×
भारत युवा संसद 2026: देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शांभवी श्रुति ने राज्य स्तर पर किया प्रथम स्थान प्राप्त
May 6, 2026, 1:55 p.m.
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 (उत्तराखंड) कार्यक्रम का सफल आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर, देहरादून में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 – युवा संचालित बजट” रहा, जिसमें युवाओं ने देश के विकास में अपनी भूमिका पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से जिला स्तर पर चयनित कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों, तर्कों और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा शांभवी श्रुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
अब शांभवी श्रुति विकसित भारत युवा सांसद 2026 के राष्ट्रीय स्तर पर, जो कि संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा, उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि के उपरांत शांभवी श्रुति ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
Related News
गायत्री विद्यापीठ के छात्रों ने फिर रचा इतिहास
भास्कर
हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने इस बार फिर दबदबा बन...
स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में पूज्य गुरुदेव के साहित्य को मिला पाठ्यक्रम में स्थान
।। रेवाड़ी (हरियाणा) ।।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बोलानी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में एक स...
Three-Day Digital Literacy and Innovation Programme Organized at DSVV under UGC’s NEP SAARTHI Initiative
।। Haridwar ।।
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya successfully conducted a three-day awareness and capaci...
Certificates Distributed to Dev Sanskriti University Students for Lithuanian Language Training
A dignified certificate distribution ceremony was organized at Dev Sanskriti Vishwavidyalaya for stu...
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवीण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
।। हरिद्वार ।।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत गुजरात, हरियाणा एवं दिल्ली प्रांत के प्रवीण ...
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शिक्षक गरिमा शिविर (गुजरात) का भव्य समापन
गया। यह क्षण सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं भावनात्मक रहा।
ज्ञातव्य है कि अखिल विश्व...
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के उपरांत शांतिकुंज में पत्रकार सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित
।। हरिद्वार | 11 मई, 2026 ।।
जन्मशताब्दी कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत आज अखिल विश्व गायत्री परिव...
गायत्री चेतना केंद्र धनौरी में सम्पन्न हुआ प्राण-प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण का दिव्य आयोजन
।। धनौरी, कटरा, जम्मू | 10 मई, 2026 ।।
परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीया मात...
मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं
माँ — वह शक्ति, जो बिना किसी अपेक्षा के प्रेम, संरक्षण और संस्कारों का संचार करती है। वह केवल जीवन द...
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर मानवता के मंगल की प्रार्थना
।। कटरा, जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्याल...
जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ डॉ. चिन्मय पंड्या जी का आत्मीय स्वागत
।। जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प...
“शिक्षक गरिमा शिविर” में जागृत हुआ कर्तव्य बोध का भाव
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुजरात प्रांत से पधारे शिक्षकों हेतु आयोजित “शिक्षक गरिमा...
