9 से 13 मार्च 2026 तक शांतिकुंज, हरिद्वार में चल रहे उत्तर मध्य रेलवे के 140वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम (Management Development Program) के अंतर्गत आज समस्त रेलवे अधिकारियों का आगमन देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ।
हरिद्वार, उत्तराखंड
9 से 13 मार्च 2026 तक शांतिकुंज, हरिद्वार में चल रहे उत्तर मध्य रेलवे के 140वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम (Management Development Program) के अंतर्गत आज समस्त रेलवे अधिकारियों का आगमन देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयागराज, झांसी, आगरा, मुरादाबाद तथा दिल्ली मंडलों से लगभग 60 रेलवे अधिकारियों ने सहभागिता की। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित इस विशेष सत्र में अधिकारियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विभिन्न नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का आत्मीय स्वागत परमपूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और प्रतिकुलपति महोदय के मध्य सौहार्दपूर्ण संवाद एवं भेंटवार्ता भी हुई, जिसमें अधिकारियों ने अपने विचार, अनुभव और जिज्ञासाएँ साझा कीं। प्रतिकुलपति महोदय ने उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।
अधिकारियों ने इस अवसर को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं व्यक्तित्व विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की। यह कार्यक्रम अधिकारियों के व्यक्तित्व विकास, प्रबंधन दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

