• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्रतिकूलताएं वस्तुतः विकास में सहायक
    • कठिनाइयों से डरिये मत, जूझिये
    • आत्मविश्वास क्या नहीं कर सकता?
    • उत्साह एवं सक्रियता चिरयौवन के मूल आधार
    • साहस का शिक्षण—संकटों की पाठशाला में
    • असम्भव को भी सम्भव बनाने वाला प्रचण्ड पुरुषार्थ
    • जो अपनी सहायता करने को तत्पर हो, उन्हें कोई नहीं रोक सकता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • प्रतिकूलताएं वस्तुतः विकास में सहायक
    • कठिनाइयों से डरिये मत, जूझिये
    • आत्मविश्वास क्या नहीं कर सकता?
    • उत्साह एवं सक्रियता चिरयौवन के मूल आधार
    • साहस का शिक्षण—संकटों की पाठशाला में
    • असम्भव को भी सम्भव बनाने वाला प्रचण्ड पुरुषार्थ
    • जो अपनी सहायता करने को तत्पर हो, उन्हें कोई नहीं रोक सकता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - पराक्रम और पुरुषार्थ से ओत-प्रोत यह मानवी सत्ता

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


उत्साह एवं सक्रियता चिरयौवन के मूल आधार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 3 5 Last


प्रगति की आकांक्षा किसे नहीं होती? प्रत्येक व्यक्ति अपनी स्थिति से असन्तुष्ट रहता है और उससे आगे बढ़कर उन्नत स्थिति को प्राप्त करना चाहता है। बहुत से इसके लिए प्रयास भी करते हैं और अनेकों सफल भी होते हैं। कारण संकल्प का अभाव, प्रयत्नों में प्रखरता की कमी और तत्परता का न होना। बहुत से व्यक्ति युवावस्था में बड़े जोश-खरोश के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते हैं, किन्तु थोड़े से प्रयत्न करने के बाद ही निराश हो जाते हैं। बहुतों की स्थिति ऐसी होती है, प्रयत्न और संघर्ष करते-करते युवावस्था बीत जाती है और वे अपने आपको वृद्ध समझकर हार थककर बैठ जाते।

वृद्धावस्था क्या सचमुच जीवन की सन्ध्या बेला है? इस प्रश्न का उत्तर उनके लिए ‘‘हां’’ में ही होता है किन्तु वास्तव में ऐसा है नहीं। बहुत से व्यक्तियों ने जिसे वृद्धावस्था कहते हैं। इस उम्र तक सामान्य जीवन बिताया और उसके बाद उनमें प्रगति के लिए ऐसी उदात्त आकांक्षा उत्पन्न हुई कि उसके बाद अपने प्रखर प्रयत्नों से उन्नति के उच्च शिखर पर पहुंचे। संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर 60 वर्ष की आयु तक एक पाठशाला में ड्रॉइंग पढ़ाते थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने संस्कृत सीखी और संस्कृत भाषा के क्षेत्र में इतना काम किया कि देखने वाले दंग रह गये। वेदों का शुद्ध पाठ तैयार करने से लेकर भारतीय संस्कृति का प्रगतिशील स्वरूप प्रतिपादित करने तक के क्षेत्र में उन्होंने इतनी सफलता अर्जित की कि आज भी जहां संस्कृत के सम्बन्ध में कहीं कोई मतभेद उठता है तो उसके समाधान और निराकरण के लिए सातवलेकर के ग्रन्थों को ही आधार माना जाता है।

महात्मा गांधी ने 45 वर्ष की अवस्था तक सामान्य जीवन जिया और इसके बाद वे एक क्रान्तिकारी सन्त के स्वरूप में उभरकर सामने आये। दादा भाई नौरोजी ने 50 वर्ष की आयु में अपना राजनैतिक जीवन आरम्भ किया तथा 60 वर्ष की आयु में पहली बार बम्बई कौंशिल के सदस्य चुने गये। 61 वर्ष की अवस्था में वे कांग्रेस के सभापति बने। गोपालकृष्ण गोखले ने 40 वर्ष की आयु में ‘भारत सेवक समाज’ की स्थापना की थी। लोकमान्य तिलक ने यद्यपि 33 वर्ष की आयु में अपना राजनैतिक जीवन आरम्भ किया था किन्तु उनकी गतिविधियां 1905 में ही अधिक सक्रिय हुई तब उनकी आयु 50 वर्ष थी। उसी समय उन्होंने गरम दल की स्थापना की थी।

होमरूल लीग बनाते समय श्रीमती एनीबीसेण्ट की आयु 70 वर्ष की थी। उन्होंने 40 वर्ष की आयु के बाद ही सार्वजनिक क्षेत्र में पदार्पण किया था। इसी प्रकार 45 वर्ष की आयु के बाद राजनैतिक जीवन में प्रवेश करने वाले पं. मोतीलाल नेहरू 58 वर्ष की आयु में कांग्रेस के सभापति बने। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का प्रखर और सक्रिय जीवन 41 वर्ष की आयु के बाद ही आरम्भ हुआ।

यह तो खैर राजनैतिक जीवन से सम्बन्धित उदाहरण हैं और सामान्यतः समझा जाता है कि राजनीति बूढ़ों का खेल है। इस क्षेत्र में व्यक्ति युवावस्था में प्रवेश करे, तभी वृद्धावस्था तक पहुंचने तक सफलता मिलती है, ऐसी धारणा है। किन्तु और क्षेत्रों में भी ऐसे उदाहरण हैं जिनसे सिद्ध होता है कि प्रगति या सफलता का आयु से कोई सम्बन्ध नहीं है। वह किसी भी उम्र में पाई जा सकती है और वृद्धावस्था में अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वालों के तो ढेरों उदाहरण हैं। यूनानी नाटककार सोफोप्लीज ने 99 वर्ष की आयु में अपना प्रसिद्ध नाटक ‘आडीपस’ लिखा था। यद्यपि उन्होंने इसके पहले भी कई रचनायें लिखी थीं, पर जिन रचनाओं ने उन्हें साहित्यक जगत में प्रतिष्ठित किया वे सभी अस्सी वर्ष की आयु के बाद लिखी गई थीं। अंग्रेजी के सुप्रसिद्ध कवि मिल्टन 44 वर्ष की आयु में अन्धे हो गये थे। अन्धे होने के बाद उन्होंने सारा ध्यान साहित्य रचना पर केन्द्रित किया और पचास वर्ष की आयु में अपनी प्रसिद्ध कृति ‘पैराडाइज लास्ट’ लिखी। 62 वर्ष की आयु में उनकी एक और प्रसिद्ध कृति ‘पैराडाइज रीगेड’ प्रकाशित हुई। जर्मन कवि गेटे ने अपनी प्रसिद्ध कृति ‘‘फास्ट’’ 70 वर्ष की आयु में लिखी थी। 92 वर्ष का अमेरिकी दार्शनिक जॉनडेवी अपने क्षेत्र में अन्य सभी विद्वानों से अग्रणी था, उन्होंने दर्शन के क्षेत्र में 60 वर्ष की अवस्था में ही प्रवेश किया था।

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ 93 वर्ष की आयु तक इतना अधिक लिखते थे कि वे स्वयं 40 वर्ष की आयु में भी इतना नहीं लिख पाते थे। दार्शनिक वैनदित्तो क्रोचे 80 वर्ष की अवस्था में भी नियमित रूप से दस घण्टे काम करते थे। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने दो महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं जिनकी चर्चा विश्व साहित्य में होती है। बट्रेण्ड रसेल को 78 वर्ष की आयु में उस कृति पर पुरस्कार मिला जो उन्होंने 77 वर्ष की अवस्था में पूरी की थी। माटिस मैटर लिंक का देहान्त 88 वर्ष की आयु में हुआ। जिन दिनों वे मरे, उसके कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपनी अन्तिम पुस्तक पूरी की थी। इस पुस्तक का नाम था ‘द एवार्ट ऑफ से टू ऑल’ यह पुस्तक उनकी सर्वोत्कृष्ट रचना समझी जाती है।

ब्रिटेन के सुप्रसिद्ध अखबार ‘डेली एक्सप्रेस’ के संचालक लॉर्ड वीवनवर्क 80 वर्ष की अवस्था में भी दफ्तर में जमकर बैठते और काम करते थे। दार्शनिक काण्ट को 74 वर्ष की अवस्था में उनकी एक रचना के आधार पर दर्शन क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिली। 60 वर्ष की आयु के बाद चार वर्षों में उन्होंने ‘एन्थ्रोपोलॉजी’, ‘मेटा फिजिक्स ऑफ ईथिक्स’ और ‘स्ट्राइफ ऑफ फैकल्टीज’ ये तीन पुस्तकें लिखी थीं, जिनने उन्हें दार्शनिक जगत में प्रतिष्ठित किया। टैनीसन ने अपना प्रख्यात ग्रन्थ ‘क्रासिंग द बार’ 83 वर्ष की आयु में पूरा किया। होब्स ने 88 वर्ष की आयु में ‘इलियड’ अनुवाद प्रकाशित कराया था। चित्रकार टीटान ने विश्व प्रसिद्ध कलाकृति ‘वैटल ऑफ लिमाटो’ 98 वर्ष की आयु में पूरी की।

इंग्लैण्ड का इतिहास जिनने पढ़ा है, वे ग्लैडस्टन के नाम से अवश्य ही परिचित होंगे। ग्लैडस्टन ने 40 वर्ष की आयु में ब्रिटेन की राजनीति में प्रवेश किया और 70 वर्ष की आयु में राज्य का उत्तरदायित्व सम्हाला। ऑक्सफोर्ड यूनवर्सिटी में ‘होमर’ पर उनने जो भाषण दिया वह अत्यन्त शोध पूर्ण माना जाता है। पर जब प्रधानमन्त्री बने तब उनकी आयु 79 वर्ष थी। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने ‘ओडेमी ऑफ हाटस्’ नामक ग्रन्थ की रचना की। वृद्धावस्था में भी वे चैन से नहीं बैठे रहे।

ग्लैडस्टन की तरह जार्जलायड भी ब्रिटेन के मूर्धन्य राज नेता रहे हैं। 75 वर्ष की आयु में उनकी कार्यक्षमता नौजवानों जैसी थी। चर्चिल ने दूसरे विश्व युद्ध में जब ब्रिटेन का प्रधान मन्त्रित्व सम्हाला तो उनकी आयु 80 वर्ष थी। जनरल मेक आर्थर 73 वर्ष की आयु में भी वैसे ही सक्रिय थे, जैसे कि 45 वर्ष की आयु में उल्लेखनीय है कि उन्होंने 45 वर्ष की आयु में ही सैनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कमान सम्हाली थी।

आठवीं जर्मनी सेना का सेनापतित्व तब पलशन हिण्डैंन वर्ग को सौंपा गया था, तब उनकी आयु 67 वर्ष की थी। 78 वर्ष की आयु में वे पार्लमेण्ट के अध्यक्ष चुने गये। नौ वर्ष तक उन्होंने यह दायित्व कुशलतापूर्वक सम्हाला और 87 वर्ष की अवस्था में स्वर्गवासी हुए। हैनरी फिलिप मिटेन जब फ्रांस के प्रधानमन्त्री बने तब वे 84 वर्ष के थे। उसी देश की नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष स्टबर्ड हैरियो 71 वर्ष की आयु में उस पद के लिए चुने गये। 84 वर्ष की आयु में जब उनका स्वर्गवास हुआ, तब तक वे उस पद के कर्त्तव्यों को बड़ी कुशलता पूर्वक निभाते रहे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सिगमन 80 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह क्रियाशील रहे।

कहा जा चुका है कि सफलता और कार्यक्षमता का आयु से कोई सम्बन्ध नहीं। उत्साह, लगन और संकल्प बना रहे तो किसी भी आयु या स्थिति में युवा रहा जा सकता है। गोस्वामी तुलसीदास ने 50 वर्ष की आयु के बाद रामचरित मानस लिखना आरम्भ किया था और दो वर्ष की अवधि में उसे समाप्त कर विश्व को उपकृत किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 90 वर्ष की आयु में अपना एक उपन्यास पूरा किया था।

यौवन अथवा सक्रियता का आयु विशेष से सम्बन्ध नहीं है। वह वृद्धावस्था में भी अक्षुण्ण रह सकता है तो बचपन से भी प्रतिभा बनकर फूट सकता है। कई बार यह सक्रियता अथवा क्षमता बचपन में ही आश्चर्यजनक रूप से विकसित होती देखी गई है। इसे सौभाग्य कहें अथवा पूर्वजन्मों के संचित संस्कार। परन्तु संसार में ऐसी कई विभूतियां हुई हैं, जिन्होंने खेलने खाने की उम्र में ही अद्वितीय उपलब्धियां अर्जित कर दिखाई। मुगल सम्राट अकबर 14 वर्ष की आयु में गद्दी पर बैठा था और 18 वर्ष की आयु में उसने बैरम खां को हटाकर स्वतन्त्र रूप से कार्यभार सम्हाला था। सम्राट अशोक जब सिंहासनारूढ़ हुए थे तो उनकी आयु मात्र 20 वर्ष थी। छत्रपति शिवाजी ने मात्र 19 वर्ष की आयु में तोरण का किला जीता था। इसी प्रकार महाराजा रणजीत सिंह ने भी 19 वर्ष की आयु में ही लाहौर पर विजय प्राप्त की थी। विश्व विजय के अभियान पर निकलते समय सिकन्दर की आयु मात्र 20 वर्ष थी। जूलियस सौजर ने भी 24 वर्ष की आयु में एक भयंकर डाकू गिरोह को गिरफ्तार किया था।

प्रसिद्ध साहित्यकार विक्टर ह्यूगो ने 14 साल की अवस्था तक तीन हजार से भी अधिक कविताएं लिख डाली थीं। महाकवि गेटे ने 10 साल की उम्र में अपना पहला नाटक लिखा था। सन्त ज्ञानेश्वर ने गीता पर अपनी टीका ज्ञानेश्वरी 15 वर्ष की आयु ही में लिख डाली थी। सिगमण्ड फ्रायड ने 29 वर्ष की आयु में ही मनोविज्ञान के क्षेत्र में अपना क्रान्तिकारी सिद्धान्त प्रतिपादित किया था।

प्रसिद्ध कवि गेटे ने 14 वर्ष की आयु में ही अपनी प्रसिद्ध रचना ‘थाइस इन द डिस्टेटो आव जीजस क्राइस्ट इन टू हेल’ पुस्तक लिखी और ख्याति अर्जित की। रूसी कवि पुश्किन ने 10 वर्ष की आयु में ही फ्रेंच भाषा में एक कविता और एक नाटक तैयार कर लिया था।

वैज्ञानिक क्षेत्र में कितनी ही ऐसी प्रतिभाएं हुई हैं जिन्होंने छोटी उम्र में ही बड़े आविष्कार किये। एलीह्विटवी ने 28 वर्ष की आयु में कपास ओंटाने की मशीन का आविष्कार किया। चार्ल्स मार्टिन हाल ने 23 वर्ष की अवस्था में विद्युत संश्लेषण द्वारा एल्युमिनियम तैयार करने की नई विधि पेटेण्ट कराई। सैम्यूअल कोल्ट ने 16 वर्ष की आयु में ही रिवाल्वर का मॉडल तैयार किया, जिस बाद में धातु का बनाकर 21 वर्ष की आयु में रिवाल्वर का आविष्कार कर दिया। एलेग्जेण्डर ग्राह्मवेल ने 20 वर्ष में टेलीफोन आविष्कार के लिए प्रयत्न आरम्भ कर दिया तथा 29 वर्ष की आयु में ही सफल टेलीफोन यन्त्र का आविष्कार कर उसे पेटेण्ट करा लिया। वायुयान के आविष्कारक ‘विल्वट राइट और आल्वर राइट’ बीस और तीस वर्ष की आयु के बीच ही वायुयान बनाकर उड़ाने का परीक्षण करने लगे थे। शक्ति चालित वायुयान उड़ाकर जब उन्होंने पूरे संसार को आश्चर्य चकित कर दिया था तब आर्बिल की आयु 32 वर्ष बिरबल की उम्र 36 वर्ष थी। बिजली का मतदान यन्त्र पेटेण्ट कराने वाले वैज्ञानिक कोलवर्ट की आयु मात्र 21 वर्ष थी। लोगों ने जब इस किशोर को देखा तो दंग रह गये।

वृद्धावस्था में लोगों की सी सक्रियता बरतने वाले और अल्पायु में ही प्रौढ़ परिपक्वता का परिचय देने वाले इन उदाहरणों से सिद्ध होता है कि सफलता और प्रतिभा के विकास का आयु से कोई सम्बन्ध नहीं। आयु न तो कार्यक्षमता को मन्द करती है और न ही उसे उत्तेजित करती है। कार्यक्षमता या सफलता का आधार है सुव्यवस्थित योजना, प्रखर बुद्धि और सघन प्रयास। इस आधार पर किसी भी आयु में सफल हुआ जा सकता है, प्रगति की जा सकती है।

First 3 5 Last


Other Version of this book



पराक्रम और पुरुषार्थ से ओत-प्रोत यह मानवी सत्ता
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

चेतना सहज स्वभाव स्नेह-सहयोग
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • प्रतिकूलताएं वस्तुतः विकास में सहायक
  • कठिनाइयों से डरिये मत, जूझिये
  • आत्मविश्वास क्या नहीं कर सकता?
  • उत्साह एवं सक्रियता चिरयौवन के मूल आधार
  • साहस का शिक्षण—संकटों की पाठशाला में
  • असम्भव को भी सम्भव बनाने वाला प्रचण्ड पुरुषार्थ
  • जो अपनी सहायता करने को तत्पर हो, उन्हें कोई नहीं रोक सकता
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj