अंतरिक्ष पर प्रभाव
    • Quotation
    • Quotation
    • स्थिति का निराकरण (Kahani)
    • गरीबों के साथ गरीब बनकर रहो!
    • मृत्यु से भयभीत क्यों?
    • पैर में ठोकर लगी (Kahani)
    • बुद्ध का लोकसेवी परिव्राजकों को सन्देश
    • Quotation
    • भारतीय संस्कृति – बनाम आरण्यक संस्कृति
    • आवाज बंद करने को कहा (Kahani)
    • आवाज और पानी (Kahani)
    • देव ऋण से उऋण कैसे हो?
    • “द” का अर्थ (Kahani)
    • प्रगति और अवगति से भरी इक्कीसवीं सदी
    • उद्योग-लक्ष्मी से भिन्न (Kahani)
    • अपनों से अपनी बात
    • क्या करें? क्यों करे? कितना करें?
    • महाकाल का आमंत्रण
    • महाकाल का आमंत्रण (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • गहरे उतरें, विभूतियाँ हस्तगत करें
    • कार्तिकी अमावस्या का ज्योति पर्व
    • Quotation
    • ध्यानयोग का आधार और स्वरूप
    • राम ने वशिष्ठ से पूछा (kahani)
    • मेज गोविंदम् मूढ़मते
    • वेदान्त दर्शन का सार तत्व
    • सर्दी में सिकुड़ रहा था (kahani)
    • अष्टाँग योग का महत्वपूर्ण सोपान समाधि
    • देवता फिर प्रकट हुए (kahani)
    • प्रेम तेरे रूप अनेक
    • मानवी विकास के प्रारम्भिक सोपान
    • धर्मोहि परमोलोके, धर्मे सत्यं प्रतिष्ठितम्
    • आगे बढ़ने से इन्कार (kahani)
    • विज्ञान और अध्यात्म बनेंगे अब पूरक
    • Quotation
    • 29 वीं सदी की भवितव्यताएँ- 3 - क्या सृष्टि का अन्त सचमुच निकट है
    • Quotation
    • दरारें पड़ने और बढ़ने न पायें
    • प्रकृति ही नहीं, पुरुष भी
    • शंका का समाधान (kahani)
    • मानवी काया में विलक्षणताओं के केन्द्र
    • दस प्रतिमाएँ बनाईं (kahani)
    • एक ही काया में दो व्यक्तित्व
    • राजा चित्रकेतु (kahani)
    • रहस्यमय सिद्धियाँ जो प्रत्यक्ष होती जा रही हैं।
    • Quotation
    • भगवान के दर्शन (kahani)
    • मनुष्य मात्र एक कोरा कागज है।
    • Quotation
    • बड़प्पन बोझ पर नहीं, व्यक्तित्व पर निर्भर
    • Quotation
    • राम में ही समा गये (kahani)
    • ज्योतिर्विज्ञान की असंदिग्ध प्रामाणिकता
    • कान व आँख खुले रखें
    • Quotation
    • शक्ति सम्प्रेषण का तत्वज्ञान
    • Quotation
    • अहिंसा धर्म पालन करने लगा (kahani)
    • कामुकता का भ्रमजंजाल
    • Quotation
    • पाप की जड़ यह “मैं” (Kahani)
    • संसार हमारी ही प्रतिध्वनि, प्रतिच्छाया है।
    • Quotation
    • अग्निहोत्र का अंतरिक्ष पर प्रभाव
    • Quotation
    • Quotation
    • स्थिति का निराकरण (Kahani)
    • गरीबों के साथ गरीब बनकर रहो!
    • मृत्यु से भयभीत क्यों?
    • पैर में ठोकर लगी (Kahani)
    • बुद्ध का लोकसेवी परिव्राजकों को सन्देश
    • Quotation
    • भारतीय संस्कृति – बनाम आरण्यक संस्कृति
    • आवाज बंद करने को कहा (Kahani)
    • आवाज और पानी (Kahani)
    • देव ऋण से उऋण कैसे हो?
    • “द” का अर्थ (Kahani)
    • प्रगति और अवगति से भरी इक्कीसवीं सदी
    • उद्योग-लक्ष्मी से भिन्न (Kahani)
    • अपनों से अपनी बात
    • क्या करें? क्यों करे? कितना करें?
    • महाकाल का आमंत्रण
    • महाकाल का आमंत्रण (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1986 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


ध्यानयोग का आधार और स्वरूप

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
ध्यानयोग की चर्चाएँ इन दिनों बहुत होती हैं। कितने ही सम्प्रदाय तो अपनी मूलभूत पूँजी और कार्य पद्धति ध्यान को ही मानते हैं। उनका कहना है कि इसी पद्धति को अपनाने से ईश्वर दर्शन या आत्म साक्षात्कार हो सकता है। कितने ही अतीन्द्रिय शक्तियों के उद्भव और कुंडलिनी जागरण प्रयोजनों के लिए इसे आवश्यक मानते हैं। तो भी ध्यान प्रक्रिया का रूप इतना बहुमुखी है कि एक जिज्ञासु के लिए यह जानना कठिन हो जाता है कि एक ही उद्देश्य की पूर्ति के लिए जब अनेक मार्ग बताये जा रहे हैं, तो इनमें से किसे अपनाया जाय? एक को अपना लेने के बाद भी यह संदेह बना रहता है कि अपनाई गई प्रक्रिया की तुलना में यदि अन्य प्रचलित पद्धतियां श्रेष्ठ रहीं तो अपना चुनाव तो घाटे का सौदा रहेगा। यह ऊहापोह बना रहने से प्रायः साधक असमंजस की स्थिति में पड़े रहते हैं। पूरी तरह मन नहीं लगता या उसका कोई परिणाम सामने नहीं आता तो दूसरी विधा अपनानी पड़ती है। उससे भी कुछ दिनों में ऊब आने लगती है और कुछ दिन में बिना रसानुभूति के लकीर पिटना भी बन्द हो जाता है। जिनका दृढ़ संकल्प के साथ ध्यानयोग लम्बे समय तक चलता रहे, ऐसे कुछ ही लोग दीख पड़ते हैं। श्रद्धा के अभाव में आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ाये हुए कदम लक्ष्य तक पहुँच ही नहीं पाते।

कदम को बढ़ाने से पूर्व अच्छा यह है कि इस विज्ञान का स्वरूप एवं आधार समझ लेने का प्रयत्न किया जाय।

जानने योग्य तथ्य है कि चेतना के साथ जुड़ी हुई प्राण ऊर्जा जहाँ शरीर की ज्ञात-अज्ञात, प्रयत्न साध्य एवं स्वसंचालित गति विधियों का सूत्र संचालन करती है और जीवित रहने के निमित्त कारणों को गतिशील रखती है, वहाँ उसकी एक और भी विशेषता है कि वह मस्तिष्कीय घटकों के सचेतन एवं अचेतन पक्षों को भी गतिशीलता प्रदान करती है। कल्पना, आकाँक्षा, विचारणा एवं निर्धारण की बौद्धिक क्षमता का सूत्र संचालन भी चेतना की जीवनी शक्ति द्वारा ही होता है।

बच्चों के शरीर दिन भर उछल कूद करते रहते हैं। उसका प्रयोजन अभी यह होता है अभी वह। जैसा मूड आया वैसी गतिविधियाँ अपनाने लगे। चिड़ियों तथा बन्दरों जैसे पशुओं की अनगढ़ गतिविधियाँ किसी उद्देश्य विशेष के लिए नहीं अपितु अस्त-व्यस्त, अनगढ़ और अर्ध विक्षिप्त सी, ऐसी ही कुछ ऊट-पटाँग सी होती है। जिधर मुँह उठ जाता है, उधर ही वे चल पड़ते हैं, भले ही उस श्रम से किसी प्रयोजन की सिद्धि न होती हो।

मन को यदि अपने प्राकृतिक रूप में रहने दिया जाय तो उसकी कल्पनाएँ अनगढ़ एवं अनियंत्रित होती हैं। मनुष्य कभी भी कुछ भी सोच सकता है, कभी यह, कभी वह, कल्पना की उड़ानों में ऐसी बातें भी सम्मिलित रहती हैं जिनकी कोई सार्थकता नहीं होती। वैसा बन पड़ना तो सम्भव ही नहीं होता। इन बिना पंखों की रंगीली या डरावनी उड़ानों पर बुद्धिमत्ता ही यत्किंचित् नियंत्रण लगा पाती है और बताती है कि इस प्रकार सोचने से कुछ काम की बात निकलेगी। जिनकी बुद्धिमत्ता कम और कल्पनाशक्ति बचकानी होती है वे कुछ भी सोच सकते हैं। ऐसी बातें भी, जिनका अपनी वर्तमान स्थिति के साथ किसी प्रकार का तारतम्य तक नहीं बैठता।

शक्तियों को क्रमबद्ध रूप से किसी एक प्रयोजन के लिए लगाया जाय तो ही उसका कोई प्रतिफल निकलता है। बिखराव से तो बर्बादी के अतिरिक्त और कुछ हाथ नहीं लगता। शरीर को नियत निर्धारित काम पर लगाये रहने पर ही कृषि, व्यापार, मजूरी जैसे काम बन पड़ते हैं और उपयुक्त लाभ मिलता है। आवारागर्दी में घूमते रहने वाले आलसी, प्रमादी अपनी श्रम शक्ति का अपव्यय करते हैं, फलतः उन्हें उपलब्धियों की दृष्टि से छूँछ ही रहना पड़ता है। यही बात मन के संबंध में है। मस्तिष्कीय ऊर्जा, मानसिक तन्तुओं को उत्तेजित करती है। फलस्वरूप रात्रि स्वप्नों की तरह दिवा स्वप्न भी आते रहते हैं और मनुष्य कल्पना लोक में विचरता रहता है। यदि नियोजित बुद्धिबल कम हो तो व्यक्ति सनकी जैसा बन जाता है और उपहासास्पद कल्पनाएँ करता रहता है। भीतर की इच्छाएँ और आकाँक्षाएँ ही सुहावने और डरावने दिवा स्वप्न विनिर्मित करती रहती हैं और मस्तिष्क उन्हीं सनकों के जाल जंजाल में फंसा हुआ चित्र-विचित्र, संभव असंभव बातें सोचता रहता है। फलतः मस्तिष्क जैसे बहुमूल्य तंत्र का उत्पादन ऐसे ही बर्बाद होता है और उसका प्रतिफल नहीं के बराबर ही हस्तगत होता है। आवारागर्दी में बालकों, बन्दरों जैसी उछल कूद से मनोविनोद के अतिरिक्त और कुछ हाथ नहीं लगता। मस्तिष्कीय बर्बादी, शरीरगत श्रम, समय की बर्बादी से भी अधिक हानिकारक होती है।

जिस प्रकार शरीर को सुनिश्चित दिनचर्या के अनुशासन में बाँधने वाला कुछ कहने लायक प्रगति कर सकता है, वैसी ही बात मानसिक नियंत्रण के बारे में भी है। बुद्धिमान लोग अपनी अनगढ़ कल्पनाओं को रोकते रहते हैं और चिन्तन को उसी क्षेत्र में कल्पनाएं करने की छूट देते हैं जिनसे कोई कारगर प्रयोजन सधता हो।

ऐसे ही लोग अपनी प्रखर बुद्धिमत्ता के सहारे किसी निष्कर्ष पर पहुँचते और दिशाधारा निर्धारित करते हैं। लक्ष्य निर्धारित हो जाने पर उसका मार्ग ढूँढ़ने और साधन जुटाने के निमित्त चेतना शक्ति लगती है और निश्चित मार्ग पर दृढ़तापूर्वक चलते हुए सफलता ही उस स्थिति तक पहुँचा जाता है जिस पर गर्व, हर्ष और संतोष की अनुभूति हो सके।

शरीरगत अनुशासन, मनोगत निर्धारण से आगे की भूमिका है- मन को इच्छित, उपयोगी दिशा में ले चलने की संकल्प शक्ति। यह स्वभावतः किन्हीं बिरलों में ही होती है। इसे अर्जित एवं समुन्नत करने के लिए मनुष्य को विशेष रूप से प्रयत्न करना पड़ता है। सरकस वाले जिस प्रकार अपने जानवरों को आश्चर्यजनक करतब दिखाने के लिए प्रशिक्षित करते हैं, ठीक उसी प्रकार साधनापरक हंटर के सहारे मन को मात्र सुविचारों में संलग्न होने के लिए- उपयुक्त एकाग्रता अर्जित करने के लिए- प्रयत्न करना पड़ता है। यही ध्यानयोग का स्वरूप एवं उद्देश्य है।

विचारक, मनीषी, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कलाकार वैज्ञानिक आदि अपनी कल्पना शक्ति को एक सीमित क्षेत्र में ही जुटाये रहने के कारण तद्विषयक असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हैं और ऐसी कृतियाँ-उपलब्धियाँ प्रस्तुत कर पाते हैं, जिन पर आश्चर्यचकित रह जाना पड़ता है। यह एकाग्रता का चमत्कार है। बुद्धि की तीव्रता जन्मजात नहीं होती। वह चिन्तन को विषय विशेष में तन्मय करने के फलस्वरूप हस्तगत होती है। चाकू, उस्तरा जैसे औजारों को पत्थर पर घिस देने से वे चमकने लगते हैं और पैनी धार के बन जाते हैं। बुद्धि के संबंध में भी यही बात है। उसे तन्मयता की खराद पर खराद कर हीरे जैसा चमकीला बनाना पड़ता है। जिनका मन एक काम पर न लगेगा, जो शारीरिक, मानसिक दृष्टि से उचकते मचकते रहेंगे, वे अपना समय, श्रम बर्बाद करने के अतिरिक्त उपहासास्पद भी बनकर रहेंगे।

प्रवीणता और प्रतिभा निखारने के लिए- प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए- एकाग्रता का सम्पादन आवश्यक है। शरीरगत संयम बरतने से मनुष्य स्वस्थ रहता और दीर्घ जीवी बनता है, उसी प्रकार मनोगत संयम-एकाग्रभाव सम्पादित करने से वह बुद्धिमान, विचारकों की गणना में गिना जाने लगता है।

कछुए और खरगोश की कहानी बहुतों ने सुनी होगी, जिसमें अनवरत चलते रहने वाला उस खरगोश से आगे निकल गया था, जो अहंकार में इतराता हुआ अस्त-व्यस्त चलता था। वरदराज और कालिदास जैसे मूढ़मति समझे जाने वाले जब दत्तचित्त होकर पढ़ने में प्रवृत्त हुए तो मूर्धन्य विद्वान बन गये। यह तत्परता और तन्मयता के संयुक्त होने का चमत्कार है। बिजली के दोनों तार जब संयुक्त होते हैं तो करेण्ट बहने लगता है। गंगा और यमुना के मिलने पर पाताल से सरस्वती की तीसरी धारा उमड़ती है। ज्ञान और कर्म का प्रतिफल भी ऐसे ही चमत्कार उत्पन्न करता है। मन और चित्त के समन्वय से उत्पन्न होने वाली एकाग्रता के भी ऐसे ही असाधारण प्रतिफल उत्पन्न होते देखे गये हैं।

सूर्य की बिखरी किरणें मात्र गर्मी और रोशनी उत्पन्न करती हैं। किन्तु जब उन्हें छोटे से आतिशी शीशे द्वारा एक बिन्दु पर केन्द्रित किया जाता है। तो देखते-देखते चिनगारियाँ उठती हैं और भयंकर अग्नि काण्ड कर सकने में समर्थ होती है। बिखरी हुई बारूद आग लगने पर भक् से जलकर समाप्त हो जाती है, किन्तु उसे बन्दूक की नली में सीमाबद्ध किया जाय तो भयंकर धमाका करती है और गोली से निशाना बेधती है। भाप ऐसे ही जहाँ-तहाँ से गर्मी पाकर उठती रहती है, पर केन्द्रित किया जा सके तो प्रेशर कुकर पकाने और रेलगाड़ी चलाने जैसे काम आती है। अर्जुन मत्स्य बेध करके द्रौपदी स्वयंवर इसीलिए जीत सका था कि उसने एकाग्रता की सिद्धि कर ली थी। इसी के बलबूते विद्यार्थी अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होते, निशानेबाज लक्ष्य बेधते और सरकस वाले एक से एक बढ़कर कौतूहल दिखाते हैं। संसार के सफल व्यक्तियों की, एक विशेषता अनिवार्य रूप से रही है, कि वे अपने मस्तिष्क पर काबू प्राप्त किये रहे हैं। जो निश्चय कर लिया उसी पर अविचल भाव से चलते रहे हैं, बीच में चित्त को डगमगाने नहीं दिया है। यदि उनका मन अस्त-व्यस्त डाँवाडोल रहा होता तो कदाचित ही किसी कार्य में सफल हो सके होते।

योगाभ्यास में मनोनिग्रह को आत्मिक प्रगति की प्रधान भूमिका बताया गया है। इन्द्रिय संयम वस्तुतः मनोनिग्रह ही है। इन्द्रियां तो उपकरण मात्र हैं। वे स्वामिभक्त सेवक की तरह सदा आज्ञा पालन के लिए प्रस्तुत रहती हैं। आदेश तो मन ही देता है। उसी के कहने पर ज्ञानेन्द्रियां, कर्मेन्द्रियां ही नहीं, समूची काया भले बुरे आदेश पालन करने के लिए तैयार रहती है। अस्तु संयम साधना के लिए मन को साधना पड़ता है। संयम से शक्तियों का बिखराव रुकता है और समग्र क्षमता एक केन्द्र बिन्दु पर एकत्रित होती है। फलतः उस मनःस्थिति में जो भी काम हाथ में लिया जाय, सफल होकर रहता है।

ध्यानयोग सांसारिक सफलताओं में भी आश्चर्यजनक योगदान प्रस्तुत करता है। उसके आधार पर अपना भी भला हो सकता है और दूसरों का भी किया जा सकता है।

First 3 5 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • गहरे उतरें, विभूतियाँ हस्तगत करें
  • कार्तिकी अमावस्या का ज्योति पर्व
  • Quotation
  • ध्यानयोग का आधार और स्वरूप
  • राम ने वशिष्ठ से पूछा (kahani)
  • मेज गोविंदम् मूढ़मते
  • वेदान्त दर्शन का सार तत्व
  • सर्दी में सिकुड़ रहा था (kahani)
  • अष्टाँग योग का महत्वपूर्ण सोपान समाधि
  • देवता फिर प्रकट हुए (kahani)
  • प्रेम तेरे रूप अनेक
  • मानवी विकास के प्रारम्भिक सोपान
  • धर्मोहि परमोलोके, धर्मे सत्यं प्रतिष्ठितम्
  • आगे बढ़ने से इन्कार (kahani)
  • विज्ञान और अध्यात्म बनेंगे अब पूरक
  • Quotation
  • 29 वीं सदी की भवितव्यताएँ- 3 - क्या सृष्टि का अन्त सचमुच निकट है
  • Quotation
  • दरारें पड़ने और बढ़ने न पायें
  • प्रकृति ही नहीं, पुरुष भी
  • शंका का समाधान (kahani)
  • मानवी काया में विलक्षणताओं के केन्द्र
  • दस प्रतिमाएँ बनाईं (kahani)
  • एक ही काया में दो व्यक्तित्व
  • राजा चित्रकेतु (kahani)
  • रहस्यमय सिद्धियाँ जो प्रत्यक्ष होती जा रही हैं।
  • Quotation
  • भगवान के दर्शन (kahani)
  • मनुष्य मात्र एक कोरा कागज है।
  • Quotation
  • बड़प्पन बोझ पर नहीं, व्यक्तित्व पर निर्भर
  • Quotation
  • राम में ही समा गये (kahani)
  • ज्योतिर्विज्ञान की असंदिग्ध प्रामाणिकता
  • कान व आँख खुले रखें
  • Quotation
  • शक्ति सम्प्रेषण का तत्वज्ञान
  • Quotation
  • अहिंसा धर्म पालन करने लगा (kahani)
  • कामुकता का भ्रमजंजाल
  • Quotation
  • पाप की जड़ यह “मैं” (Kahani)
  • संसार हमारी ही प्रतिध्वनि, प्रतिच्छाया है।
  • Quotation
  • अग्निहोत्र का अंतरिक्ष पर प्रभाव
  • Quotation
  • Quotation
  • स्थिति का निराकरण (Kahani)
  • गरीबों के साथ गरीब बनकर रहो!
  • मृत्यु से भयभीत क्यों?
  • पैर में ठोकर लगी (Kahani)
  • बुद्ध का लोकसेवी परिव्राजकों को सन्देश
  • Quotation
  • भारतीय संस्कृति – बनाम आरण्यक संस्कृति
  • आवाज बंद करने को कहा (Kahani)
  • आवाज और पानी (Kahani)
  • देव ऋण से उऋण कैसे हो?
  • “द” का अर्थ (Kahani)
  • प्रगति और अवगति से भरी इक्कीसवीं सदी
  • उद्योग-लक्ष्मी से भिन्न (Kahani)
  • अपनों से अपनी बात
  • क्या करें? क्यों करे? कितना करें?
  • महाकाल का आमंत्रण
  • महाकाल का आमंत्रण (Kahani)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj