इटली प्रवास: पोंटिफिकल एकेडमी फॉर लाइफ के चांसलर और प्रेसिडेंट से मिले डॉ. चिन्मय पण्ड्या, देव संस्कृति विश्वविद्यालय आने का दिया आमंत्रण
इटली |
अपने यूरोप प्रवास के अगले क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं प्रज्ञा पीठ के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने इटली में 'Pontifical Academy for Life' के चांसलर रेव. फादर रोबर्टो सिउची (Rev. Father Roberto Ciucci) एवं प्रेसिडेंट आर्चबिशप रेंजो पेगोराडो (Archbishop Renzo Pegoraro) से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या जी ने उन्हें देव संस्कृति विश्वविद्यालय (DSVV) के विज़न, भारतीय संस्कृति और शाश्वत जीवन मूल्यों पर आधारित इसकी अनूठी शिक्षा पद्धति तथा गायत्री परिवार द्वारा समाज निर्माण के लिए संचालित किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक और आध्यात्मिक प्रकल्पों से अवगत कराया।
भेंट के दौरान उन्होंने दोनों विशिष्ट अतिथियों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने अत्यंत हर्ष के साथ स्वीकार किया। इस उच्चस्तरीय संवाद से वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों के आदान-प्रदान को और अधिक बल मिला है।

