देव संस्कृति विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण उपलब्धि
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि अभिषेक कुमार, M.Sc. (HC & Yogic Science) प्रथम वर्ष के छात्र ने योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।
22 जनवरी 2026 को ऑनलाइन माध्यम से अभिषेक कुमार ने मात्र 31 मिनट में 331 सूर्य नमस्कार पूर्ण कर अपना नाम London Book of World Records में दर्ज कराया।
इससे पूर्व, वर्ष 2024 में उन्होंने द्विपाद विपरीत दंडासन में 11 मिनट 05 सेकंड तक स्थिर रहकर Golden Book of World Records में भी अपना नाम दर्ज कराया था।
इस विशेष अवसर पर अभिषेक कुमार ने आदरणीय प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पांड्या जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह उपलब्धि न केवल अभिषेक कुमार के समर्पण और साधना का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय की समृद्ध योग परंपरा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का भी प्रमाण है।
हम उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

