• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • परिवार का दर्शन (अवधारणा)
    • परिवार को सफल बनाने के लिये सच्ची पारिवारिक भावना जरूरी
    • परिवार परम्परा का विराट् उद्देश्य : व्यक्तित्व निर्माण
    • हमारा परिवार तथा भिन्न- भिन्न संबंध
    • परिवार को सुसंस्कृत बनाएँ
    • परिवार निर्माण के स्वर्णिम सूत्र
    • स्वच्छता एवं सुव्यवस्था परिवार भर को सिखाएँ
    • परिवार और हमारे कर्तव्य
    • परिवार निर्माण की धुरी- नारी
    • पारिवारिक जीवन की समस्याएँ व समाधान
    • संयुक्त परिवार- सौभाग्य और समुन्नति का द्वार
    • परिवार निर्माण के लिए मानसिक पोषण भी आवश्यक है
    • परिवारों का पुनर्निर्माण- एक अनिवार्य उपयोगी आवश्यकता
    • परिवार की आन्तरिक व्यवस्था
    • सुख का आधार सम्पन्नता नहीं आत्मीयता
    • साधारण गृहस्थी के खर्च विभाग
    • व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण के लिए त्रिविध आयोजन
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - परिवार निर्माण

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


परिवार का दर्शन (अवधारणा)

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


2 Last
     यह सारी सृष्टि एक ही सत्ता का विस्तार है। कोई उसे ईश्वरीय परिवार कहता है, तो कोई अन्य उसे माया का परिवार कहता है, पर है यह विश्व ब्रह्माण्ड एक ही परिवार, यह बात सभी को स्वीकार है। सृष्टि के प्रारम्भ में ईश्वर ने चाहा- ‘‘एकोऽहं बहुस्याम्’’ एक से अनेक बनूँ। आत्म विस्तार का यह संकल्प सृष्टि परिवार के रूप में सामने आया। यही है- ब्रह्म का विराट् रूप।
       इस प्रकार परिवार के सम्बन्ध में दो बातें आधारभूत महत्व की हैं- पहली यह कि यह सम्पूर्ण सृष्टि एक ही परिवार है- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्।’ वा. ४८/१.५
भारतीय मनीषियों की एक विशेषता रही है, वह यह कि उनके प्रयोग केवल स्थूल पक्ष अथवा भौतिक मूल्यों तक ही सीमित नहीं रहते थे। वे सूक्ष्म क्षेत्रों में विश्व का संचालन करने वाले सार्वभौमिक तथ्यों की खोज करते थे और फिर उन्हें भौतिक विधानों में व्यवस्थित करते थे। परिवार निर्माण के मूल में भी किसी ऋषि के इसी तरह के सूक्ष्म अन्वेषण का रहस्य छुपा हुआ है। ऋषियों ने जीवन में विभिन्न पहलुओं का एकीकरण करते हुए परिवार संस्था का एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया था, जो व्यावहारिक, सहज, सुलभ, सुखकर सिद्घ हुआ। परिवार संस्था ने मनुष्य के जीवन को आदिकाल से ऐसा मार्गदर्शन किया है, जैसा अन्य किसी भी संस्था ने नहीं किया होगा। इतिहास बदल गये, दुनिया का नक्शा बदल गया, समाज संस्थाओं में बड़े- बड़े परिवर्तन हुए, लेकिन भारतीय समाज में परिवार संस्था आज भी ध्रुव बिन्दु की तरह जीवित है। वा. ४८/१.६
     परिवार निर्माण मूलतः एक दर्शन है, एक दार्शनिक संकल्प एवं प्रक्रिया है, पद्घति है। जिसका लक्ष्य है- आत्मविकास, आत्मीयता की परिधि विस्तृत हो रही है अथवा नहीं। परिवार निर्माण की समस्त प्रक्रियाओं की यह आधारभूत कसौटी होनी चाहिये कि उसके परिवार के प्रत्येक सदस्य का आत्मविकास हो रहा है या नहीं। प्रत्येक सदस्य की आत्मीयता की परिधि विस्तृत हो रही है अथवा नहीं। जहाँ चिंतन और आचरण में यह विकास परिलक्षित न हो पा रहा हो, वहाँ परिवार की व्यवस्था और रीति रिवाजों का स्वरूप कोई भी क्यों न हो, परिवार निर्माण की प्रक्रिया वहाँ नहीं चल रही है- यही मानना चाहिये। वा. ४८/१.६
      नारी और पुरुष परिवार संस्था के दो मूल स्तंभ हैं। दोनों मानो नदी के दो तट हों, जिसके मध्य से परिवार के जीवन की धारा बहती है। वैदिक साहित्य में स्त्री पुरुष की उपमा पृथ्वी और द्युलोक से दी गई है। विवाह संस्कार के अवसर पर भी पुरुष स्त्री से कहता है- द्यौरहं पृथ्वी त्वम्। मैं द्यौ हूँ तू पृथ्वी। आकाश और धरती, पुरुष और प्रकृति के संयोग से ही विश्व परिवार का उदय हुआ, ठीक इसी तरह स्त्री और पुरुष के संयोग से परिवार संस्था का निर्माण होता है। भारतीय संस्कृति में परिवार संस्था की मूल भावना में स्थूल और नश्वर का संबंध विश्वव्यापी चिरंतन नित्य सूक्ष्म सत्ता के विधान से मिलाया गया है।
    स्त्री पुरुष की अभेदता को व्यक्त करते हुए पुरुष स्त्री से कहता है- सामोऽहस्मि ऋकत्वम्, मैं यह हूँ, तू वह है। तू वह है, मैं यह हूँ। मैं साम हूँ तू ऋक् है। किसी वस्तु का व्यास अथवा परिधि परस्पर अभिन्न होते हैं। व्यास न हो तो परिधि का अस्तित्व नहीं, परिधि न हो तो व्यास कहाँ से आये? सृष्टि के मूलभूत हेतु में जिस तरह द्युलोक और पृथ्वी का स्थान है, उसी तरह परिवार संस्था में स्त्री- पुरुष का। कैसी विशाल कल्पना थी हमारे समाज शिल्पी मनीषी की पारिवारिक जीवन के अंतराल में।
   यहाँ स्त्री- पुरुष दोनों को समान महत्व दिया गया है। लिंग भेद की दृष्टि से कोई श्रेष्ठ अथवा गौण नहीं है।
परिवार संस्था में जहाँ स्त्री- पुरुष की अभेदता का प्रतिपादन किया गया है वहाँ पूरे संस्थान को कर्तव्य धर्म की मर्यादाओं में बाँधकर उसे सभी भाँति अनुशासन, सेवा, त्याग, सहिष्णुताप्रिय बनाया जाता है और इन पारिवारिक मर्यादाओं पर ही समाज की सुव्यवस्था, शांति विकास निर्भर करता है। परिवार में माता- पिता, पुत्र, बहिन, भाई, पति- पत्नी, नातेदार- रिश्तेदार परस्पर कर्तव्य धर्म से बँधे हुए होते हैं। कर्तव्य की भावना मनुष्य में एक दूसरे के प्रति सेवा, सद्भावना, उत्सर्ग की सत्प्रवृत्तियाँ पैदा करती हैं।
भारतीय संस्कृति में परिवार में समस्त व्यवहार कर्तव्य भावना पर टिका हुआ है। सभी सदस्य एक दूसरे के लिये सहर्ष कष्ट सहन करते हैं, त्याग करते हैं। दूसरों के लिये अपने सुख और स्वार्थ का प्रसन्नता के साथ त्याग करते हैं। शास्त्रकारों की भाषा में यही स्वर्गीय जीवन है। वा. ४८/१.७


2 Last


Other Version of this book



परिवार निर्माण
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



पारिवारिक जीवन की समस्यायें
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Jivan Sadhana A Noble Art of Living
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

A Manual of Hindu Marriage
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

बच्चों को उत्तराधिकार में धन नहीं, गुण दें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बच्चों को उत्तराधिकार में धन नहीं गुण दें
Type: TEXT
Language: HINDI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પત્નીનું સન્માન ગૃહસ્થનું ઉત્થાન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पत्नी का सम्मान गृहस्थ का उत्थान
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बलि वैश्व
Type: TEXT
Language: HINDI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

પિતૃઓ આપણા અદૃશ્ય સહાયકો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

पितर हमारे अदृश्य सहायक
Type: SCAN
Language: EN
...

Sensitization Program for Parents
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Health Wealth and Spirituality
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

भारतीय संस्कृति की अनुपम देन- विवाह संस्कार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बच्चों की शिक्षा ही नहीं दीक्षा भी आवश्यक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

बच्चों की शिक्षा ही नहीं दीक्षा भी आवश्यक
Type: TEXT
Language: HINDI
...

बच्चों का निर्माण परिवार की प्रयोगशाला में
Type: SCAN
Language: HINDI
...

બાળ સંસ્કાર શાળાઓ આવી રીતે ચલાવો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

बाल संस्कारशाला मार्गदर्शिका
Type: TEXT
Language: HINDI
...

पारिवारिक जीवन की समस्यायें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • परिवार का दर्शन (अवधारणा)
  • परिवार को सफल बनाने के लिये सच्ची पारिवारिक भावना जरूरी
  • परिवार परम्परा का विराट् उद्देश्य : व्यक्तित्व निर्माण
  • हमारा परिवार तथा भिन्न- भिन्न संबंध
  • परिवार को सुसंस्कृत बनाएँ
  • परिवार निर्माण के स्वर्णिम सूत्र
  • स्वच्छता एवं सुव्यवस्था परिवार भर को सिखाएँ
  • परिवार और हमारे कर्तव्य
  • परिवार निर्माण की धुरी- नारी
  • पारिवारिक जीवन की समस्याएँ व समाधान
  • संयुक्त परिवार- सौभाग्य और समुन्नति का द्वार
  • परिवार निर्माण के लिए मानसिक पोषण भी आवश्यक है
  • परिवारों का पुनर्निर्माण- एक अनिवार्य उपयोगी आवश्यकता
  • परिवार की आन्तरिक व्यवस्था
  • सुख का आधार सम्पन्नता नहीं आत्मीयता
  • साधारण गृहस्थी के खर्च विभाग
  • व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण के लिए त्रिविध आयोजन
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj