जन्मशताब्दी वर्ष हेतु संगठनात्मक बैठक
परम वंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के भव्य आयोजनों को जन-जन तक पहुँचाने एवं उनकी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष महोदय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने गायत्री चेतना केंद्र, नोएडा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजना, आयोजन की प्रक्रिया, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जनसहभागिता बढ़ाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने सभी कार्यकर्ताओं से समन्वित प्रयासों के माध्यम से इन आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस क्रम में शांतिकुंज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ भी बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
