• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गुरू नानक देव
    • जन्म और बाल्यकाल
    • गुरू नानक का सच्चा दृष्टिकोण
    • गुरू नानक का भारत- भ्रमण
    • गुरु नानक की देशभक्ति और राजनीतिज्ञता
    • गुरू नानक की दार्शनिक विचारधारा
    • गुरू नानक का व्यवहारिक अध्यात्मवाद
    • जन- भाषा का प्रयोग
    • सर्वभूत हितेरता
    • मैं संतों की जाति का हूँ
    • एक महान् समाज सुधारक
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - गुरु नानक देव

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मैं संतों की जाति का हूँ

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
किसी अवसर पर एक व्यक्ति ने नानक जी से प्रश्न किया, ‘‘आपकी जाति कौन- सी है?’’ उन्होंने उत्तर दिया- ’’मैं संतों के समुदाय का हूँ। मेरी जाति वही है, जो वायु और अग्नि की है। मैं वृक्षों और पृथ्वी की तरह जीवन यापन करता हूँ और उन्हीं की तरह काटे जाने और खोदे जाने को तैयार रहता हूँ। नदी की तरह मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं कि कोई मेरे ऊपर फूल चढ़ाता है या गंदगी फेंकता है। चंदन की तरह उसी को जीवित समझता हूँ, जिससे सुगंध निकलती रहती हो।’’ 
           मक्का की यात्रा के अवसर पर किसी ने पूछा कि ‘‘हिंदू और मुसलमान में कौन बड़ा है?’’ तो नानक जी ने जवाब दिया- "बड़ा वह है, जो भलाई का काम करता रहता है और जिसका ध्यान परमात्मा की तरफ रहता है। बिना अच्छे कर्मों के हिंदू हो या मुसलमान दोनों को रोना पड़ेगा।’’ जब यह पूछा गया कि जाग्रत् कौन है? तो उन्होंने कहा- ‘‘जो परमात्मा को अपने चारों ओर देखता है और माया में नहीं फँसता उसी को जगा हुआ समझो। ऐसे व्यक्ति की पहिचान यह है कि उसका हृदय सदा दया और सहानुभूति से ओत- प्रोत रहता है।’’ 
यह सत्य है कि गुरू नानक के निकट हिंदू- मुसलमान का अंतर नहीं था और वे इन दोनों को ही नहीं, मनुष्य मात्र को चाहे वह किसी धर्म, वर्ण या जाति का हो, प्रेम की दृष्टि से देखते थे। इसका परिणाम यह था कि उस मुसलमानी शासन के जमाने में जबकि हिंदू जाति की बुरी हालत की जा रही थी, मुसलमान भी उनका आदर करते थे। स्वयं बाबर बादशाह उनके परोपकारी जीवन से प्रभावित होकर दर्शन करने आया था और अन्य भी सैकड़ों मुसलमान उनके शिष्य बनकर उपदेश सुनने आया करते थे। वे सब अपने घरों में अपनी संप्रदाय के अनुसार ही चलते थे, पर गुरु नानक से ईश्वर भक्ति, सेवा, परोपकार की शिक्षा ग्रहण करके 
अपने जीवन को पवित्र बनाते थे। यही कारण है कि वे हिंदू होने पर भी नानक जी को अपना भी सच्चा हितैषी और प्रेम करने वाला समझते थे और जब आश्विन शुक्ल१० संवत् १५९५ (सन् १५३८) को गुरू जी का अंत समय आया तो उन्होंने जोरों से नारा लगाया- 
नानक शाह फकीर।  

हिंदू का गुरू मुसलमान का पीर। 

पर इतना होने पर भी नानक जी को अपने धार्मिक सिद्धांतों की प्रेरणा हिंदू- शात्रों से ही मिली, जैसा उनकी अधिकांश वाणियों और गुरू ग्रंथ साहब से विदित होता है। इसका एक कारण यह भी था कि अन्य मजहबों नेधर्मशात्रों में ईश्वर, जीव- प्रकृति, सृष्टि- रचना; कर्मफल, पुनर्जन्म आदि की समस्याओं पर इतनी गहराई से विचार भी नहीं किया गया है। हिंदू शास्त्रकारों ने तो इस संबंध में अनेक पहलुओं से इतने विस्तार के साथ विचार किया है कि एक बड़े विद्वान् से लेकर मामूली अनपढ़ ग्रामीण तक को उसमें अपने योग्य सामग्री मिल जाती हैं। नानक जी ने ईश्वर को समस्त सम्राटों का भी सम्राट बतलाते हुए उसकी प्रशंसा में कहा- 
सो दरु केहा सो घर केहा जित वहि सरव समाले। 
बाजे नाद अनेक असंखा केते गावण हारे। ।। 
गावहि तुहिनो, पवणु, पाणी वैसंतरू गावैराजा धरम दुआरे। 
गावहि चित्तगुपुत लिखि जाणहि लिख- लिख धरम विचारे। ।। 
गावहि ईसरु वरमा देवी सोहनि सदा सँवारे। 
गावहि इंदु इंद्रासणि बैठे देवतिया दरि नाले। 
गावहि सिद्ध समाधी अंदरि गावनि साध विचारे। ।। 
           अर्थात्- ‘‘वह स्थान किसका है? वह घर किसका है? जिसमें सब समा जाते हैं। जहाँ असंख्य प्रकार के वाद्य बज रहे हैं और सब कोई स्तुति कर रहे हैं। आकाश, वायु, जल, अग्नि आदि पंचतत्त्व उसी की महिमा गाते हैं। धर्मराज, उनके पाप- पुण्य लेखक चित्रगुप्त; ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र आदि समस्त देवता भी उसी का गुणगान कर रहे हैं। समाधि अवस्था में रहने वाले सिद्धगण तथा सब संत उसी के गुणगान कर रहे हैं।’’ 

First 9 11 Last


Other Version of this book



गुरु नानक देव
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गुरु नानक देव
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: TEXT
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सेवा साधना और उसके सिद्धांत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना की शिखर यात्रा-२
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ચેતનાની શિખરયાત્રા ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-३
Type: SCAN
Language: EN
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/2
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

స్వాతంత్ర్య సంగ్రామ సేనాని
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Articles of Books

  • गुरू नानक देव
  • जन्म और बाल्यकाल
  • गुरू नानक का सच्चा दृष्टिकोण
  • गुरू नानक का भारत- भ्रमण
  • गुरु नानक की देशभक्ति और राजनीतिज्ञता
  • गुरू नानक की दार्शनिक विचारधारा
  • गुरू नानक का व्यवहारिक अध्यात्मवाद
  • जन- भाषा का प्रयोग
  • सर्वभूत हितेरता
  • मैं संतों की जाति का हूँ
  • एक महान् समाज सुधारक
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj