• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • यज्ञाग्नि की शिक्षा तथा प्रेरणा
    • यज्ञ में पालन करने योग्य नियम
    • ब्रह्मदेव कृत सामूहिक यज्ञ
    • हवन सम्बन्धी कुछ आवश्यक बातें
    • हवन सामाग्री
    • समिधाएँ
    • यज्ञ का मुहूर्त
    • कुण्ड एवं मण्डप निर्माण
    • कुण्डों की रचना तथा भिन्नता
    • कुण्डों की संख्या
    • यज्ञीय पदार्थ तथा पात्र परिचय
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - गायत्री यज्ञ विधान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT TEXT


यज्ञ में पालन करने योग्य नियम

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last
    
(१) विशेष यज्ञ के लिये यजमान तथा आचार्य ब्रह्मा आदि को एक सप्ताह पूर्व से ही ब्रह्मचर्य से रहना आरम्भ कर देना चाहिए ।

(२) यज्ञ के दिनों उपवास पूर्वक फल, दूध, अथवा हविष्यान्न लेकर रहें ।

(३) यज्ञ के दिनों, अपना अधिकांश समय साधना, उपासना, स्वाध्याय, भगवत भजन में ही लगाया जाय । सांसारिक विचार एवं कार्य यथा संभव कम ही किये जावें ।

(४) यज्ञ करने के लिए स्नान करके धुले हुए वस्त्र पहन कर ही बैठने चाहिए । पाजामा अथवा मोजे पहन कर यज्ञ में बैठना निषिद्ध है ।

(५) सम्भव हो तो हवन करने वाले सब लोग कंधे पर पीले दुपट्टे धारण करके बैठें ।

(६) बडे़ यज्ञ में सबको नये यज्ञोपवीत धारण करके बैठना चाहिए ।

(७) सब लोग शान्त चित्त से एकाग्रता पूर्वक यज्ञ भगवान का ध्यान करते हुए हवन करें । इधर- उधर सिर मोड़कर देखना, आँखें नचाना, बीच-बीच में बातें करते जाना, हँसना आदि निषिद्ध हैं । पैरों को ऊपर-नीचे करके आसन तो बदल सकते हैं, पर बैठना पालती मार कर ही चाहिए । घुटने मोड़कर, उकडू, एक ऊपर एक नीचे अथवा अन्य बेढ़ंगे प्रकारों से बैठना वर्जित है ।

(८) हवन पर बैठने के लिये के समय हाथ-पाँव मुँह धोकर बैठें । शरीर पर या जेब में चमडे़ का बना बटुआ आदि कोई वस्तु अथवा तम्बाकू, सिगरेट, पान आदि कोई नशीली चीज नहीं रखनी चाहिए । हो सकें तो हवन के दिनों चमड़े के जूते भी न पहनें क्योंकि आज कल ९९ प्रतिशत चमड़ा हत्या किए हुए पशुओं का ही आता है ।

(९) यज्ञ में भाग लेने वाली महिलाए भी भारतीय वेष-भूषा में रहें, सादा लिवास पहनें, व सिर को ढ़का रखें । रजोदर्शन के दिनों में अथवा जिनका बालक ४० दिन से छोठा हो, उन्हें हवन में भाग नहीं लेना चाहिए ।

(१०) यज्ञ की वस्तुओं को यज्ञ के अतिरिक्त अन्य किसी काम में नहीं लाना चाहिए । हवन की अग्नि, दीपक, जल, पान आदि की सांसारिक कार्यों में लेना उचित नहीं ।

(११) सब लोग एक स्वर से, एक गति से मंत्र बोलें । किसी का कंठ नीचा, किसी का ऊँचा कोई जल्दी, कोई तेजी से बोले, यह ठीक नहीं ।

(१२) सामग्री को कुण्ड में झोंकना नहीं चाहिए और न कुण्ड से बाहर ही बखेरना चाहिए । वैसी सावधानी तथा श्रद्धा पूर्वक थोड़ा आगे झुक कर आहुति छोड़नी चाहिए । अग्नि को देव मानकर उनके आदर का ध्यान करते हुए जैसे भोजन परोसते हैं, वैसे हाथ को ऊपर मुख रख कर आहुति देनी चाहिए ।

(१३) सामग्री पाँचों उँगलियों से नहीं होमी जाती । अँगूठा और तर्जनी को छोड़कर मध्यमा अनामिका, अथवा तीसरी कनिष्ठ को भी मिला कर इन पर सामग्री लेनी चाहिए और अँगूठे का सहारा देकर धीरे से अग्नि में छोड़ना चाहिए ।

(१४) जिस समय मन्त्र के अन्त में स्वाहा उच्चारण हो, उसी समय सबको आहुति छोड़नी चाहिए, पहले पीछे नहीं ।

(१५) घी हवन वाले स्रुवा की पीठ को, घृत पात्र के किनारे से पहले से पोंछ लिया करें, ताकि मेखलाओं पर घी टपकता न जाया करे ।

(१६) घृत की आहुति देने के बाद स्रुवा को लौटाते हुए एक बूँद घी प्रणीता पात्र में टपकाना चाहिए और साथ-साथ इदम् गायत्र्यै इमं न मम्बोलना चाहिए ।

(यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान पृ.5.21)

First 1 3 Last


Other Version of this book



gytri yagya vidhan part 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री यज्ञ विधान
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • यज्ञाग्नि की शिक्षा तथा प्रेरणा
  • यज्ञ में पालन करने योग्य नियम
  • ब्रह्मदेव कृत सामूहिक यज्ञ
  • हवन सम्बन्धी कुछ आवश्यक बातें
  • हवन सामाग्री
  • समिधाएँ
  • यज्ञ का मुहूर्त
  • कुण्ड एवं मण्डप निर्माण
  • कुण्डों की रचना तथा भिन्नता
  • कुण्डों की संख्या
  • यज्ञीय पदार्थ तथा पात्र परिचय
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj