×
माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी से शिष्टाचार भेंट
April 25, 2026, 1:38 p.m.
नई दिल्ली प्रवास के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, युवाशक्ति एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही विश्व मानवता दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। माननीय मंत्री जी ने युवा पीढ़ी को संस्कारित बनाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
