• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • महायोगी अरविंद
    • जन्म और शिक्षा
    • जीवन का मार्ग परिवर्तन
    • सार्वजनिक जीवन की तैयारी
    • योगाभ्यास की प्रगति
    • गिरफ्तारी और कारागारवास-
    • आत्मा की पुकार
    • पांडिचेरि में आरंभिक जीवन-
    • राजनीति से पृथकता -
    • आर्य का प्रकाशन और अन्य रचनाएँ-
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - महायोगी अरविंद

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


महायोगी अरविंद

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


2 Last
कलकत्ता के सेशन जज की अदालत में ' मानिकलता बम केस ' का ऐतिहासिक मुकदमा चल रहा था। अभियुक्तों में से अधिकांश ऐसे नवयुवक थे ,, जिन्होंने देश को विदेशी शासन से मुक्त कराने का संकल्प लिया था और उसके लिए वे प्राण अर्पण करने को प्रस्तुत थे। ये सब युवक बड़े साहसी ,, उग्र और क्रांतिकारी विचारों के थे और वे अपने रक्त से हस्ताक्षर करके गुप्त- समिति के सदस्य बने थे। इस मुकदमे में उनको फाँसी और काला पानी जैसे कठोर दंडों की ही संभावना थी, न अपने बचाव के लिए कोशिश कर रहा था। सब लोग ऐसे आमोद- प्रमोद के साथ जेलखाने में रहते थे जैसे किसी महोत्सव में सम्मिलित होने आये हों।

पर इन सबकी अपेक्षा अधिक निर्भय और साथ ही अधिक गंभीर तथा निश्चिंत थे- श्री 'अरविंद घोष 'जो दस वर्ष से अध्यात्म मार्ग के पथिक थे। वे राजनीतिक आंदोलन में भाग लेने के साथ ही आध्यात्मिक शक्तियों को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के योग संबंधी अभ्यास करते रहते थे, पर जब तक वे बाहर रहे, तब तक। नौकरी और उसके बाद आंदोलन के कारण इस तरफ पूरा ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता था। अब जेल में जा बैठने पर सब तरह के झंझटों से छूट गए और अपनी कोठरी में बैठकर समस्त मन- प्राण से भगवान का ध्यान करने लगे। इसलिए वे अपनी जेल- यात्रा को आश्रम- वास कहने लगे थे। वहाँ उन्हें गहरी साधना का अवसर मिला और वे ब्रह्म- चेतना तक पहुँच गए, जो अध्यात्म- साधना का सर्वोच्च स्तर माना जाता है। कहते हैं कि जेल में प्राणायाम का अभ्यास करते समय उनका शरीर एक तरफ से हवा में ऊँचा उठ जाता था। जेल में रहते हुए ही उनकी ' ब्रह्म- भावना 'इतनी बढ़ गई कि उनको सर्वत्र लीलामय प्रभु के दर्शन होने लगे। इसके पश्चात् उनके लिए जेल और जेलर, पुलिस और अदालत, अभियुक्त और जज, भगवान् के ही अनेक रूप प्रतीत होते थे। जेल जाने से पहले वे जिस आध्यात्मिक स्थिति तक पहुँचे थे, उसमें वे अपने को भगवान् के हाथ का एक यंत्र या माध्यम समझने लगे थे पर अब तो उनको अपने चारों ओर भगवान् दिखाई देने लगे। उनकी चेतना के हर एक कोने में गीता और उसके उपदेश समा गये। जब वे जेल से बाहर निकले, तो संसार के अणु- अणु में उनको भगवान् का ही अनुभव होता था।

इस प्रकार जेल के भीतर योग साधना करने वाले श्री अरविंद सच्चे अर्थों में एक युग- पुरूष थे। एक तरफ तो वे योरोपियन भाषाओं और वहाँ के साहित्य में पारंगत थे, लैटिन ,ग्रीक, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, इटालियन आदि कितनी ही भाषाओं में ऊँचे दर्जे की योग्यता रखते थे और दूसरी ओर भारतीय धर्म, दर्शन- शास्त्र तथा उनके विभिन्न अंगों के रहस्य के भी नूरे जानकर थे। इस प्रकार पूर्वी और पश्चिमी दोनों विद्याओं के ज्ञाता होकर वे कार्यक्षेत्र में उतरे थे। इस अगाध योग्यता के बल पर ही वे आगे चलकर साधकों के लिए पूर्ण योग की साधन- प्रणाली का अनुसंधान कर सके, जिसका आश्रय लेकर भारत ही नहीं, संसार के सभी देशों के अध्यात्म प्रेमी आत्मोन्नति के उच्च शिखर की तरफ अग्रसर हो रहे हैं।

2 Last


Other Version of this book



महायोगी अरविंद
Type: TEXT
Language: HINDI
...

મહાયોગી અરવિંદ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

महयोगी अरविंद
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • महायोगी अरविंद
  • जन्म और शिक्षा
  • जीवन का मार्ग परिवर्तन
  • सार्वजनिक जीवन की तैयारी
  • योगाभ्यास की प्रगति
  • गिरफ्तारी और कारागारवास-
  • आत्मा की पुकार
  • पांडिचेरि में आरंभिक जीवन-
  • राजनीति से पृथकता -
  • आर्य का प्रकाशन और अन्य रचनाएँ-
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj