• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Our Establishments
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Akhandjyoti Magazine
    • Books
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Sunday 10, August 2025

×

VIDEO
अपने आप को ऊँचा उठाओ, उसे गिराओ मत। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

अपने आप को ऊँचा उठाओ, उसे गिराओ मत। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

1 likes 46523 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
बनाने की सोचिए, बिगाड़ने की नहीं | Banane Ki Sochiye Bigadane Ki Nhi

बनाने की सोचिए, बिगाड़ने की नहीं | Banane Ki Sochiye Bigadane Ki Nhi

2 likes 46379 views 1 shares
Like
Share
Comment



IMAGE
Image अपडेट
46209 views
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
2 likes 45984 views 1 shares
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
1 likes 45748 views 1 shares
Like
Share
Download
Comment
VIDEO
 हम बदलेंगें युग बदलेगा | Ham Badlenge Yug Badlega | श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या

हम बदलेंगें युग बदलेगा | Ham Badlenge Yug Badlega | श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या

1 likes 45602 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
 अमृतवाणी: विचारों का चमत्कार | Vicharon Ka Chamtkar | पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी

अमृतवाणी: विचारों का चमत्कार | Vicharon Ka Chamtkar | पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी

2 likes 45340 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
रुपान्तरण : हर मनुष्य में है प्रभु का अंश | Dr. Pranav Pandya जीवन पथ के प्रदीप

रुपान्तरण : हर मनुष्य में है प्रभु का अंश | Dr. Pranav Pandya जीवन पथ के प्रदीप

1 likes 45123 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
गायत्री और यज्ञ का सम्बन्ध | Gayatri Aur Yagya Ka Sambdhan

गायत्री और यज्ञ का सम्बन्ध | Gayatri Aur Yagya Ka Sambdhan

1 likes 44947 views 1 shares
Like
Share
Comment



POST

यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्थायी समाधान मिल नही सकेगा। समाजगत विभीषिकाओं और व्यक्तिगत व्यथाओं के नाम रूप कितने ही क्यों न हो सबका आत्यन्तिक समाधान एक ही है कि दृष्टिकोण की दिशाधारा बदली जाय और अभ्यस्त ढर्रे की रीति नीति में क्रान्तिकारी परिवर्तन किया जाय। उलटे को उलटकर सीधा किया जा सकता है। एक शब्द में इसी को युग क्रान्ति कहा जा सकता है जिसे नियोजित किये बिना और कोई गति नहीं। जहाँ तक उतर चुके उसके उपरान्त अब महा विनाश का, सामूहिक आत्म हत्या का ही अन्तिम पड़ाव है।

मानवी क्षमता इन दिनों अनुपयुक्त को अपनाने बढ़ाने में संलग्न है। हसेना यह चाहिए कि प्रवाह मुड़े और अदूरदर्शिता को निरस्त करके औचित्य को समर्थन मिले। मनुष्य शक्तियों का भण्डार है। दुर्भाग्य एक ही है कि उसे दुष्प्रवृत्तियों में नियोजित करके बर्बादी के लिए प्रयुक्त किया जा रहा है। यह स्थिति उलटी जानी चाहिए। क्षमताओं को अपव्यय से बचाया और सृजन प्रयोजनों में लगाया जाना चाहिए। यहाँ एक आवश्यक और भी है कि जो गन्दगी फैलाई जा चुकी है उसे हटाने के लिए भी तूफानी प्रयत्न किया जाय, अन्यथा मार्ग में बिखरे हुए काँटे प्रगति पथ के अवरोध ही बने रहेंगे।

‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ के उद्घोष में निदान और उपचार के दोनों ही पक्षों का समावेश है। परिस्थितियों को बदलने के लिए मनःस्थिति को, समाज को सुधारने के लिए व्यक्ति परिष्कार को अनिवार्य माना जाना चाहिए। हर व्यक्ति को इस तथ्य से अवगत, सहमत करना चाहिए कि इन दिनों लोक मानस की दिशाधारा में समग्र परिवर्तन की आवश्यकता है। इसके बिना उज्ज्वल भविष्य की संरचना तो दूर, बढ़ती हुई विपत्तियों के त्रास से भी आत्म रक्षा संभव न हो सकेगी।

.... क्रमशः जारी
 पं श्रीराम शर्मा आचार्य

1 likes 44751 views
Like
Share
Comment



VIDEO
अमृतवाणी:- मिशन तुम्हारे व्यवहार पर टिका है | Mission Tumhare Vyavhar Par Tika Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

अमृतवाणी:- मिशन तुम्हारे व्यवहार पर टिका है | Mission Tumhare Vyavhar Par Tika Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

11 likes 87836 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
अमृत वर्षा रसानुभूति ध्यान साधना | Amrit Varsha Rasanubhuti Dhyan Sadhna | Pt Shriram Sharma Acharya

अमृत वर्षा रसानुभूति ध्यान साधना | Amrit Varsha Rasanubhuti Dhyan Sadhna | Pt Shriram Sharma Acharya

13 likes 87403 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
24 likes 90352 views 1 comments 43 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
18 likes 90784 views 1 comments 13 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
18 likes 90341 views 1 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
18 likes 90292 views 1 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
18 likes 89872 views 1 comments 13 shares
Like
Share
Download
Comment
परम् पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी कक्ष
Image परम् पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी कक्ष
15 likes 89421 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
परम् पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी कक्ष
Image परम् पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी कक्ष
18 likes 89284 views 1 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
20 likes 88718 views 1 comments 11 shares
Like
Share
Download
Comment
शिव मंदिर - शांतिकुंज
Image शिव मंदिर - शांतिकुंज
15 likes 88356 views 1 comments 5 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
18 likes 88035 views 1 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
17 likes 90860 views 1 comments 25 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
12 likes 90562 views 1 comments 30 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
11 likes 90043 views 1 comments 6 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
11 likes 90034 views 1 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
15 likes 90899 views 1 comments 25 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
15 likes 90574 views 1 comments 20 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
11 likes 90119 views 1 comments 16 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
12 likes 90020 views 1 comments 15 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! परम पूज्य गुरुदेव का कक्ष 10 August 2025 गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

13 likes 87186 views 2 comments 2 shares
Like
Share
Comment



!! प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर Prageshwar Mahadev 10 August 2025

15 likes 87944 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



!! सप्त ऋषि मंदिर गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 10 August 2025

11 likes 86014 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment



!! शांतिकुंज दर्शन 10 August 2025 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

14 likes 87729 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Comment



!! महाकाल महादेव मंदिर Mahadev_Mandir गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 10 August 2025

15 likes 88905 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment



V7_2025_08_10 DHM NEW.mp4

14 likes 87811 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



!! गायत्री माता मंदिर Gayatri Mata Mandir गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 10 August 2025

12 likes 88932 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment



!! अखण्ड दीपक Akhand_Deepak (1926 से प्रज्ज्वलित) चरण पादुका गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार 10 August 2025

12 likes 88536 views 3 shares
Like
Share
Comment



अमृतवाणी: भविष्य की चिंता और आदमी की भूमिका पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

13 likes 89645 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



भजन करने वाले क्षेत्रों में भी हम देखते हैं, हर जगह हम देखते हैं, जो आदमी अपने आप को दूसरों से अच्छा और ऊंचा बताते हैं, उनको भी हम देखते हैं। राष्ट्रीयता की दुहाई देने वालों को भी देखते हैं, और सामाजिकता की दुहाई देने वालों को भी देखते हैं।
और हम, हम बहुत शर्मिंदा हैं। हम अध्यात्मवादी, अध्यात्म के नाम पर हम लोहे के आदमी हैं, और पत्थर के आदमी हैं, और चट्टान के आदमी हैं। आदमी अगर चट्टानों के बनते चले गए तो आदमी के भीतर से मोहब्बत चली जाएगी।
और मोहब्बत चले जाने के बाद में सहकारिता चली जाएगी, और स्नेह चला जाएगा। स्नेह और सहकारिता चली जाएगी, इसके बाद में ईमानदारी चली जाएगी, और भलमनसाहत चली जाएगी। फिर क्या हो जाएगा?
आदमी के बराबर खौफनाक चाहे वह दुनिया के परदे पर और कोई नहीं हो सकता। शेर, शेर होता तो है, मारकाट में तो ताकत बहुत होती है, पर बेकल होता है और बेवकूफ होता है। हाथी, हाथी ताकतवर तो बहुत होता है, पर बेकल होता है और बेवकूफ होता है।
लेकिन आदमी इतना समझदार है, इतना समझदार है कि उसको दांत से खींच करके, पेट में से मुंह फुला करके खून पीने की जरूरत नहीं है। बिना दांत किसी के पेट में लगाए बिना वह आदमी का खून पी सकता है, और आदमी को मुर्गा बनाकर छोड़ सकता है।
यह कला हमको आती है। आदमी बड़ा खौफनाक है, और आदमी बड़ा खतरनाक है। खतरनाक और खौफनाक आदमी इस तेजी से बढ़ रहा है। आदमी के दांत और आदमी के सींग इस हिसाब से बढ़ रहे हैं, इससे मालूम पड़ता है कि अब यह राक्षस होने के लिए जाता है।
इसके अंदर से दया, करुणा और ममता, स्नेह और दुलार और सिद्धांतवाद के सारे सिद्धांत खत्म होते चले जा रहे हैं। अगर तरक्की इसी हिसाब से होती चली गई, तो आप फिर देखना, आदमी थोड़े दिनों में भूत-पलीत हो जाएगा, जिन्द-मसान हो जाएगा, जिससे कि एक दूसरे को डर मालूम पड़ेगा।
आदमी को देख करके डर मालूम पड़ेगा। आदमी जा रहा है, आदमी जा रहा है, अरे आदमी जा रहा है, होशियार रहना — ऐसा मालूम पड़ेगा। बेटे, आदमी को देखकर के हिम्मत बढ़ती थी कि आदमी आ गया, हमारी सहायता कर सकता है और हम एक से दो हो गए।
नहीं बेटे, अब हमको भय मालूम पड़ता है। कहीं ऐसा ना हो कि हमारे साथ-साथ चलता यही हमारे लिए पिशाच का काम करे। और हमारे लिए किसका काम करे? रेलगाड़ी के डिब्बे में हम बैठते हैं और पास में बैठा हुआ आदमी कहता है — बार-बार हम देखते हैं, यह हमारे पीछे जेब काट तो नहीं लेगा?
बार-बार आप, भाई साहब कहाँ से आए? आप कहाँ से आए? कहाँ जाएंगे? कहाँ जाएंगे भाई साहब? कैसे जाएंगे? देखते रहते हैं, हमारे गले की जंजीर ना काट ले जाए, और हमारी जेब ना काट ले जाए।
आदमी से उद्दंड, और यही तरक्की अगर होती रही, इसी हिसाब से सिद्धांतहीन आदमी, आदर्शहीन आदमी अगर बढ़ता रहा, समझदारी इसकी बढ़ती रही, शिक्षा इसकी बढ़ती रही, एम.ए. करता रहा, तो आदमी खा जाएगा।
एक आदमी को जिंदा नहीं रहने देगा। इन आदमियों की वजह से नरक बनता जा रहा है। जहां कहीं भी, जिस घर में ये आदमी रहेंगे, उस घर को नरक बनाकर के छोड़ेंगे। जिस मोहल्ले में रहेंगे, जिस गांव में रहेंगे, जिस नगर में रहेंगे, जिस देश में रहेंगे — उसका सफाया करके रहेंगे।
बेटे, यह ऐसी स्थिति सामने आ रही है कि हमको मालूम पड़ता है कि दुनिया अब मरने के लिए जा रही है।

 

9 likes 90134 views 1 shares
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



शान्ति के साधारण समय में सैनिकों के अस्त्र-शस्त्र मालखाने में जमा रहते हैं; पर जब युद्ध सिर पर आ जाता है, तो उन्हें निकाल कर दुरुस्त एवं प्रयुक्त किया जाता है। तलवारों पर नये सिरे से धार धरी जाती है। घर के जेवर आमतौर से तिजोरी में रख दिये जाते हैं; पर जब उत्सव जैसे समय आता है, उन्हें निकालकर इस प्रकार चमका दिया जाता है, मानो नये बनकर आये हों। वर्तमान युगसंधि काल में अस्त्रों-आभूषणों की तरह प्रतिभाशालियों को प्रयुक्त किया जायेगा। व्यक्तियों को प्रखर प्रतिभा सम्पन्न करने के लिए यह आपत्तिकाल जैसा समय है। इस समय उनकी टूट-फूट को तत्परतापूर्वक सुधारा और सही किया जाना चाहिए।

अपनी निज की समर्थता, दक्षता, प्रामाणिकता और प्रभाव-प्रखरता एक मात्र इसी आधार पर निखरती है कि चिंतन, चरित्र और व्यवहार में उत्कृष्टता का अधिकाधिक समावेश हो। अनगढ़, अस्त-व्यस्त लोग गई-गुजरी जिन्दगी जीते हैं। दूसरों की सहायता कर सकना तो दूर, अपना गुजारा तक जिस-तिस के सामने गिड़गिड़ाते, हाथ पसारते या उठाईगिरी करके बड़ी कठिनाई से ही कर पाते हैं; पर जिनकी प्रतिभा प्रखर है, उनकी विशिष्टताएँ मणि-मुक्तकों की तरह झिलमिलाती हैं, दूसरों को आकर्षित- प्रभावित भी करती हैं और सहारा देने में भी समर्थ होती हैं। सहयोग और सम्मान भी ऐसों के ही आगे-पीछे चलता है। बीमारियों, कठिनाइयों और तूफानों से वे ही बच पाते हैं, जिनकी जीवनी शक्ति सुदृढ़ होती है।

समर्थता को ओजस्, मनस्विता को तेजस् और जीवट को वर्चस्ï कहते हैं। यही हैं वे दिव्य सम्पदाएँ, जिनके बदले इस संसार के हाट-बाजार से कुछ भी मनचाहा खरीदा जा सकता है। दूसरों की सहायता भी वे लोग ही कर पाते हैं, जिनके पास अपना वैभव और पराक्रम हो। अगले दिनों ऐसे ही लोगों की पग-पग पर जरूरत पड़ेगी, जिनकी प्रतिभा सामान्य जनों की तुलना में कहीं अधिक बढ़ी-चढ़ी हो, संसार के वातावरण का सुधार वे ही कर सकेंगे, जिन्होंने अपने आपको सुधार कर यह सिद्ध कर दिया हो कि उनकी सृजन-क्षमता असंदिग्ध है। परिस्थितियों की विपन्नता को देखते हुए उन्हें सुधारे जाने की नितांत आवश्यकता है; पर इस अति कठिन कार्य को कर वे ही सकेंगे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व को परिष्कृत करके यह सिद्ध कर दिया हो कि वे आड़े समय में कुछ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकने में सफल हो सकते हैं। इस स्तर को उपलब्ध कर सकने की कसौटी एक ही है-अपने व्यक्तित्व को दुर्गुणों से मुक्त करके, सर्वतोमुखी समर्थता से सम्पन्न कर लिया हो। सद्गुणों की सम्पदा प्रचुर परिणाम में अर्जित कर ली हो।
  
 दूसरों को कैसा बनाया जाना चाहिए। इसके लिए मण्डल विनिर्मित करना होगा। उपकरण ढालने के लिए तदनुरूप साँचा बनाये बिना काम नहीं चलता। लोग कैसे बनें? कैसे बदलें? इस प्रयोग को सर्वप्रथम अपने ऊपर ही किया जाना चाहिए और बताया जाना चाहिए कि कार्य उतना कठिन नहीं है, जिनका कि समझा जाता है। हाथ-पैरों की हरकतें इच्छानुसार मोड़ी-बदली जा सकती हैं, तो कोई कारण नहीं है कि अपनी निज की प्रखरता को सदगुणों से सुसज्जित करके चमकाया-दमकाया न जा सके।
             

 पिछले दिनों किसी प्रकार आलस्य, प्रमाद, उपेक्षा और अनगढ़ता की स्थिति भी सहन की जाती थी; पर बदलते युग के अनुरूप अब तो हर किसी को अपने को नये युग का नया मनुष्य बनाने की होड़ लगानी पड़ेगी, ताकि उस बदलाव का प्रमाण प्रस्तुत करते हुए, समूचे समाज को, सुविस्तृत वातावरण को बदले जाने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं विवश और बाधित भी किया जा सके।
  
काया-कलेवर जिसका जैसा ढल चुका है, वह प्राय: उसी आकार-प्रकार का रहेगा; पर गुण, कर्म, स्वभाव में अभीष्टï उत्कृष्टता का समावेश करते हुए ऐसा कुछ चमत्कार उत्पन्न किया जा सकता है, जिसके कारण इसी काया में देवत्व के दर्शन हो सकें। किसी अंधे के हाथ बटेर लग पाती हैं; किन्तु एक देवता ऐसा भी है, जिसकी समुचित साधना करने पर सत्परिणाम हाथों-हाथ नकद धर्म की तरह उपलब्ध होते देखे जा सकते हैं। वह देवता है- जीवन। इसका सुधरा हुआ स्वरूप ही कल्पवृक्ष है।

 पं श्रीराम शर्मा आचार्य

9 likes 90365 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

217692957



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj