अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 हेतु मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण
18 फरवरी को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने नई दिल्ली में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने आगामी अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026, जो अप्रैल माह में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार में आयोजित होने जा रहा है, के उद्घाटन समारोह हेतु माननीय उपराष्ट्रपति महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान राष्ट्रनिर्माण में युवाशक्ति की भूमिका, मूल्याधारित शिक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक समन्वय जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के वैश्विक दृष्टिकोण एवं युवाओं को संस्कारित, समर्थ और उत्तरदायी नागरिक बनाने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार आशा करता है कि इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में माननीय उपराष्ट्रपति महोदय का सान्निध्य युवाओं को नई दिशा, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा के प्रति नवीन संकल्प प्रदान करेगा।
