• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गुरू नानक देव
    • जन्म और बाल्यकाल
    • गुरू नानक का सच्चा दृष्टिकोण
    • गुरू नानक का भारत- भ्रमण
    • गुरु नानक की देशभक्ति और राजनीतिज्ञता
    • गुरू नानक की दार्शनिक विचारधारा
    • गुरू नानक का व्यवहारिक अध्यात्मवाद
    • जन- भाषा का प्रयोग
    • सर्वभूत हितेरता
    • मैं संतों की जाति का हूँ
    • एक महान् समाज सुधारक
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login


Back to Books

Books - गुरु नानक देव

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


गुरू नानक का भारत- भ्रमण

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last
नानक जी लगभग तीस वर्ष की आयु में सांसारिक- बंधन से मुक्त होकर भटकती हुई मानवता को सत्य- मार्ग का उपदेश देने निकल पड़े। उनका साथ दिया मरदाना नामक एक मुसलमान मीरासी ने जो उनके भजन गाते समय ‘रवाब’ बजाता था। इन दोनों से मिलकर ऐसा समा बँध जाता था कि राह चलते भी मुग्ध होकर सुनने लग जाते थे। एक तो हृदय से निकलते हुए सच्चे उपदेश और वे भी ऐसे आकर्षक रूप में रचे गये, बस नानक जी जहाँ गये वहीं बहुसंख्यक व्यक्ति उनके भक्त और अनुयायी बनते चले गये। नानक जी का वैराग्य दुनिया दिखाने का न था कि जटा, तिलक, माला आदि लगाकर किसी मंदिर में बैठ जाते या किसी गुफा में बैठकर योगाभ्यास करने लगते। वे साधु हो जाने पर भी जन- समाज में ही रहे और उनके सुख- दुःख में भाग लेकर उनका -सा ही जीवन बिताते रहे। वे जानते थे कि बहुत- सा बाह्य आडंबर बनाकर "बड़े महात्मा" या ‘‘सिद्ध’’ के नाम से प्रसिद्ध हो जायें तो उससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। सामान्य जनता चाहे उनको बहुत ‘ऊँचा’ अथवा‘‘अलौकिक’’ समझने लगे, पर तो भी वह उनका अनुकरण करने को तैयार नहीं हो सकती। इसके बजाय जब मनुष्य सब लोगों के साथ मिल- जुलकर रहता है तो लोग धीरे- धीरे उसके जीवन से स्वयं ही सच्चाई की शिक्षा ग्रहण करते रहते हैं और उसके उपदेशों पर अमल करने को भी तैयार हो जाते हैं।

गुरू नानक ने देश और विदेशों की जितनी व्यापक यात्राएँ की थी। उतनी अन्य किसी संत ने नहीं की। उन्होंने १५ वर्ष तक भारतवर्ष की चारों दिशाओं में सभी प्रमुख स्थानों की यात्राएँ की और अंत में अफगानिस्तान, ईरान अरब और इराक तक हो आये। इससे उनको भारतीय समाज की गहरी जानकारी पैदा हो गई और जिन देशों के आक्रमण भारत पर हो रहे थे, उनकी सामाजिक और राजनैतिक परिस्थिति को भी उन्होंने समझ लिया। इसी अनुभव के आधार पर वे सिख- समुदाय का ऐसा संगठन कर सके, जो समयानुकूल था। हिंदुओं में घुसे हुये जिन दोषों ने समाज को अस्त- व्यस्त और निर्बल बना रखा था, जैसे अछूत प्रथा, हजारों प्रकार की जातियाँ, हजारों ही प्रकार के देवी- देवता, दान के नाम पर निकम्मे लोगों का पालन, अनगिनती हानिकारक रस्म- रिवाजें तथा रूढ़ियाँ परस्पर विरोधी धर्मग्रंथों, संप्रदाओं तथा पूजा- उपासना पद्धतियों की भरमार आदि इन सबको उन्होंने दूर हटा दिया। साथ ही एकेश्वरवाद को इतने स्पष्ट रूप में अपनाया कि कुछ लोगों को इस्लाम में जो विशेषता जान पड़ती थी उसकी भी पूर्ति हो गई।

इस प्रकार गुरू नानक ने एक ऐसे सुसंगठित, सुदृढ़ और परस्पर में समता तथा भाईचारे का भाव रखने वाले पंथ की नींव डाली जिसने हिंदू समाज के सम्मुख उद्धार का प्रभावशाली उदाहरण उपस्थित कर दिया। उन्होंने स्वयं इन सब सिद्धांतों का पालन किया और अपने संगठन के सब नियम इतने सरल और सर्वोपयोगी बनाये कि उनका अनुसरण कर सकना किसी के लिए कठिन न जान पड़े। आगे चलकर जब मुसलमानों कादौरात्म्य बढ़ा और औरंगजेब ने विशेष रूप से हिंदु- धर्म को ध्वस्त करके इस्लाम को सर्वव्यापी बनाने की चेष्टा की तो दशम गुरू गोविंद सिंह जी ने उसे सैनिक- समुदाय के रूप में परिवर्तित कर दिया और उसने इस्लाम की बढ़ती हुई सर्वग्रासी लहर को रोकने में एक बहुत मजबूत बाँध का काम किया। इसका बीज नानक देव ही संगठन करके बो गये थे।

First 3 5 Last


Other Version of this book



गुरु नानक देव
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गुरु नानक देव
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: TEXT
Language: HINDI
...

लोक-मानस का परिष्कृत मार्गदर्शन
Type: SCAN
Language: HINDI
...

सेवा साधना और उसके सिद्धांत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना की शिखर यात्रा-२
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ચેતનાની શિખરયાત્રા ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: EN
...

चेतना की शिखर यात्रा-३
Type: SCAN
Language: EN
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बिना शर्त अनुदान नहीं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

The Pioneers Of Scientific Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: TEXT
Language: HINDI
...

वैज्ञानिक अध्यात्म के क्रान्ति दीप
Type: SCAN
Language: HINDI
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/2
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/4
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-1/3
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/5
Type: SCAN
Language: EN
...

महापुरुषों के अविस्मरणीय जीवन प्रसंग-2/1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

స్వాతంత్ర్య సంగ్రామ సేనాని
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Articles of Books

  • गुरू नानक देव
  • जन्म और बाल्यकाल
  • गुरू नानक का सच्चा दृष्टिकोण
  • गुरू नानक का भारत- भ्रमण
  • गुरु नानक की देशभक्ति और राजनीतिज्ञता
  • गुरू नानक की दार्शनिक विचारधारा
  • गुरू नानक का व्यवहारिक अध्यात्मवाद
  • जन- भाषा का प्रयोग
  • सर्वभूत हितेरता
  • मैं संतों की जाति का हूँ
  • एक महान् समाज सुधारक
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj