उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल जी के शपथ ग्रहण अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ यज्ञ
उत्तराखंड के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में यज्ञ सम्पन्न कराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञीय परंपरा के माध्यम से राज्य की सुख-समृद्धि, शांति, प्रगति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।
भारतीय संस्कृति में यज्ञ को आध्यात्मिक चेतना के जागरण, सकारात्मकता के प्रसार और लोकमंगल का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सम्पन्न यज्ञ भारतीय वैदिक परंपरा एवं लोकमंगल की भावना का प्रतीक बना। यज्ञ के माध्यम से उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की गई।
