• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उद्विग्‍न न हों
    • कठिनाइयां आपकी सहायक भी तो हैं।
    • कठिनाइयों से डरिये मत !
    • प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हम अधीर न हों
    • सफलता ही नहीं, असफलता भी
    • विरोधियों की अपेक्षा कीजिये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उद्विग्‍न न हों

Media: TEXT
Language: MARATHI
TEXT


विरोधियों की अपेक्षा कीजिये

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 5 7 Last
नदी को सागर तक पहुंचने में अनेकों अवरोधों एवं रुकावटों का सामना करना पड़ता है। बड़ी-बड़ी चट्टानें उसके मार्ग में आती हैं और रुकावट डालती हैं। लेकिन इन अवरोधों से टकराकर नदी के प्रवाह में तेजी, उत्तेजना, पैदा होती है। वह अपने बहने के तारतम्‍य को नहीं तोड़ती और एक क्षण ऐसा आता है जब उन अवरोधों को अपने आप हट जाना पड़ता है नदी के मार्ग से, या उसके प्रवाह में टूट-टूट कर वह बह जाना पड़ता है।मानव-जीवन में भी अन्‍त तक अवरोधों का सामना करना पड़ता है। जितने उच्‍च लक्ष्‍य, कार्यक्रम होंगे उतने ही अनुपात में मनुष्‍य को विरोधों का सामना करना पड़ता है। इसीलिये जीवन को संघर्षमय कहा गया है। कोई भी व्‍यक्ति अथवा समाज जब किसी महान्‍ लक्ष्‍य की ओर अग्रसर होता है तो दूसरे लोग अकारण ही विरोध करने लगते हैं। उससे जलने लगते हैं उसके मार्ग में रुकावटें डालते हैं, उपहास करते हैं। प्रत्‍येक प्रगतिशील व्‍यक्ति को तो अवश्‍य ही अपने जीवन में इन तत्‍त्‍वों का साधना करना पड़ता है। किन्‍तु मनस्‍वी लोग इन विरोधों, रुकावटों को ही अपनी प्रगति और सफलता की फसल के लिए खाद बना लेते हैं। कठिनाई और विरोध का अवसर आने से ही मनुष्‍य के पराक्रम और आत्‍म-विश्‍वास का विकास होता है। विरोध उत्‍साहियों के उत्‍साह को कई गुना बना देता है। वस्‍तुतः विरोधी हमारी सहायता करता है क्‍योंकि उससे हमारे गुणों का विकास होता है। हममें उत्‍साह और आत्‍मस्‍फूर्ति की वृद्धि होती है।बहुत से लोग विरोध के सामने आत्‍म-समर्पण कर बैठते हैं। हार मान लेते हैं और आगे बढ़ने के विचार को ही छोड़ देते हैं। लेकिन यह एक मानसिक कमजोरी ही मानी जायगी। विरोध को अनुकूलता में ढाल लेना एक महत्‍त्‍वपूर्ण सफलता है। जो इस सीमा को पार कर लेते हैं वे जीवन में सफलता की मंजिल भी पार कर ही लेते हैं।किसी भी शुभ कार्य को प्रारम्‍भ करते ही मनुष्‍य को दूसरे लोगों के उपहास का सामना करना पड़ता है। लोग कहने लगते हैं—‘‘अरे! यह क्‍या कर लेगा? बेकार दूसरों की नकल करता है। अपने पैर देखकर तो चलता नहीं’’ आदि-आदि। लोग व्‍यर्थ ही उसकी खिल्‍ली उड़ाने लगते हैं। बार-बार टोकते हैं। तरह-तरह के उपहास करते हैं। इस तरह मनुष्‍य को अपने कार्य के शुभारम्‍भ में ही भारी उपहास का सामना करना पड़ता है और बहुत से दुर्बल मन वाले लोग यहीं हारकर बैठ जाते हैं। उनका संकल्‍प, आकांक्षायें जन्‍म लेते ही मर जाती हैं।जब कई दृढ़-संकल्‍प व्‍यक्ति इस तरह के उपहास की परवाह न कर अपने प्रयत्‍न जारी रखते हैं तो प्रतिपक्षी लोग खुलकर विरोध करने लगते हैं। प्रगतिशील के मार्ग में रुकावटें डालते हैं, विघ्‍न उपस्थित करते हैं। उसके आचरण, चरित्र पर आक्षेप करने लगते हैं। उनके सहयोगियों को बहकाते-फुसलाते हैं। प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप में उल्‍टा-सीधा कहते हैं। इस स्थिति में भी कई लोगों का धर्म डगमगा जाता है और बहुत से लोग यहां आकर अपने पांव को पीछे हटा लेते हैं। अपने लक्ष्‍य और शुभ कार्य को छोड़ बैठते हैं।ऐसे भी मनस्‍वी होते हैं जो इस तरह के विरोधों की परवाह न कर एकाग्रता के साथ लक्ष्‍य की ओर बढ़ते रहते हैं और उसके अथक परिश्रम और लगन के कारण जब सफलता के आसार दीखने लगते हैं तो वे ही विरोधी, आलोचक अपनी सहानुभूति दिखलाने लगते हैं यहां तक कि वे लोग उनके साथ ही आ मिलते हैं। अधिकांश विरोधी विरोध करना छोड़ देते हैं।शुभ कार्यों में लगने वाले, उन्‍नति और विकास की ओर बढ़ने वालों के समक्ष एक ही मार्ग है दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्‍य की ओर निरन्‍तर गतिशील रहना। एकबार शुभ लक्ष्‍य और उत्‍कृष्‍ट मार्ग का चुनाव कर फिर उस ओर निरन्‍तर आगे बढ़ते रहना कर्मवीर के लिये आवश्‍यक है। मार्ग में क्‍या-क्‍या मिलता है, किन अवरोधों का सामना करना पड़ता है, क्‍या-क्‍या गुजरता है, इसकी परवाह किये बिना, उपहास, विरोध, आक्षेपों को सहन करते हुए जो अन्‍त तक लगा रहता है वह अपने लक्ष्‍य में सफलता को प्राप्‍त कर ही लिया करता है।निश्‍चय ही जीवन संग्राम में किसी भी विरोध उपहास या मोह से ग्रस्‍त होकर‍ विरत हो जाना मनस्‍वी लोगों के लिए जीवित ही मृत्‍यु प्राप्‍त करने के समान है। उनके लिये एक ही रास्‍ता है अपने पथ पर आगे बढ़ते रहना। इससे परिणाम में प्राप्‍त होने वाली असफलता भी सफलता का ही दूसरा स्‍वरूप है। उससे मिलने वाला आत्‍म-सन्‍तोष सफलता से कम नहीं हुआ करता है।विरोध और विघ्‍नों से निपटने का दूसरा मार्ग है उसकी उपेक्षा करना। समाज में संकीर्ण प्रकृति के लोग, परम्‍परा के अन्‍धानुयायी, कूप-मण्‍डूक लोगों की कमी नहीं होती। इन्‍हीं का वर्ग बड़ा होता है। यही कारण है कि सदा से नवीन पथ को खोज निकालने वाले, प्रगति और विकास के उपासकों को इन बहुसंख्‍यक लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग व्‍यर्थ ही ईर्ष्‍या, द्वेष या अपने स्‍वार्थों से प्रेरित होकर सज्जनों के मार्ग में रोड़े अटकाते हैं, उन्‍हें भला-बुरा कहते हैं, मजाक उड़ाते हैं किन्‍तु इसका एक ही समाधान है ऐसे लोगों की प्रवृत्तियों को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाय। उन्‍हें अपनी नीचता को प्रकट करने दीजिये लेकिन आप अपनी सज्जनता और शालीनता न छोड़ें। अपने मार्ग पर चलते रहें। वे लोग अपने आप ही थक कर बैठ जायेंगे। ऐसे लोगों से उलझने में आपकी शक्ति व्‍यर्थ ही नष्‍ट होगी।वस्‍तुतः इस तरह के विरोधी बहुत ही छोटी बुद्धि के निम्‍नस्‍तर के लोग होते हैं जो अकारण ही जलते-भुनते रहते हैं। बुद्धिमान्‍ मनुष्‍य को सदा ही इनके आचरण और हावभावों की उपेक्षा ही करनी चाहिये।
****समाप्त*

First 5 7 Last


Other Version of this book



प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उद्विग्‍न न हों
Type: TEXT
Language: MARATHI
...


Releted Books


Articles of Books

  • प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उद्विग्‍न न हों
  • कठिनाइयां आपकी सहायक भी तो हैं।
  • कठिनाइयों से डरिये मत !
  • प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हम अधीर न हों
  • सफलता ही नहीं, असफलता भी
  • विरोधियों की अपेक्षा कीजिये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj