शिक्षकों के सशक्तीकरण एवं मूल्यपरक शिक्षा को समर्पित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आए शिक्षक सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा के व्यापक एवं मूल्यपरक दृष्टिकोण से परिचित कराना तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सार्थक बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।
इस अवसर पर आदरणीय उपाध्यक्ष महोदय जी ने प्रतिभागी शिक्षक सदस्यों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने शिक्षा में संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के विकास हेतु प्रेरित किया।
तीन दिवसीय इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को शिक्षा के विभिन्न आयामों को समझने तथा अपने शिक्षण अनुभवों को समृद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा।

