• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अध्यात्म क्षेत्र की उच्चस्तरीय सफलताओं का सुनिश्चित राजमार्ग
    • कल्प साधना का उद्देश्य और स्वरूप
    • साधना से सफलता के दो अनिवार्य अवलम्बन
    • आन्तरिक परिशोधन हेतु प्रायश्चित प्रक्रिया की अनिवार्यता
    • कर्मफल की सुनिश्चतता : एक महत्वपूर्ण तथ्य
    • पापों का प्रतिफल और प्रायश्चित-शास्त्र अभिमत
    • समस्त व्याधियों का निराकरण— आध्यात्म उपचार से
    • प्रायश्चित का पूर्वार्द्ध—पश्चात्ताप
    • हठीले कुसंस्कारों से मुक्ति प्रायश्चित प्रक्रिया से ही सम्भव
    • क्षतिपूर्ति—पूर्णाहुति
    • कल्पकाल की आहार साधना
    • आन्तरिक परिष्कार का स्वर्ण-सुयोग
    • अन्तर्मुखी प्रवृत्ति और निरन्तर आत्म-दर्शन
    • जीवन-साधना में संयमशीलता का समावेश
    • आध्यात्मिक कायाकल्प की साधना का तत्वदर्शन
    • कल्पकाल की त्रिविध अनिवार्य साधनाएं
    • कल्पकाल की अति फलदायी ऐच्छिक साधनायें
    • आहार एवं औषधिकल्प के मूल सिद्धांत एवं व्यावहारिक स्वरूप
    • आहार सम्बन्धी कुछ भ्रान्तियां एवं उनका निवारण
    • कल्प के पूर्व कुछ अनिवार्य ज्ञातव्य
    • कल्प चिकित्सा की पात्रता के सम्बन्ध में महर्षि चरक का मत
    • विभिन्न प्रकार के कल्प प्रयोग
    • दुष्कृतों के अवरोधों को हटाने की साहसिकता उभरे
    • कल्प उपचार का सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • अध्यात्म क्षेत्र की उच्चस्तरीय सफलताओं का सुनिश्चित राजमार्ग
    • कल्प साधना का उद्देश्य और स्वरूप
    • साधना से सफलता के दो अनिवार्य अवलम्बन
    • आन्तरिक परिशोधन हेतु प्रायश्चित प्रक्रिया की अनिवार्यता
    • कर्मफल की सुनिश्चतता : एक महत्वपूर्ण तथ्य
    • पापों का प्रतिफल और प्रायश्चित-शास्त्र अभिमत
    • समस्त व्याधियों का निराकरण— आध्यात्म उपचार से
    • प्रायश्चित का पूर्वार्द्ध—पश्चात्ताप
    • हठीले कुसंस्कारों से मुक्ति प्रायश्चित प्रक्रिया से ही सम्भव
    • क्षतिपूर्ति—पूर्णाहुति
    • कल्पकाल की आहार साधना
    • आन्तरिक परिष्कार का स्वर्ण-सुयोग
    • अन्तर्मुखी प्रवृत्ति और निरन्तर आत्म-दर्शन
    • जीवन-साधना में संयमशीलता का समावेश
    • आध्यात्मिक कायाकल्प की साधना का तत्वदर्शन
    • कल्पकाल की त्रिविध अनिवार्य साधनाएं
    • कल्पकाल की अति फलदायी ऐच्छिक साधनायें
    • आहार एवं औषधिकल्प के मूल सिद्धांत एवं व्यावहारिक स्वरूप
    • आहार सम्बन्धी कुछ भ्रान्तियां एवं उनका निवारण
    • कल्प के पूर्व कुछ अनिवार्य ज्ञातव्य
    • कल्प चिकित्सा की पात्रता के सम्बन्ध में महर्षि चरक का मत
    • विभिन्न प्रकार के कल्प प्रयोग
    • दुष्कृतों के अवरोधों को हटाने की साहसिकता उभरे
    • कल्प उपचार का सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - आन्तरिक कायाकल्प का सरल किन्तु सुनिश्चित विधान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


साधना से सफलता के दो अनिवार्य अवलम्बन

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last


साधना से कायाकल्प के विस्तार में जाने से पूर्व साधना से सिद्धि के सिद्धांत को भली-भांति हृदयंगम करना होगा। शास्त्रकारों, आप्त पुरुषों, मनीषियों, तपस्वी-साधकों ने एक स्वर में इस तथ्य को माना है कि मानवी सत्ता में दैवी विभूतियों का अजस्र भण्डागार छिपा पड़ा है, उसे जगाने के लिए साधनापरक पुरुषार्थ किया जा सके तो अविज्ञात प्रसुप्त को प्रत्यक्ष होने का अवसर मिल सकता है। इससे अनभिज्ञ मानव अनपढ़-आदिम का सा जीवन जीता किसी तरह अपने दिन पूरे करता रहता है।

अप्रत्यक्ष के प्रकटीकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किये गये प्रयासों को ‘साधना’ कहते हैं। इसके दो प्रयोजन हैं। एक अन्तराल की सुप्त विभूतियों का जागरण,  दूसरा अनन्त ब्रह्माण्ड में संव्याप्त ब्राह्मी चेतना का अनुग्रह-अवतरण। जागरण हुए बिना अनुग्रह मिल सकना सम्भव नहीं। सूखी चट्टान पर पानी कहां बरसता है? दोनों ही प्रयोजन देखने में भिन्न प्रतीत होते हैं परन्तु हैं अविच्छिन्न, एक दूसरे के पूरक। बीज में वृक्ष बनने की समर्थता सन्निहित है, पर वह अनायास ही प्रकट नहीं होती, उसके लिए उपयुक्त भूमि में बीजों को बना, उसके लिए खाद पानी का प्रबन्ध करना पड़ता है। इतना बन पड़ने पर ही अंकुर उत्पन्न होता है। यह आत्म–जागरण का प्रयास हुआ। बीज जमीन से खुराक खींचने लगता है, यह उसका अपना पुरुषार्थ है। आत्म साधना इसी को कहते हैं कि बीज अंकुरित हो, जड़ पकड़े, जमीन से खुराक खींचे और पत्तों के माध्यम से हवा से सांस खींचने लगे।

ब्राह्मी-चेतना का अनुग्रह है बाहरी सहायता उपलब्ध करना। पौधा हवा से सांस खींचता है। यह हवा उसकी अपनी कमाई नहीं पहले से ही मौजूद है। पत्तों के सांस लेने में सक्षम होते ही वह अभीष्ट मात्रा में मिलने लगती है। सभी जानते हैं कि पेड़ों की चुम्बकीय शक्ति बादलों को बरसने के लिए बाध्य करती है। हरे भरे, फूले-फले वृक्ष को देखकर, उसे जी भर कर निहारने, छाया, सुगन्ध, शोभा का, फल-फूलों का लाभ लेने के लिए कीट-पतंग, पशु-पक्षी, मनुष्य सभी उसके समीप दौड़ते हैं। यह बाहरी अनुग्रह हुआ। पौधे की तरह जब आत्म-सत्ता अन्तःसाधना से अपनी प्रसुप्त गरिमा को प्रकट करती है तो लोक-लोकान्तर से दिव्य वरदान भी बादलों की तरह बरसने लगते हैं। सत्प्रवृत्तियों के देवता प्रसन्न होकर आकाश से फूल बरसाते हैं। इस मान्यता में इसी रहस्य का उद्घाटन है कि साधना के फलस्वरूप भीतर के उभार और ऊपर के अनुग्रह का दुहरा लाभ मिलता है।

देवता पूजा से प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण करने और वैभव बरसाने लगते हैं—इस भ्रम जंजाल से यथार्थ प्रेमी को अपना पीछा छुड़ा लेना चाहिए। दैवी शक्तियां इतनी ओछी नहीं हैं कि मनुष्य उन्हें वाग्जाल में फंसा सके और छुट-पुट पूजा उपचारों से अपने भक्त होने का विश्वास दिला सके। जादू की छड़ी घुमाने से उत्पन्न होने वाले चमत्कारों की तरह जो तरह-तरह भ्रम जंजाल बुनते रहते हैं, उन्हें निराश ही रहना पड़ता है। कोई देवता कबूतर की तरह जाल में नहीं फंसता। कोई देवी मछली की तरह आटे की गोली नहीं निगलती, कोई मंत्र अलादीन का जादुई चिराग नहीं है। अध्यात्म-विज्ञान का एक ही मान्यता प्राप्त सिद्धांत है—साधना से सिद्धि। जिनने कुछ महत्वपूर्ण पाया है, उनने इसी तथ्य को हृदयंगम किया है और पात्रता विकसित करने वाले साधनात्मक पुरुषार्थ के सहारे अपनी समर्थता को बढ़ाया है।

साधनात्मक प्रयोग उपचार क्रिया-कृत्य आरम्भ करने के साथ-साथ सर्वप्रथम एक समस्या का समाधान करना होता है कि प्रगति पथ के अवरोधों को कैसे हटाया जाय? अवरुद्ध-द्वार कैसे खोला जाय? आत्मिक प्रगति में सिद्धियों की उपलब्धि में सबसे प्रमुख बाधक अपने कुसंस्कार ही होते हैं। दृश्यमान दुष्कर्म अपना बिस्तर समेटकर अदृश्य संस्कारों का रूप बनकर अचेत की गहरी परतों में जा घुसते हैं और वहीं से अनेक प्रकार के संकटों का सृजन करते रहते हैं। आग जहां रखी जाती है वही जलाना आरम्भ कर देती है। तेजाब का स्वभाव की गलाना है, वह जहां भी रखा जायगा, सामर्थ्यानुसार अपने प्रभाव का परिचय देता रहेगा। अन्तःक्षेत्र में प्रतिष्ठित दुर्बुद्धि और दुष्प्रवृत्ति का समन्वय कुसंस्कार है। यही है जो न साधना को सिद्ध होने देता है और न उस निमित्त श्रद्धा जमने, मन लगने तथा गम्भीर प्रयत्न करने देता है। उथले प्रयत्नों का गहरा प्रतिफल कैसे मिले? कुसंस्कार ही हैं जो यमदूत की तरह पग-पग पर त्रास देते हैं। व्यक्तित्व को हेय बनाते हैं। रुग्णता एवं उद्विग्नता के अभिशाप थोपते हैं। सम्पर्क क्षेत्र में असहयोग, विग्रह, विद्वेष का वातावरण बनाते हैं। सर्वविदित है कि दुर्गुणी भीतर से जलता और बाहर से पिटता है।

साधनात्मक प्रयोग उपचार क्रिया-कृत्य आरम्भ करने के साथ-साथ सर्वप्रथम एक समस्या का समाधान करना होता है कि प्रगति पथ के अवरोधों को कैसे हटाया जाय? अवरुद्ध-द्वार कैसे खोला जाय? आत्मिक प्रगति में सिद्धियों की उपलब्धि में सबसे प्रमुख बाधक अपने कुसंस्कार ही होते हैं। दृश्यमान दुष्कर्म अपना बिस्तर समेटकर अदृश्य संस्कारों का रूप बनकर अचेतन की गहरी परतों में जा घुसते हैं और वहीं से अनेक प्रकार के संकटों का सृजन करते रहते हैं। आग जहां रखी जाती है वही जलाना आरम्भ कर देती है। तेजाब का स्वभाव ही गलाना है, वह जहां भी रखा जायगा, सामर्थ्यानुसार अपने प्रभाव का परिचय देता रहेगा। अन्तःक्षेत्र में प्रतिष्ठित दुर्बुद्धि और दुष्प्रवृत्ति का समन्वय कुसंस्कार है। यही है जो न साधना को सिद्ध होने देता है और न उस निमित्त श्रद्धा जमने, मन लगने तथा गम्भीर प्रयत्न करने देता है। उथले प्रयत्नों का गहरा प्रतिफल कैसे मिले? कुसंस्कार ही हैं जो यमदूत की तरह पग-पग पर त्रास देते हैं। व्यक्तित्व को हेय बनाते हैं। रुग्णता एवं उद्विग्नता के अभिशाप थोपते हैं। सम्पर्क क्षेत्र में असहयोग, विग्रह, विद्वेष का वातावरण बनाते हैं। सर्वविदित है कि दुर्गुणी भीतर से जलता और बाहर से पिटता है।

नरक लोक में यमदूतों द्वारा दिये जाने वाले त्रासों का वर्णन कथा-पुराणों में सुनने को मिलता रहता है। कषाय-कल्मषों से आच्छादित अन्तःकरण ही नरक है। अपने ही दुर्गुण दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, अपनी ही दुर्बुद्धि अचिन्त्य चिंतन में निरत रहकर कुमार्ग पर धकेलती है। दुष्प्रवृत्तियां ही उलटकर विपत्तियों की तरह बरसती हैं। यमदूत और कुछ नहीं अपने ही कुसंस्कारों द्वारा उत्पन्न किए गये भूत-प्रेत हैं जो क्रिया की प्रतिक्रिया का परिचय देते हैं और अनाचारी को तोड़-मरोड़कर रख देते हैं। नरक और यमत्रास मनुष्य की आत्मसत्ता में ही सृष्टा ने सुनियोजित रीति से गूंथ दिये हैं।

साधना की प्रगति में सर्वप्रथम साधक को इसी मोर्चे पर जूझना पड़ता है। साधना को संग्राम कहा गया है। यही अर्जुन का महाभारत है। इसे लड़े बिना कोई चारा नहीं, कृष्ण का आग्रह इसी निमित्त था। जब वह तैयार हो गया तो वह रथ चलाने, घोड़े हांकने, रास्ता बताने और विजय दिलाने के लिए वचनबद्ध हो गए। साधना यहीं से आरम्भ होती है। साधक को अन्तराल के धर्म क्षेत्र में और व्यवहार के कर्म क्षेत्र में उच्च उद्देश्यों के लिए अग्रगामी होना पड़ता है। गाण्डीव उठाने और ‘करिष्ये वचन तव’ का संकल्प करने के उपरान्त ही सामान्य-सा पाण्डुपुत्र भगवान का अनन्य सहचर महान अर्जुन बनता है। यही है साधना से सिद्धि की पृष्ठभूमि।

भीतरी प्रगति और बाहरी उपलब्धि के लिए साधना मार्ग पर अग्रसर होना होता है। यह मंजिल अपने ही पैरों चलकर पूरी करनी पड़ती है। मार्ग में सहायक सहयोगी भी मिलते हैं और लक्ष्य तक पहुंचने पर अभीष्ट उपहार भी उपलब्ध होते हैं किन्तु ऐसा नहीं होता कि अपने पैरों को कष्ट देने से बचा लिया जाय और किसी दूसरे के कन्धे पर बैठकर यह यात्रा पूरी कर ली जाय। दैवी शक्तियों के वरदान-अनुदान प्राप्त होने की परम्परा तो है, पर वह लाभ विजेताओं को मिलता है। छात्रवृत्ति या उपाधि उत्तीर्ण छात्रों को मिलती है। शिक्षा आरम्भ करने से पूर्व ही यह दोनों अनुदान हस्तगत हो सके हों—ऐसा देखा, सुना नहीं गया। साधना का साहस करने से पूर्व सिद्ध पुरुषों के अनुदान आशीर्वाद अथवा देवसत्ताओं के सिद्धि वरदान मिलने लगें, ऐसी अपेक्षा करना व्यर्थ है।

आत्मिक प्रगति पर चलने के लिए भी इसी प्रकार दो कदम उठाते हुए बढ़ना होता है जैसा कि आधे दिन सभी चला करते हैं। पैर दो हैं। चलने वाले इन्हीं को लेफ्ट-राइट करते हुए आगे बढ़ाते हैं। अध्यात्म तक पहुंचने के लिए जो कदम बढ़ाने पड़ते हैं—उनमें से एक का नाम है—परिशोधन, दूसरे का नाम—परिष्कार। परिशोधन अर्थात् संचित कषाय-कल्मषों का, कुसंस्कारों का, दुष्कर्मों के प्रारब्ध संचय का निराकरण। परिष्कार अर्थात् श्रेष्ठता का जागरण, अभिवर्धन, सुसंस्कारिता का जीवनचर्या में अधिकाधिक समावेश। यह दो उपक्रम ही वे दो कद हैं जिन्हें बढ़ाते हुए आत्मिक क्षेत्र की सफलता सम्भव होती है।

यही राजमार्ग सबके लिए है। इसमें पगडण्डी वाला ‘शार्टकट’ ढूंढ़ना व्यर्थ है। चुटकी बजाते जो ऋद्धि-सिद्धियों की बात सोचते हैं, कुछ ओछे-तिरछे उपचारों के सहारे भौतिक सफलताओं की तुलना में असंख्य गुनी अधिक महत्वपूर्ण आत्मिक सफलता का सपना देखते हैं—वे यथार्थ से कोसों दूर हैं। मनमोदक खाने वाले, स्वप्नदर्शी व्यर्थ ही मृग-तृष्णाओं में भटकते रहते हैं। बड़ी उपलब्धियों का बड़ा मूल्य चुकाना पड़ता है। हर साधक को सिद्धावस्था तक पहुंचने के लिए आत्म-शोधन और आत्म-परिष्कार के अवलम्बन अनिवार्य रूप से अपनाने होते हैं।

परिशोधन को तपश्चर्या कहते हैं और परिष्कार को योग-साधना। तप की गर्मी से कुसंस्कार जलते हैं और प्रसुप्त सुसंस्कार जगते-उभरते हैं। योग से परब्रह्म के साथ एकात्म स्थापित करने का अवसर मिलता है। बल्ब तब प्रकाशवान होता है, जब तारों के माध्यम से वह बिजली के उत्पादन केन्द्र के साथ सम्बन्ध जोड़ता है। परमात्मा बिजली घर है और आत्मा बल्ब। तार मिलने पर ही करेण्ट चालू होता है, आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ने से ही साधक को दिव्य चेतना का, विभूतियां बढ़ने का प्रमाण-परिचय मिलने लगता है। योग अर्थात् आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली भावनात्मक प्रक्रिया। तप अर्थात् संचित कुसंस्कारों, दुष्कर्मों का दहन-प्रायश्चित। तप अर्थात् ऊर्जा का उद्भव जिसके सहारे सत्प्रयोजन का पराक्रम जगे और उत्कृष्टता अवधारण का साहस उभरे।

कपड़ा रंगने से पहले उसे भली प्रकार धोना पड़ता है। बीज बोने से पूर्व भूमि तैयार करनी होती है। कारतूस चलाने का समय आता है, जब अच्छी बन्दूक हाथ लग जाती है। पूजा से पूर्व स्नान करने, धुले वस्त्र पहनने, बुहारी लगाने की आवश्यकता होती है। भोजन करने से पूर्व हाथ धोते हैं। इन्जेक्शन लगाने से पूर्व सुई को गरम पानी में उबालते हैं। इन उदाहरणों में परिशोधन की प्राथमिकता है। यही बात आत्मिक प्रगति के सम्बन्ध में भी है। ईश्वरीय अनुग्रह प्राप्त करने से पूर्व उस दिव्य आवरण के लिए अन्तःकरण को बुहारने, धोने, लीपने-पोतने की आवश्यकता पड़ती है। अवतरण बाद में होता है। दिवाली आने से पूर्व ही लक्ष्मी पूजन के लिए घरों की रंगाई-पुताई होती है। दूल्हा बारात लेकर आये, उससे पूर्व भी ऐसी ही सफाई सजावट होती है। दैवी अनुकम्पा जीवन में उतरे, इससे पूर्व उसे भी कुसंस्कारों से मुक्त करना पड़ता है। तपश्चर्या की प्राथमिकता है। योग साधना का कदम इससे आगे का है। राजयोग में यम-नियम पालने की मनोभूमि बनने पर ध्यान धारणा के अगले कदम उठते हैं।

उपासना का समुचित प्रतिफल प्राप्त करने के लिए आवश्यक है आत्मशोधन की प्रक्रिया पूर्ण की जाय। यह प्रक्रिया प्रायश्चित विधान से ही पूर्ण होती है। हठयोग में शरीर-शोधन के लिए नेति, धोति, वस्ति, न्यौली, वज्रोली, कपालभाति क्रियायें करने का विधान है। राजयोग में यह शोधन कार्य यम-नियमों के रूप में करना पड़ता है। भोजन बनाने से पूर्व चौका, चूल्हा, बर्तन आदि की सफाई कर ली जाती है। आत्मिक प्रगति के लिए भी आवश्यक है कि अपनी गतिविधियों का परिमार्जन किया जाय। गुण, कर्म, स्वभाव को सुधारा जाय और पिछले जमा हुए कूड़े-करकट का ढेर उठाकर साफ किया जाय। आयुर्वेद के काया-कल्प विधान में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन आदि कृत्यों द्वारा पहले मल शोधन किया जाता है तब उपचार आरंभ होता है। आत्म-साधना के सम्बन्ध में भी आत्म-शोधन की प्रक्रिया काम में लाई जाती हैं।

परिशोधन प्रयोजन के लिए तपश्चर्याओं के अनेकानेक विधि-विधान हैं। उन सब में सर्वसुलभ एवं अनेक दृष्टियों से सत्परिणाम उत्पन्न करने वाली साधना आध्यात्मिक काया-कल्प की काया-कल्प चिकित्सा में शरीर में भरे हुए मल-विकारों की पूरी तरह सफाई की जाती है तथा ऐसे उपचार अपनाये जाते हैं जिससे नये रक्त का नाड़ियों में संचार होने लगे पाचन तंत्र नई स्फूर्ति के साथ काम करने लगे, मांसपेशियां फिर से कड़ी हो जायं और नाड़ियों में प्राण-प्रवाह नयी चेतना के साथ बह निकले। चान्द्रायण तपश्चर्या को भी इसी स्तर का माना गया है। उसका मुख्य प्रयोजन परिशोधन होते हुए भी लगे हाथों परिष्कार का दुहरा सिलसिला भी चल पड़ता है।

First 2 4 Last


Other Version of this book



आन्तरिक कायाकल्प का सरल किन्तु सुनिश्चित विधान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

आन्तरिक कायाकल्प का सरल किन्तु सुनिश्चित विधान
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • अध्यात्म क्षेत्र की उच्चस्तरीय सफलताओं का सुनिश्चित राजमार्ग
  • कल्प साधना का उद्देश्य और स्वरूप
  • साधना से सफलता के दो अनिवार्य अवलम्बन
  • आन्तरिक परिशोधन हेतु प्रायश्चित प्रक्रिया की अनिवार्यता
  • कर्मफल की सुनिश्चतता : एक महत्वपूर्ण तथ्य
  • पापों का प्रतिफल और प्रायश्चित-शास्त्र अभिमत
  • समस्त व्याधियों का निराकरण— आध्यात्म उपचार से
  • प्रायश्चित का पूर्वार्द्ध—पश्चात्ताप
  • हठीले कुसंस्कारों से मुक्ति प्रायश्चित प्रक्रिया से ही सम्भव
  • क्षतिपूर्ति—पूर्णाहुति
  • कल्पकाल की आहार साधना
  • आन्तरिक परिष्कार का स्वर्ण-सुयोग
  • अन्तर्मुखी प्रवृत्ति और निरन्तर आत्म-दर्शन
  • जीवन-साधना में संयमशीलता का समावेश
  • आध्यात्मिक कायाकल्प की साधना का तत्वदर्शन
  • कल्पकाल की त्रिविध अनिवार्य साधनाएं
  • कल्पकाल की अति फलदायी ऐच्छिक साधनायें
  • आहार एवं औषधिकल्प के मूल सिद्धांत एवं व्यावहारिक स्वरूप
  • आहार सम्बन्धी कुछ भ्रान्तियां एवं उनका निवारण
  • कल्प के पूर्व कुछ अनिवार्य ज्ञातव्य
  • कल्प चिकित्सा की पात्रता के सम्बन्ध में महर्षि चरक का मत
  • विभिन्न प्रकार के कल्प प्रयोग
  • दुष्कृतों के अवरोधों को हटाने की साहसिकता उभरे
  • कल्प उपचार का सुदृढ़ वैज्ञानिक आधार
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj