• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्रपंच की माया, मुक्ति के उपाय
    • सच्चिदानंद रूप है हमारी जीवात्मा
    • ज्योतिस्वरूप मानव का उपचार भी प्रकाश ही करेगा
    • गुरु ही जीवन की पूर्णता है
    • नारीशक्ति की अस्मिता की रक्षा का पर्व
    • गुरु का ध्यान ही प्रेम की कसौटी
    • प्रेम के रूप में परिवर्तन (Kahani)
    • सृष्टि का जन्मोत्सव पर्व
    • गायत्री उपासना के मूल में निहित वैज्ञानिक सत्य
    • तीर्थयात्रा का उद्देश्य देवदर्शन नहीं (Kahani)
    • आत्मचिंतन का महापर्व : स्वाधीनता दिवस
    • वेद की अनधिकारिणी
    • मानस का मर्म
    • सार्थक आयु (Kahani)
    • एक वैदिक सत्य, जो बन रहा है वैज्ञानिक सत्य
    • यही है ब्रह्म (Kahani)
    • ऋषिचेतना के ज्ञान प्रसार का माध्यम लेखन कला
    • रणक्षेत्र में उतर जाना चाहिए (Kahani)
    • रिक्ता ही है, परम सिद्धि
    • मृत्यु ही जीवन और अमरता (Kahani)
    • यौगिक जीवन ही स्वस्थ मन दे सकेगा
    • विवेकपूर्ण सदुपयोग (Kahani)
    • राखी के कच्चे धागे ने बदला इतिहास
    • ‘सत्यं वद’ (Kahani)
    • पैंसठ वर्ष की एक अनंत यात्रा के प्रारंभिक पड़ाव
    • VigyapanSuchana
    • दुःख की चोटें बनाती हैं आदमी को
    • सद्गुरु से मिलना जैसे रोशनी फैलाते दिए से एकाकार होना
    • प्रभू के संदेश की अवहेलना (Kahani)
    • बस। मन को साक्षी भर बना लो
    • गुरुसत्ता के महाप्रयाण के बाद मातृसत्ता का संदेश
    • Quotation
    • भविष्य उज्ज्वल बनाने का अवसर (Kahani)
    • कर्मसंन्यास व कर्मयोग में कौन-सा श्रेष्ठ है
    • ब्राह्मण सिर धुनकर पछताता रहा (Kahani)
    • द्रष्टा स्तर की प्रेम से लबालब सत्ता
    • सेवा और कर्तव्यपरायणता (Kahani)
    • केंद्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
    • भागवत भूमि का सेवन
    • एक महान सृजन सेनानी गुरुतत्त्व में विलीन
    • गायत्री परिवार का संगठनात्मक ढाँचा अब ऐसा होगा
    • आत्मबोध
    • आत्मबोध (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • प्रपंच की माया, मुक्ति के उपाय
    • सच्चिदानंद रूप है हमारी जीवात्मा
    • ज्योतिस्वरूप मानव का उपचार भी प्रकाश ही करेगा
    • गुरु ही जीवन की पूर्णता है
    • नारीशक्ति की अस्मिता की रक्षा का पर्व
    • गुरु का ध्यान ही प्रेम की कसौटी
    • प्रेम के रूप में परिवर्तन (Kahani)
    • सृष्टि का जन्मोत्सव पर्व
    • गायत्री उपासना के मूल में निहित वैज्ञानिक सत्य
    • तीर्थयात्रा का उद्देश्य देवदर्शन नहीं (Kahani)
    • आत्मचिंतन का महापर्व : स्वाधीनता दिवस
    • वेद की अनधिकारिणी
    • मानस का मर्म
    • सार्थक आयु (Kahani)
    • एक वैदिक सत्य, जो बन रहा है वैज्ञानिक सत्य
    • यही है ब्रह्म (Kahani)
    • ऋषिचेतना के ज्ञान प्रसार का माध्यम लेखन कला
    • रणक्षेत्र में उतर जाना चाहिए (Kahani)
    • रिक्ता ही है, परम सिद्धि
    • मृत्यु ही जीवन और अमरता (Kahani)
    • यौगिक जीवन ही स्वस्थ मन दे सकेगा
    • विवेकपूर्ण सदुपयोग (Kahani)
    • राखी के कच्चे धागे ने बदला इतिहास
    • ‘सत्यं वद’ (Kahani)
    • पैंसठ वर्ष की एक अनंत यात्रा के प्रारंभिक पड़ाव
    • VigyapanSuchana
    • दुःख की चोटें बनाती हैं आदमी को
    • सद्गुरु से मिलना जैसे रोशनी फैलाते दिए से एकाकार होना
    • प्रभू के संदेश की अवहेलना (Kahani)
    • बस। मन को साक्षी भर बना लो
    • गुरुसत्ता के महाप्रयाण के बाद मातृसत्ता का संदेश
    • Quotation
    • भविष्य उज्ज्वल बनाने का अवसर (Kahani)
    • कर्मसंन्यास व कर्मयोग में कौन-सा श्रेष्ठ है
    • ब्राह्मण सिर धुनकर पछताता रहा (Kahani)
    • द्रष्टा स्तर की प्रेम से लबालब सत्ता
    • सेवा और कर्तव्यपरायणता (Kahani)
    • केंद्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
    • भागवत भूमि का सेवन
    • एक महान सृजन सेनानी गुरुतत्त्व में विलीन
    • गायत्री परिवार का संगठनात्मक ढाँचा अब ऐसा होगा
    • आत्मबोध
    • आत्मबोध (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 2002 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


बस। मन को साक्षी भर बना लो

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 29 31 Last
सभी योग साधकों ने पिछले महीने योग साधना के लक्ष्य को पहचाना। चित्तवृत्ति निरोध के सुफल को आत्मसात किया। इस सत्य पर निदिध्यासन किया कि यदि चित्तवृत्तियों का निरोध हो सके तो साक्षी होने का भाव उपलब्ध होता है। साक्षी की स्वयं के स्वरूप में अवस्थिति होती है। लेकिन यदि ऐसा न हो पाए तब? इस प्रश्न का उत्तर महर्षि पतंजलि अपने अगले सूत्र यानि कि समाधि पाद के चौथे सूत्र में देते हैं। वह कहते हैं- ‘वृत्तिसारुप्यमितरत्र (1/4)।’ साक्षी होने के अलावा अन्य सभी अवस्थाओं में मन की वृत्तियों के साथ तादात्म्य हो जाता है। ये वृत्तियाँ साधक की अन्तर्चेतना को मनचाहा भटकाती हैं। सुख-दुख के सपने दिखाती हैं। कभी हँसाती हैं, कभी रुलाती हैं। इच्छाओं के कच्चे धागों से बाँधती हैं। कल्पनाओं और कामनाओं की मदिरा पिला कर बेहोश करती हैं।

साक्षी होने के अतिरिक्त अन्य सभी अवस्थाओं का यही सत्य है। जिसे हम सभी किसी न किसी रूप में रोजमर्रा की जिन्दगी में अनुभव करते रहते हैं। मजे की बात तो यह है कि यदा-कदा हम में से कई या यूँ कहें कि प्रायः हम सभी इन्हीं कामनाओं की तृप्ति के लिए साधना भी करने लगते हैं। गाढ़ी बेहोशी को और गाढ़ा करने के लिए जप-तप-व्रत का सिलसिला शुरू करते हैं। इसकी सफलताओं पर खुशियों की अठखेलियों से खेलते हैं। और असफल होने पर गम के आंसुओं से अपने-आपको भिगोते हैं। वृत्तियों का यह बहुरंगी तमाशा हमारे जीवन का सामान्य परिचय है। इसमें स्वप्न तो अनेक हैं, सत्य एक भी नहीं। इसी तथ्य का संकेत महर्षि के सूत्र में है।

परम पूज्य गुरुदेव महर्षि पतंजलि के बारे में कहा करते थे कि वे अद्भुत हैं। वे साधक को तपाने में, उससे साधना कराने में विश्वास करते हैं। उनका इधर-उधर की कहानियाँ-किस्से सुनाने में कतई विश्वास नहीं है। बहलाने-फुसलाने में उनका कोई यकीन नहीं है। एक प्रसंग में गुरुदेव के सामने जब इस सूत्र की चर्चा चली तो उन्होंने कहा- ‘अब यहीं देखो कैसी दो टूक बात कह दी उन्होंने। साधकों के सामने बिलकुल बात साफ कर दी कि या तो साक्षी भाव को उपलब्ध कर अपने स्वरूप में अवस्थित हो जाओ या फिर वृत्तियों के साथ तादात्म्य करके भटकते रहो। इन दो के अलावा कोई तीसरी सच्चाई नहीं हो सकती। जान सको तो जानो, मान सको तो मानो।’

गुरुदेव कहा करते थे, पतंजलि के सूत्र तो साधकों के लिए भेजे गए टेलीग्राम हैं। इनमें इधर-उधर का एक भी फालतू शब्द नहीं है। कभी-कभी तो एक सूत्र पूरा वाक्य तक नहीं है। वह तो अल्पतम सारभूत है। ये सूत्र ऐसे हैं, जैसे कोई तार करने जाय और वहाँ बेकार के अनावश्यक शब्द काट दे। तार का मतलब ही यही है, कम से कम शब्दों में सम्पूर्ण सन्देश कह दिया जाय। तार की जगह अगर पत्र लिखा जाता, तो शायद दस पन्ने भरने के बावजूद बातें पूरी न हो पाती। लेकिन एक तार में, दस शब्दों में वह केवल पूरा ही नहीं होता, बल्कि पूरे से भी थोड़ा अधिक होता है। वह सीधी हृदय पर चोट करता है। उसमें सारतम होता है।

इसी प्रसंग में गुरुदेव ने यह भी बताया कि उनकी मार्गदर्शक सत्ता ने भी उनसे बड़ी सीधी-सपाट भाषा में एकदम थोड़े शब्दों में कहा था, साधना करनी है, तो इन्द्रिय सुखों से मुँह मोड़ना होगा। एकदम रूखी-सूखी जिन्दगी जीनी होगी। ये बातें बताकर वह थोड़ा रुके फिर कहने लगे- यह तो बाद में पता चला कि इस रूखे-सूखे पन में आनन्द की अनन्तता समायी है। बस यही बात महर्षि पतंजलि के बारे में है। वह बहुत ही रूखी-सूखी धरती पर ले चलेंगे, मरुस्थल जैसी भूमि पर। लेकिन मरुस्थल का अपना सौंदर्य है। उसमें वृक्ष नहीं होते, उसमें नदियाँ नहीं होती, लेकिन उसका एक अपना विस्तार होता है। किसी जंगल की तुलना उससे नहीं की जा सकती। जंगलों का अपना सौंदर्य है, पहाड़ियों का अपना सौंदर्य है, नदियों की अपनी सुन्दरताएँ हैं। मरुस्थल की अपनी विराट् अनन्तता है। हाँ इस राह पर चलने के लिए हिम्मत की जरूरत है। पतंजलि का हर सूत्र साधकों के साहस के लिए चुनौती है। उनके विवेक को सावधान रहने की चेतावनी है।

पतंजलि बिलकुल साफ तौर पर कहते हैं कि यदि आपको, हमको, मनुष्य मात्र को यदि भटकन, उलझन, तनाव, चिन्ता, दुःख, पीड़ा अवसाद से सम्पूर्ण रूप से मुक्ति पानी है, तो साक्षी भाव को उपलब्ध होने के अलावा अन्य कोई चारा नहीं है। क्योंकि अन्य अवस्थाओं में तो मन की वृत्तियों के साथ तादात्म्य बना ही रहेगा। मनुष्य की प्रकृति ही ऐसी है। यह बात किसी एक पर, किसी व्यक्ति विशेष पर लागू नहीं होती। बात तो सारे मनुष्यों के लिए कही गयी है। मानव प्रकृति की बनावट व बुनावट की यही पहचान है। साक्षी के अतिरिक्त दूसरी सभी अवस्थाओं में मन के साथ तादात्म्य बना रहता है।

विचारों के प्रवाह के साथ कब एकात्मता सध जाती है, पता ही नहीं चलता। ये विचार कैसे भी हो सकते हैं, किसी भी तरह के हो सकते हैं। विचारों के बादलों के साथ हम एक हो जाते हैं। कई बार सफेद बादलों के साथ, कई बार वर्षा से भरे बादलों के साथ, तो कई बार वर्षा रिक्त खाली बादलों के साथ। लेकिन कुछ भी हो, किसी न किसी विचार के बादल के साथ तादात्म्यता बनी रहती है। और ऐसे में हम आकाश की शुद्धता गंवा देते हैं। अपने आत्म स्वरूप के अन्तरिक्ष की शुद्धता खो देते हैं। और बादलों का यह घिराव घटित ही इस कारण होता है, क्योंकि हम तादात्म्य जोड़ लेते हैं। विचारों के साथ एक हो जाते हैं।

ख्याल आता है कि हम भूखे हैं और विचार मन में कौंध जाता है। विचार इतना भर है कि पेट को भूख लगती है। बस उसी क्षण हम तादात्म्य स्थापित कर लेते हैं। उसकी आसक्ति से घिर जाते हैं। हम कहने लगते हैं, मैं भूखा हूँ। मुझे भूख लगी है। मन में तो भूख का विचार भर आया था, पर हमने उसके साथ तादात्म्य बना लिया है। हम कहने लगे, मुझे भूख लगी है। बस यही तादात्म्य है।

ऐसी बात नहीं है कि ज्ञानियों को, योगियों को, साधकों को, सिद्धों को भूख महसूस नहीं होती। भूख तो वे भी महसूस करते हैं। बुद्ध भी भूख महसूस करते थे, पतंजलि भी भूख महसूस करते हैं। लेकिन पतंजलि कभी यह नहीं कहेंगे कि मुझे भूख लगी है। वे तो बस इतना कहेंगे कि शरीर भूखा है। वे कहेंगे, मेरा पेट भूख महसूस कर रहा है। बुद्ध कहेंगे, भूख तो पेट में है। मैं तो केवल साक्षी भर हूँ। पेट भूखा है, लेकिन योगीजन उसके साक्षी मात्र बने रहेंगे। लेकिन हम सब तादात्म्य बना लेते हैं, विचार के साथ एक हो जाते हैं।

विचार और वृत्तियों के बदलते स्वरूप के साथ हमारा तादात्म्य भी बदलता है। कभी हम एक के साथ होते हैं, तो कभी दूसरी, तीसरी, चौथी, और पांचवीं वृत्ति के साथ। ये तादात्म्य ही संसार बनाते हैं। दरअसल यही संसार है। यदि हम तादात्म्यों में हैं तो संसार में हैं, दुःख में हैं। और यदि इन तादात्म्यों के पार और परे चले गए तो समझो मुक्त हो गए। योग की परम सिद्ध एवं सम्बोधि की परम अवस्था यही है। यही है निर्वाण और कैवल्य। वृत्तियों से तादात्म्य टूटते ही हम इस दुःख भरे संसार से पार होकर आनन्द के जगत् में प्रविष्ट हो जाते हैं।

आनन्द का यह जगत् बिलकुल अभी और यहाँ है। बिलकुल अभी, इसी क्षण। इसके लिए एक पल भी प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। बस मन का साक्षी भर होना है। केवल वृत्तियों से नाता तोड़ना है। यह तथ्य कुछ यूँ है-

सुख कहीं मिलेगा, इस भ्रान्ति का नाम संसार है, सुख अभी है, यहीं है, इस बोध का नाम निर्वाण है,

सुख किसी से मिलेगा, इस भ्रान्ति का नाम संसार है, सुख अपना स्वभाव है, इस जागृति का नाम मोक्ष है।

इस सच्चाई को और अधिक स्पष्ट रीति से समझने के लिए वृत्तियों का कुछ और परिचय जरूरी है। ये कितनी है, कैसी है, यह जानना आवश्यक है। वृत्तियों की यह योग कथा अन्तर्यात्रा विज्ञान की अगली कड़ी में प्रकाशित होगी।

First 29 31 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • प्रपंच की माया, मुक्ति के उपाय
  • सच्चिदानंद रूप है हमारी जीवात्मा
  • ज्योतिस्वरूप मानव का उपचार भी प्रकाश ही करेगा
  • गुरु ही जीवन की पूर्णता है
  • नारीशक्ति की अस्मिता की रक्षा का पर्व
  • गुरु का ध्यान ही प्रेम की कसौटी
  • प्रेम के रूप में परिवर्तन (Kahani)
  • सृष्टि का जन्मोत्सव पर्व
  • गायत्री उपासना के मूल में निहित वैज्ञानिक सत्य
  • तीर्थयात्रा का उद्देश्य देवदर्शन नहीं (Kahani)
  • आत्मचिंतन का महापर्व : स्वाधीनता दिवस
  • वेद की अनधिकारिणी
  • मानस का मर्म
  • सार्थक आयु (Kahani)
  • एक वैदिक सत्य, जो बन रहा है वैज्ञानिक सत्य
  • यही है ब्रह्म (Kahani)
  • ऋषिचेतना के ज्ञान प्रसार का माध्यम लेखन कला
  • रणक्षेत्र में उतर जाना चाहिए (Kahani)
  • रिक्ता ही है, परम सिद्धि
  • मृत्यु ही जीवन और अमरता (Kahani)
  • यौगिक जीवन ही स्वस्थ मन दे सकेगा
  • विवेकपूर्ण सदुपयोग (Kahani)
  • राखी के कच्चे धागे ने बदला इतिहास
  • ‘सत्यं वद’ (Kahani)
  • पैंसठ वर्ष की एक अनंत यात्रा के प्रारंभिक पड़ाव
  • VigyapanSuchana
  • दुःख की चोटें बनाती हैं आदमी को
  • सद्गुरु से मिलना जैसे रोशनी फैलाते दिए से एकाकार होना
  • प्रभू के संदेश की अवहेलना (Kahani)
  • बस। मन को साक्षी भर बना लो
  • गुरुसत्ता के महाप्रयाण के बाद मातृसत्ता का संदेश
  • Quotation
  • भविष्य उज्ज्वल बनाने का अवसर (Kahani)
  • कर्मसंन्यास व कर्मयोग में कौन-सा श्रेष्ठ है
  • ब्राह्मण सिर धुनकर पछताता रहा (Kahani)
  • द्रष्टा स्तर की प्रेम से लबालब सत्ता
  • सेवा और कर्तव्यपरायणता (Kahani)
  • केंद्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
  • भागवत भूमि का सेवन
  • एक महान सृजन सेनानी गुरुतत्त्व में विलीन
  • गायत्री परिवार का संगठनात्मक ढाँचा अब ऐसा होगा
  • आत्मबोध
  • आत्मबोध (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj