कैसल गैंडोल्फो (इटली): संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में ‘Integral Human Development’ सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने रेखांकित किए मानवीय मूल्य
कैसल गैंडोल्फो (इटली) |
इटली के ऐतिहासिक शहर कैसल गैंडोल्फो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘Building Bridges’ के अंतर्गत ‘Integral Human Development’ (सर्वांगीण मानव विकास) विषय पर आयोजित विशेष सत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं प्रज्ञा पीठ के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने मुख्य वक्ता के रूप में सत्र की अध्यक्षता की।
इस उच्चस्तरीय पैनल डिस्कशन के दौरान डॉ. पण्ड्या जी ने सर्वांगीण मानव विकास में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की अपरिहार्य महत्ता को बहुत ही प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आंतरिक चेतना और शाश्वत जीवन मूल्यों के संवर्द्धन के बिना संतुलित और समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वैश्विक मंच पर उनके इस विचार-विमर्श ने उपस्थित सभी विचारकों और प्रतिनिधियों को गहराई से प्रभावित किया।

