×
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ‘साहित्यिक शोध’ विषय पर द्विदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
May 6, 2026, 2 p.m.
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा “साहित्यिक शोध एवं हिन्दी साहित्य में शोध की संभावनाएं” विषय पर द्विदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में पधारे प्रोफेसर श्री प्रणव शास्त्री जी ने हिन्दी साहित्य के अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में व्याप्त भ्रांत धारणाओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि साहित्य जीवन का दर्पण है, जिसमें दैनिक जीवन की झलक मिलती है और सभी प्रकार के शोधों का मूल उद्देश्य मानव जीवन को समझना होता है। इस दृष्टि से साहित्यिक शोध को सभी शोधों का आधार माना जा सकता है।
दूसरे सत्र में डॉ. नमिता साहू ने साहित्यिक शोध के मूलभूत तत्त्वों, परंपराओं एवं पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए शोध कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से करने के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विषय की गहराई को समझा और शोध के प्रति अपनी रुचि को और अधिक सशक्त बनाया। यह आयोजन हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में शोध की नई संभावनाओं को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Photos
Related News
उमा पब्लिक स्कूल में पहुँचा दिव्य शक्ति कलश, विद्यार्थियों ने लिया युग निर्माण का संकल्प
16 सितंबर को दिव्य शक्ति कलश का उमा पब्लिक स्कूल में भव्य एवं प्रेरणादायी स्वागत हुआ। इस अवसर पर विद...
युग निर्माण की नवचेतना से आलोकित हुई भव्य शोभायात्रा
केंद्रीय टोली पुनर्बोधन प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण समापन
हरिद्वार 18 सितंबर 2026।
गायत्री तीर्थ...
शांति, सद्भाव और मानव बंधुत्व के मूल्यों को समर्पित एक वैश्विक दायित्व।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किंग हमद अवार्ड फॉर को-एग्जि...
‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ | तकनीक, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों पर वैश्विक विमर्श
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ...
AI for Democracy: तकनीक के सदुपयोग और लोकतंत्र की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
15 सितंबर 2026
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “AI for Democracy – Shaping Inclusive Govern...
गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजन-अर्चन
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में भगवान ...
Distinguished Guests Visit Dev Sanskriti Vishwavidyalaya
Dex Hunter-Torricke, Founder & President, The Center for Tomorrow and AI & Public Policy Expert, and...
युग निर्माण योजना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित केंद्रीय टोली पुनर्बोधन प्रशिक्षण शिविर में देश के विभि...
हरतालिका तीज पर शिव आराधना, श्रद्धा और संकल्प का संगम
हरिद्वार। हरतालिका तीज के पावन पर्व पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्थित शिव मंदिर में शांतिकुंज एवं विभ...
पांच दिवसीय केंद्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
14 सितंबर 2026 | शांतिकुंज
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में पांच दिवसीय केंद्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण ...
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ
विघ्नहर्ता एवं मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में बुद्धि, विवेक, सुख, समृद्धि एवं...
सभी शक्तिपीठें बनें ‘मिनी शांतिकुंज’ : डॉ. चिन्मय पंड्या
हरिद्वार 12 सितंबर ।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला में उत्तर प...
