जन्मशताब्दी वर्ष–2026 के अंतर्गत श्रद्धा, साधना एवं जनसंपर्क से अनुप्राणित प्रवास
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी व गायत्री तपोभूमि, मथुरा के प्रमुख तथा अखण्ड ज्योति पत्रिका के प्रकाशक आदरणीय श्री मृत्युंजय शर्मा जी के साथ, अपने आगरा (उ.प्र.) प्रवास के क्रम में मानस नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पधारे।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने शक्तिपीठ में विधिवत पूजन-अर्चन कर दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया एवं उपस्थित परिजनों को साधना, संस्कार एवं सेवा के माध्यम से जीवन को उत्कृष्ट बनाने का संदेश दिया। इस सम्पूर्ण प्रवास के दौरान गायत्री तपोभूमि मथुरा के व्यवस्थापक आदरणीय श्री मृत्युंजय शर्मा जी (भाई साहब) की गरिमामयी उपस्थिति भी बनी रही।
प्रवास के दौरान व्यापक जनसंपर्क भी संपन्न हुआ, जिसमें आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने गायत्री परिजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मशताब्दी वर्ष–2026 के पुनीत अवसर पर अधिकाधिक जनजागरण एवं संगठन विस्तार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में गायत्री परिवार, आगरा के समर्पित कार्यकर्ता श्री अरुण कुमार साहू जी के आवास पर भी आदरणीय डॉ. पंड्या जी की आत्मीय भेंटवार्ता संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
